भोपाल: सोने की कीमतों में साप्ताहिक आधार पर जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। बीते एक सप्ताह में देश के अलग-अलग शहरों में 24 कैरेट सोना 3,760 रुपये तक सस्ता हुआ, जबकि 22 कैरेट सोने के भाव में 3,450 रुपये तक की कमी देखने को मिली है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,47,710 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, छत्तीसगढ़ के रायपुर में इसका भाव 1,47,660 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत कमजोर हुई है। हाजिर सोना 4,165.12 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। इस सप्ताह वैश्विक स्तर पर सोने के भाव में 0.7 प्रतिशत की गिरावट आई है।

भोपाल, इंदौर से दिल्ली तक सोने के ताजा भाव

गुडरिटर्न के अनुसार सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है। भोपाल और इंदौर में 22 कैरेट सोना 1,35,400 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,47,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। रायपुर में 22 कैरेट सोने का भाव 1,35,350 रुपये और 24 कैरेट का भाव 1,47,660 रुपये है। दिल्ली में 22 कैरेट सोना 1,35,500 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,47,810 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,47,660 रुपये, जबकि 22 कैरेट का भाव 1,35,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

शहर 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
भोपाल ₹1,35,400 ₹1,47,710
इंदौर ₹1,35,400 ₹1,47,710
रायपुर ₹1,35,350 ₹1,47,660
दिल्ली ₹1,35,500 ₹1,47,810
मुंबई ₹1,35,350 ₹1,47,660
अहमदाबाद ₹1,35,400 ₹1,47,710
चेन्नई ₹1,35,350 ₹1,47,660
कोलकाता ₹1,35,350 ₹1,47,660
हैदराबाद ₹1,35,350 ₹1,47,660

चांदी की कीमत में भी 10,000 रुपये की गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी के भाव में भी इस सप्ताह बड़ी गिरावट देखने को मिली है। एक सप्ताह के दौरान चांदी की कीमत 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हुई है। 18 अक्टूबर की सुबह भोपाल, इंदौर, रायपुर और दिल्ली में चांदी का भाव 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। वहीं, चेन्नई में चांदी 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी की कीमत 57.05 डॉलर प्रति औंस है। कीमतों में आई इस गिरावट से चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का कीमतों पर असर

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल अहम भूमिका निभाती है। वैश्विक मांग, डॉलर की मजबूती, ब्याज दरों में बदलाव और निवेशकों की खरीदारी जैसे कारक कीमती धातुओं के भाव को प्रभावित करते हैं। बता दें कि इसी साल जनवरी में भारत में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी।

इन्हें भी पढ़ें:

  • पेट्रोल 98 और डीजल 86 रुपये लीटर, दशहरा से पहले मिली बड़ी खुशखबरी, लोगों ने कहा- मोदी है तो मुमकिन है
  • कॉलेज के डांडिया नाइट में हादसा, लाइटिंग सिस्टम गिरने से थम गई इतने छात्रों की सांसे, सीएम ने जताया दुख 
  • "मेरी शादी में जरूर आइयेगा".. आखिर कौन है CM योगी आदित्यनाथ की यह अनजान बहन जिसने खत लिखकर भेजा है न्यौता? जानें अरुंधती के बारें में