पंजाब स्थित मोगा में अज्ञात लोगों ने फायरिंग की जिसमें 3 की हालत गंभीर है और 4 लोग घायल हैं. मौके पर पुलिस ने पहुंच कर मुआयना किया.

Written By : फियाज उल मुस्तफा |  Updated at : 25 Oct 2026 11:52 PM (IST)

Preferred Sources

fire on people sitting outside shop in Angadpura Mohalla area in Moga मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप

मोगा में अज्ञात लोगों ने की फायरिंग

पंजाब स्थित मोगा के अंगदपुरा मोहल्ला इलाके में, एक दुकान के बाहर बैठे लोगों पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें 4 लोग घायल हो गए और 3 की हालत गंभीर है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रही है.

उधर, इस घटना पर सियासत शुरू हो गई है. पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इस घटना पर कहा- मोगा में गोलीबारी: 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल!  स्कॉर्पियो में सवार हथियारबंद लोगों ने अंगदपुरा मोहल्ले में कई राउंड फायरिंग की, जो पंजाब में बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलती है.  भगवंत मान जी, ज़मीनी हकीकत को समझने के लिए आपकी सरकार को और कितनी गोलीबारी की घटनाओं का इंतज़ार है?  

बिट्टू ने लिखा कि अपराधी बेखौफ होते जा रहे हैं, जबकि आम नागरिक अपनी सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं.  आपने 'रंगला पंजाब' बनाने का वादा किया था, लेकिन आज लोग अपनी जान और चारों तरफ फैली अराजकता को लेकर चिंतित हैं. क्या पंजाब में अब किसी को कानून का डर नहीं रहा? इस नाकामी के लिए कौन ज़िम्मेदार है?

फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन

मोगा फायरिंग पर क्या बोली शिअद?

शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि मोगा में गोलीबारी, 3 लोग गंभीर रूप से घायल! स्कॉर्पियो SUV में सवार बदमाशों ने अंगदपुरा मोहल्ले में अंधाधुंध फायरिंग की! 'गुरु द्रोही' भगवंत मान, ज़रा एक दिन तो बता दीजिए जब पंजाब में गोलियां न चली हों!

मजीठिया ने लिखा- आपने पंजाब की हर गली में बदमाशों को पनपने दिया है, हर चौराहे पर गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं. क्या यही वह 'रंगला पंजाब' है जिसका वादा आपने पंजाब की जनता से किया था? पंजाब में कानून का राज कहां है?

गौरतलब है कि बीते कुछ हफ्तों में पंजाब में गोलीबारी की कई और घटनाएं सामने आ चुकीं हैं.

फियाज उल मुस्तफा उत्तर प्रदेश के रामपुर से ताल्लुक रखते हैं. उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पीजी टीवी जर्नलिज्म किया है, जबकि रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है. फियाज उल मुस्तफा को राजनीतिक और एंटरटेनमेंट बीट्स पर काम करने का अनुभव है. वर्तमान में वे एबीपी न्यूज की डिजिटल टीम में स्टेट्स टीम का हिस्सा हैं, जहां वे यूपी, पंजाब, बिहार समेत अन्य राज्यों से जुड़ी अपराध और राजनीतिक खबरें लिखते और एडिट करते हैं. इस दौरान उन्हें रिपोर्टिंग, कॉपी एडिटिंग और न्यूजरूम ऑपरेशन्स का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो रहा है. वे खबरों को सरल, साफ और तथ्य के साथ लोगों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं. रामपुर के छोटे से गांव से निकलकर फियाज ने अपनी अलग खास पहचान बनाई है, वह न्यूज रूम में अपनी शानदार छवि को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं.

Read More

Published at : 25 Oct 2026 11:23 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola