Sep 09, 2026 10:42 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

मुख्य बातें
- ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज का कहना है कि बुल-केस सेनेरियो में वोडाफोन आइडिया के शेयर 36 रुपये तक जा सकते हैं
- यानी, टेलिकॉम कंपनी के शेयरों में मौजूदा लेवल्स से 132% की तेजी आ सकती है
- जेफरीज ने वोडाफोन आइडिया के शेयरों को बाय रेटिंग दी है

विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने वोडाफोन आइडिया के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है।
वोडाफोन आइडिया के शेयरों में एक साल में अच्छी तेजी आई है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने कंपनी के शेयर खरीदने को कहा है। जेफरीज का मानना है कि वोडाफोन आइडिया के शेयरों में तेजी जारी रहेगी। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म ने बाय (Buy) रेटिंग के साथ कंपनी के शेयरों का कवरेज शुरू किया है और 20 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। वोडाफोन आइडिया के शेयर पिछली बार जनवरी 2019 में इस लेवल्स के करीब ट्रेड कर रहे थे। कंपनी के शेयरों में बुधवार के बंद स्तर से करीब 29 पर्सेंट का उछाल देखने को मिल सकता है। वोडाफोन आइडिया के शेयर बुधवार को NSE में 15.52 रुपये पर बंद हुए हैं।
132% उछल सकते हैं वोडाफोन आइडिया के शेयर
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज का मानना है कि अपने बुल-केस सेनेरियो में वोडाफोन आइडिया के शेयर 36 रुपये तक जा सकते हैं। यानी, मौजूदा लेवल से कंपनी के शेयरों में 132 पर्सेंट की तेजी देखने को मिल सकती है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि अपने बियर-केस सेनेरियो में वोडाफोन आइडिया के शेयर लुढ़कर 9 रुपये तक जा सकते हैं। जेफरीज का मानना है कि वोडाफोन आइडिया का नेटवर्क इनवेस्टमेंट वित्त वर्ष 2028 से उपभोक्ताओं की संख्या जोड़ने में टर्नअराउंड को सपोर्ट करेगा।
1 साल में 113% उछल गए हैं वोडाफोन आइडिया के शेयर
टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के शेयरों ने एक साल में निवेशकों का पैसा दोगुना से ज्यादा कर दिया है। कंपनी के शेयरों में एक साल में 113 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 9 सितंबर 2025 को 7.27 रुपये पर थे। वोडाफोन आइडिया के शेयर 9 सितंबर 2026 को NSE में 15.52 रुपये पर बंद हुए हैं। अगर पिछले 6 महीने की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 56 पर्सेंट की तेजी आई है। 5 महीने में कंपनी के शेयर 70 पर्सेंट उछले हैं। वोडाफोन आइडिया के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 15.79 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 7.16 रुपये है। वोडाफोन आइडिया का मार्केट कैप बुधवार को 1,68,040 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
कंपनी का घाटा पहले से हुआ कम
टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) का घाटा चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में पहले से कम हो गया है। पहली तिमाही में वोडाफोन आइडिया का कंसॉलिडेटेड लॉस 3754 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का घाटा 6608 करोड़ रुपये था। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में वोडाफोन आइडिया को ऑपरेशंस से मिला रेवेन्यू सालाना आधार पर 6 पर्सेंट बढ़कर 11,689 करोड़ रुपये रहा है। पहली तिमाही में कंपनी का इबिट्डा सालाना आधार पर 9 पर्सेंट बढ़कर 5034 करोड़ रुपये रहा है।
लेखक के बारे में
Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।
और पढ़ें