अगर आपकी उम्र 18 साल हो चुकी है या वोटर आईडी कार्ड में नाम, पता या कोई गलती सुधारनी है, तो आज का दिन बरेली के लोगों के लिए बेहद खास रहा। चुनाव आयोग के निर्देश पर शनिवार को जिले के सभी 3,835 पोलिंग बूथों पर सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक विशेष मतदा

.

पोलिंग बूथ पर वोट बनबाने पहुचे भाई-बहन

पोलिंग बूथ पर वोट बनबाने पहुचे भाई-बहन

पहली बार वोट बनवाने पहुंचे युवा शहर के गवर्नमेंट इंटर कॉलेज (जीआईसी) समेत तमाम बूथों पर सुबह से ही बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) और सुपरवाइजर फॉर्म लेकर मुस्तैद दिखे। पहली बार वोटर बन रहे 18 साल के युवाओं में काफी उत्साह नजर आया। केंद्र पर अपना वोट बनवाने पहुंचीं रुबिया और कैबान ने बताया कि प्रक्रिया बेहद आसान और सुविधाजनक रही, उन्हें किसी भी तरह की परेशानी या लंबी कतार का सामना नहीं करना पड़ा।

GIC में पोलिंग बूथ पर काम करते BLO

GIC में पोलिंग बूथ पर काम करते BLO

बीएलओ ने की अपील: घर से निकलें और वोट बनवाएं ड्यूटी पर तैनात बीएलओ शिल्पी ने बताया कि जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट से छूट गए थे या दस्तावेज पूरे नहीं होने के कारण रह गए थे, वे आज अपने जरूरी कागजात लेकर आसानी से फॉर्म जमा कर रहे हैं। अधिकारियों और बीएलओ द्वारा मतदाताओं को फोन करके भी केंद्र तक पहुंचकर वोटर कार्ड बनवाने और सुधार कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

कौन-सा फॉर्म किस काम आएगा?

  • नया वोट बनवाने के लिए (फॉर्म-6): जिन युवाओं या युवतियों की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है और अभी तक नाम शामिल नहीं है, वे फॉर्म-6 भर सकते हैं।
  • सुधार या ट्रांसफर के लिए (फॉर्म-8): नाम, पता, उम्र या फोटो में गलती सुधारने, नया डुप्लीकेट पहचान पत्र पाने या निवास स्थान बदलने के लिए फॉर्म-8 जमा किया जा सकता है।
  • नाम कटवाने/हटाने के लिए (फॉर्म-7): यदि किसी का नाम सूची से हटाना है, तो फॉर्म-7 का इस्तेमाल किया जाता है।
पोलिंग बूथ का निरिक्षण करते डीएम अविनाश सिंह

पोलिंग बूथ का निरिक्षण करते डीएम अविनाश सिंह

डीएम ने खुद संभाला मोर्चा, 66 पोलिंग बूथों पर जाकर परखी व्यवस्था विशेष अभियान के दौरान बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने खुद फील्ड में उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नगर क्षेत्र के बालजती प्राथमिक विद्यालय, जनता स्कूल, वुडरो स्कूल, सीएससी महानगर, शांति देवी हायर सेकेंडरी स्कूल, तिलक इंटर कॉलेज और बिथरी चैनपुर के धौरेरा माफी स्कूल समेत कुल 66 पोलिंग बूथों का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने बूथों पर तैनात अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन हो और वहां आने वाले नागरिकों की सुविधा व सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाए, ताकि किसी भी मतदाता को कोई परेशानी न हो।