• Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • In The First Phase, 141 Out Of 326 Were Examined, And Neither Students Nor Teachers Were Found In 30.

ग्वालियर30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राज्य शिक्षा केंद्र करा रहा भौतिक सत्यापन; भवन से लेकर शिक्षक, सुविधाओं की जांच

डीएलएड कॉलेजों के संचालन में फर्जीवाड़े और नियमों की अनदेखी की शिकायतों के बाद राज्य शिक्षा केंद्र संभाग के पहले चरण में 141 कॉलेजों की जांच कर रहा है। इसमें सभी कॉलेजों का भौतिक सत्यापन होगा। राज्य शिक्षा केंद्र के अनुसार 4 महीने में करीब 30 कॉलेजों की जांच में किसी भी शिक्षण संस्थान में छात्र नहीं मिले। जांच के बाद कॉलेजों की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद शासन ऐसे कॉलेजों की मान्यता सत्र 2027-28 की खत्म करने के लिए एनसीटीई को प्रस्ताव भेजने की तैयारी में है।

एक कॉलेज मिला ही नहीं, कुछ में लटके हैं ताले

राज्य शिक्षा केंद्र की 18 सितंबर को ग्वालियर आई थी। टीम को निरीक्षण में विद्यावती डीएलएड कॉलेज तलाशने पर भी नहीं मिला। वहीं अमर भारती कॉलेज में टीम को चौकीदार मिला। निरीक्षण में छात्र और शिक्षक नहीं मिलने के बावजूद बीएड की संबद्धता जारी रहने से जेयू की संबद्धता प्रक्रिया पर भी सवाल उठ रहे हैं। जेयू ने सत्र 2026-27 की पहले अमर भारती शिक्षा महाविद्यालय की बीएड की संबद्धता रोक दी थी, लेकिन बाद में संबद्धता जारी मिल गई थी। वहीं राधा बल्लभ, एनआरवाय, अमरावती, वेंकटेश और एसआर कॉलेज में भी निरीक्षण के दौरान छात्र नहीं मिले। सर्वधर्म डीएलएड कॉलेज में सिर्फ प्राचार्य मिली। आदर्श कॉलेज में ताला लटका मिला था। नागाजी कॉलेज व एसवीआईटीएम में छात्र व शिक्षक नहीं मिले थे।

जानिए...जिले के कितने कॉलेज की होगी जांच जिला डीएलएड ग्वालियर 73 भिंड 35 मुरैना 22 शिवपुरी 6 दतिया 5 कुल 141

ज्यादातर कॉलेजों में नहीं मिल रहे छात्र-शिक्षक शासन के निर्देश पर ग्वालियर-चंबल संभाग के डीएलएड कॉलेजों का निरीक्षण कराया जा रहा है। अब तक 30 कॉलेजों की जांच पूरी हो चुकी है। निरीक्षण के दौरान ज्यादातर कॉलेजों में छात्र और शिक्षक नहीं मिले हैं। टीम कॉलेज में उपलब्ध सुविधाओं, छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति के साथ निर्धारित मानकों का भौतिक सत्यापन कर रही है। जांच में जहां कमियां मिलेंगी, उनकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। -अरुण सिंह, अपर संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र

.