जिस काम को लोग समझते हैं छोटा, उसी से 35 हजार की बचत! मुंबई के चाय बेचने वाले ने खोला कमाई का राज

चाय बेचकर हर महीने 35 हजार बचाता है ये शख्सImage Credit source: Instagram/staylesh_boy_143_kullu_baghel का प्रोफ़ाइल चित्र two_generations_one_vlog का प्रोफ़ाइल चित्र two_generations_one_vlog

सड़क किनारे चाय बेचने वाले किसी शख्स को देखकर अक्सर लोग यही सोचते हैं कि उसकी कमाई ज्यादा नहीं होगी. लेकिन मुंबई के एक चाय बेचने वाले का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस सोच को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. वीडियो में इस शख्स ने अपनी रोजाना और महीने की कमाई के बारे में बताया, जिसे सुनकर कई लोग अपनी सैलरी से इसकी तुलना करने लगे.

वीडियो को Two_generations_one_vlog नाम के पेज से शेयर किया गया है. इसमें हाथ में चाय का थर्मस लिए एक शख्स से पूछा जाता है कि वह एक दिन में कितने रुपये की चाय बेच लेता है. इस सवाल के जवाब में वह बताता है कि रोजाना करीब 2,500 से 3,000 रुपये तक की चाय बिक जाती है.

कमाई सुनकर रह जाएंगे दंग!

इसके बाद उससे पूछा जाता है कि रोज की बिक्री में से आखिर कितने रुपये बच जाते हैं. वह बताता है कि खर्च निकालने के बाद कम से कम 1,500 रुपये तो बच ही जाते हैं. हालांकि, उसकी कमाई सिर्फ सड़क पर घूम-घूमकर चाय बेचने से नहीं होती. उसकी अपनी एक दुकान भी है, जिसके लिए वह हर महीने करीब 5,000 रुपये किराया देता है.

जब महीने की कमाई को लेकर सवाल किया जाता है तो वह बताता है कि तमाम खर्चों को निकालने के बाद करीब 30 से 35 हजार रुपये तक बच जाते हैं. इसी दौरान वह यह भी कह देता है कि इतनी कमाई तो कई इंजीनियर्स को भी शुरुआत में नहीं मिलती. उसका यह जवाब सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है.

इस पूरी बातचीत का एक और दिलचस्प पहलू यह है कि उसके पास काम की कमी नहीं है. वह बताता है कि उसे अब एक और लड़के की जरूरत है. वीडियो में वह खुद कहता है कि अगर कोई लड़का काम करना चाहता हो तो उसे बताया जाए, क्योंकि उसके यहां एक व्यक्ति की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: जापान ने ऐसे किए थे टोक्यो ओलंपिक के मेडल, 62 लाख पुराने फोन से किया था कमाल

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी कमाई और इस चाय वाले की कमाई की तुलना करते नजर आए. एक यूजर ने बताया कि उसकी महीने की कमाई सिर्फ 9,000 रुपये है. वहीं, एक अन्य यूजर ने अपनी कमाई 15,000 रुपये महीना बताई. इन कमेंट्स से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वीडियो ने लोगों को अपनी आमदनी के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है. हालांकि, कई लोगों ने यह भी कहा कि चाय बेचने का काम जितना आसान बाहर से दिखाई देता है, असल में उतना आसान नहीं है. रोज सुबह जल्दी उठना, सामान जुटाना, चाय तैयार करना, ग्राहकों तक पहुंचाना और लंबे समय तक काम करना अपने आप में काफी मेहनत का काम है.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं. अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.

Read More

google button