सोनीपत के राजकीय कन्या महाविद्यालय, सेक्टर-12 में विद्यार्थियों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने के उद्देश्य से 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत चार दिवसीय मेले का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन स्टूडेंट लेड कैरियर डेवलपमेंट सेल (SLCDC) एवं प्लेसमेंट सेल क

.

कार्यक्रम में हरियाणा की पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. किरण सरोहा ने की तथा संचालन डॉ. सुनील पवार ने किया। आयोजन में डॉ. वंदना नासा, डॉ. मनजीत, डॉ. परवीन, डॉ. सविता रानी, प्रवेश कुमार, ज्योति रानी, डॉ. नरेश अंतिल और डॉ. राजेश सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

कौशल विकास और व्यावहारिक प्रशिक्षण

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में व्यावसायिक कौशल विकसित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इसके तहत विद्यार्थियों को हस्तनिर्मित उत्पादों के निर्माण, पैकेजिंग, लेबलिंग, मूल्य निर्धारण तथा ऑनलाइन व ऑफलाइन बिक्री का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका ध्येय छात्राओं को केवल नौकरी तलाशने वाला न बनाकर 'रोजगार प्रदाता' बनाना है, ताकि वे ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को भी आर्थिक रूप से सशक्त बना सकें।

राजकीय कॉलेज में मेले का शुभारंभ करते हुए पूर्व मंत्री कविता जैन।

राजकीय कॉलेज में मेले का शुभारंभ करते हुए पूर्व मंत्री कविता जैन।

आयोजन के दौरान सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता और बाजार की मांग को समझने के लिए विशेष कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही रेजिन आर्ट, पाक कला और हस्तकला का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और 15 स्टॉल

छात्राओं को भविष्य की नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने हेतु अध्ययन सामग्री, साक्षात्कार प्रशिक्षण और मॉक इंटरव्यू की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।

मेले में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक 15 स्टॉल लगाए हैं, जिनमें स्वदेशी खानपान, औषधीय उत्पाद, परिधान, क्रोशिया के नमूने और हस्तशिल्प वस्तुएं प्रदर्शित की गई हैं। इससे उन्हें ग्राहकों से संवाद और बिक्री का सीधा अनुभव मिल रहा है।

प्राचार्या का संदेश

प्राचार्या डॉ. किरण सरोहा ने कहा कि यह मेला छात्राओं में उद्यमशीलता और आत्मविश्वास बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए महाविद्यालय द्वारा 'आइडियाथॉन' (Ideathon) के तहत हरियाणा सरकार को एक विशेष प्रस्ताव भी भेजा गया है।