3kW Solar Panel: अगर आपके यहां बिजली का बिल कम आता है और आप अपने घर में सोलर पैनल (Solar Panel for Home) लगवाने की सोच रहे हैं। तो ये खबर आपके काम की है। अगर आप 3 किलोवाट वाला सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं तो यह लगवाना सही है या नहीं इसे जानने के लिए जरुरी यह है कि आपके घर की बिजली की मासिक खपत कितनी है। तो आइए जानते हैं कि 3 किलोवाट वाला सोलर पैनल लगवाना किसके लए सही है?
किसे लगवाना चाहिए 3 किलोवाट का सोलर पैनल
3 किलोवाट का सोलर पैनल (3kW Solar Panel) लगवाना ज्यादातर मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बिल्कुल सही और फायदेमंद फैसला हो सकता है, लेकिन तब बिजली की खपत हर महीने 300 यूनिट से ज्यादा खर्च होती है तो आपके घर के लिए 3 किलोवाट वाला सिस्टम फायदेमंद (Solar Panel Electricity Saving) होगा।
आपको बता दें कि, 3 किलोवाट (3kW) का सोलर पैनल मुख्य रूप से 2BHK या 3BHK घरों, छोटी दुकानों और कार्यालयों के लिए सही है, जिनका मासिक बिजली बिल लगभग ₹3,000 से ₹5,000 के बीच आता है।
यह भी पढ़ें: UPI Payment Pending: UPI पैसे कटने के बाद भी Pending है पेमेंट? दोबारा पैसे भेजने से पहले जानें ये बात
1. यह 3 से 4 सदस्यों वाले सामान्य मध्यम वर्गीय परिवार के लिए एकदम उपयुक्त है।
2. यह प्रतिदिन लगभग 12 से 15 यूनिट बिजली पैदा करता है (यानी साल भर में करीब 3,600 से 4,500 यूनिट)
3. इससे घर के पंखे, एलईडी बल्ब, फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन, लैपटॉप और दिन के समय 1 टन या 1.5 टन का इन्वर्टर एसी आसानी से चलाया जा सकता है।
4. उच्च क्षमता वाले पैनलों की वजह से 3 किलोवाट सिस्टम लगाने के लिए लगभग 300 वर्ग फुट (या लगभग 6 स्टैंडर्ड पैनल) की ही जगह चाहिए होती है।
5. प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 3 किलोवाट (3kW Solar Panel Subsidy) तक के सोलर सिस्टम पर ₹78,000 की अधिकतम सब्सिडी मिलती है।
3kW Solar Panel सबसे के लिए नहीं है उपयुक्त
अगर आपके घर में सिर्फ 1-2 लोग है और हर महीने 100 से 150 यूनिट से भी कम बिजली खर्च होती है तो आपके घर के लिए 3 किलोवाट वाला सोलर पैनल लगाने की जरुरत नहीं है। फिर आपके लिए 1 किलोवाट वाला सोलर पैनल फायदेमंद होगा।
PM SGY इतने KW तक मिलेगी सब्सिडी
पीएम सूर्य घर योजना (PM Surya Ghar Yojana) यह भारत सरकार के जरिए चलाई गई मुफ्त बिजली योजना है जिसका उद्देश्य 1 करोड़ घरों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देना है। छत पर सोलर पैनल (Rooftop Solar) लगवाने के लिए सरकार लागत का बड़ा हिस्सा सब्सिडी के रूप में देती है।
1 किलोवाट के लिए - 30,000 रुपये तक।
2 किलोवाट के लिए - 60,000 रुपये तक।
3 किलोवाट या उससे अधिक के लिए - 78,000 रुपये तक की सब्सिडी।
यह भी पढ़ें:BPSC 72nd Prelims Postponed: BPSC 72वीं परीक्षा एक बार फिर हुई स्थगित, नई तारीख का छात्रों को इंतजार