जल्द ही रजनीकांत फिल्म 'जेलर 2' में नजर आने वाले हैं. वो अपने करियर की शुरुआत में अपने स्टारडम को संभालने में फेल हो गए थे. ये खुलासा खुद अभिनेता ने अपने एक इंरव्यू के दौरान किया था.

Written By : संदीप मेहरा |  Updated at : 13 Oct 2026 07:50 PM (IST)

Preferred Sources

when rajinikanth was hospitalised because of pressure of stardom nervous breakdown 320 रुपये से सीधे 5 लाख, जब स्टारडम संभाल नहीं पाए रजनीकांत, अस्पताल में होना पड़ा भर्ती

कब अपना स्टारडम नहीं संभाल पाए थे रजनीकांत?

Source : Instagram

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत जल्द ही फिल्म 'जेलर 2' में नजर आने वाले हैं. सिनेमा में उन्होने 50 साल का सफर तय कर लिया है और वो 75 साल की उम्र में भी लीड रोल निभा रहे हैं. रजनीकांत आज अपनी कड़ी मेहनत के दम पर इस मुकाम पर हैं. जबकि पहले वो बस कंडक्टर हुआ करते थे. उन्होंने अपना करियर एक छोटी सी भूनिका से शुरू किया था, हालांकि जल्द ही वो भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े नामों में से एक बन गए. लेकिन, शुरुआती सफलता और लोकप्रियता को 'थलाइवा' संभाल नहीं पाए. उन्होंने नर्वस ब्रेकडाउन का सामना किया और उन्हें अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा था.

नर्वस ब्रेकडाउन के कारण अस्पताल में भर्ती हुए रजनीकांत

साल 1975 में फिल्म 'अपूर्वा रागंगल' से डेब्यू करने वाले रजनीकांत जल्द ही सफलता हासिल कर चुके थे और शुरुआती दौर में वो साल में 10 से 15 फिल्में तक करते थे. रिपोर्ट्स बताती हैं कि इसके चलते उन्हें नर्वस ब्रेक डाउन हुआ था और दिग्गज अभिनेता को साल 1981 में अस्पताल में भर्ती कराया गया.

'मैं स्टारडम का प्रेशर नहीं झेल पाया...'

ये बात हर कोई जानता है कि रजनीकांत एक्टिंग में आने से पहले बस कंडक्टर हुआ करते थे. वो खुद ये खुलासा कई बार कर चुके हैं. साल 1988 में इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में अभिनेता ने कहा था, 'मैं स्टारडम का प्रेशर नहीं झेल पाया. कुछ सालों पहले मैं सिर्फ 320 रुपये बतौर कंडक्टर कमाता था और फिर अचानक से मुझे एक फिल्म के 5 लाख रुपये मिलने लगे. पैसे, शोहरत और ज्यादा काम से मैं बुरी तरह टूट गया था.'

'जेलर 2' के बारे में

रजनीकांत की 'जेलर 2' साल 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' का सीक्वल है. ये मूवी 15 अक्टूबर को दुनियाभर में रिलीज की जाएगी. इसका डायरेक्शन नेल्सन दिलीप कुमार ने किया है. 

रजनीकांत के साथ जेलर 2 में सूरज वेंजारामूडु, विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती, राम्या कृष्णन और एसजे सूर्या जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. वहीं जेलर में कैमियो करने वाले जैकी श्रॉफ, मोहनलाल और शिवराजकुमार जैसे मशहूर एक्टर्स जेलर 2 में भी अपनी भूमिकाओं को दोहराते हुए दिखाई देंगे. मूवी को कलानिधि मारन, सुनील रेड्डी, राजा श्रीधर और संतोष राजू ने प्रोड्यूस किया है. जबकि संगीत दिया है अनिरुद्ध रविचंदर ने.

और पढ़ें

About the author संदीप मेहरा

संदीप मेहरा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं. इससे पहले वे एबीपी न्यूज़, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज़ट्रेंड और न्यूजट्रैक लाइव में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Read More

Published at : 13 Oct 2026 07:46 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola