पुलिस कमिश्नरेट में सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान करने से दोगुना ज्यादा कार्रवाई ड्रक एंड ड्राइव को लेकर पुलिस ने की है।
- Published: 10 Sep 2026, 12:07 PM IST
- Last Updated: 10 Sep 2026, 12:07 PM IST
रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट में सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान करने से दोगुना ज्यादा कार्रवाई ड्रक एंड ड्राइव को लेकर पुलिस ने की है। आठ महीने में पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने को लेकर 2005 प्रकरण में 2057 लोगों के खिलाफ केस बनाया है। इस अवधि में ड्रंक एंड ड्राइव की पुलिस ने 3957 कार्रवाई की है। ड्रंक एंड ड्राइव के शत-प्रतिशत कार्रवाई में ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटकर कोर्ट में पेश किया है।
पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के अनुसार, एक्सीडेंट तथा अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने निर्देश दिए गए हैं। यही कारण है नशे की हालत में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ पिछले आठ महीने में जितनी कार्रवाई हुई है। वह अब तक की रिकार्ड कार्रवाई है। पुलिस अफसर के अनुसार ड्रंक एंड ड्राइव को लेकर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इसी तरह से सार्वजनिक स्थान में शराब सेवन को लेकर पुलिस अफसर ने लगातर सख्ती बरतने निर्देश दिए हैं।
पश्चिम में ज्यादा कार्रवाई
सार्वजनिक जगह पर शराब सेवन करने की सबसे ज्यादा कार्रवाई पुलिस कमिश्नरेट के नार्थ जोन में की गई है। इस जोन में सार्वजनिक जगह पर शराब सेवन करते 899 प्रकरण में पुलिस ने 901 पियक्कड़ों के खिलाफ कार्रवाई की है। पश्चिम जोन में 717 प्रकरण में 766 तथा रायपुर मध्य में 389 प्रकरण में 392 पियक्कड़ों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
तीन हजार लायसेंस निलंबित
ड्रंक एंड ड्राइव सहित अन्य प्रकरण में ट्रैफिक पुलिस ने अब तक तीन हजार वाहन चालकों की लायसेंस निलंबन कराने की कार्रवाई की है। इसमें 27 सौ के करीब लायसेंस निलंबन नशे की हालत में गाड़ी चलाने वालों की हुई है। 12 सौ वाहन चालकों की लायसेंस निलंबन कराने ट्रैफिक पुलिस ने परिवहन विभाग को पत्र लिखा है। ड्रंक एंड ड्राइव सहित अन्य प्रकरण में जिन लोगों का लायसेंस निलंबन किया गया है। उनका लायसेंस तीन माह के लिए निलंबित रहता है। दूसरी दफा पकड़े जाने पर कोर्ट के आदेश पर ऐसे आरोपियों को जेल भेजने का प्रावधान है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार निलंबन अवधि में या निलंबन के बाद दूसरी दफा वाहन चलाते ऐसे वाहन चालक अब तक नहीं पकड़े गए हैं।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)