रेवाडी6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
रेलवे स्टेशन रेवाड़ी। - Dainik Bhaskar

रेलवे स्टेशन रेवाड़ी।

अलवर स्टेशन यार्ड में फुट ओवर ब्रिज पर तकनीकी कार्य के लिए रेलवे की ओर से ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते 19 से 22 सितंबर तक कई रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। रेवाड़ी से जुड़ी दो ट्रेनों का संचालन 22 सितंबर को आंशिक रूप से रद्द रहेगा।

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 59630 फुलेरा-रेवाड़ी 22 सितंबर को फुलेरा से रवाना होकर बांदीकुई तक ही चलेगी। बांदीकुई से रेवाड़ी के बीच इसका संचालन रद्द रहेगा। वहीं, गाड़ी संख्या 59629 रेवाड़ी-फुलेरा भी 22 सितंबर को रेवाड़ी के बजाय बांदीकुई से संचालित होगी। ऐसे में रेवाड़ी से बांदीकुई के बीच इस ट्रेन की सेवा उपलब्ध नहीं होगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 51971 मथुरा-अलवर 19 से 22 सितंबर तक गाजिका तक ही चलेगी। गाजिका से अलवर के बीच ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 51972 अलवर-मथुरा का संचालन भी अलवर के बजाय गाजिका से किया जाएगा।

दो दिन चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

रींगस जाने वाले यात्रियों को राहत देते हुए रेलवे ने अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 09717 और 09718 का संचालन 21 और 22 सितंबर को किया जाएगा।

गाड़ी संख्या 09717 रेवाड़ी-रींगस अनारक्षित स्पेशल दोनों दिन रेवाड़ी से सुबह 10:30 बजे रवाना होकर दोपहर 2 बजे रींगस पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09718 रींगस-रेवाड़ी स्पेशल दोपहर 2:55 बजे रींगस से रवाना होकर शाम 6:40 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।

स्पेशल ट्रेन का कुंड, अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीमकाथाना, कावंट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। इससे रेवाड़ी और रींगस के बीच पड़ने वाले स्टेशनों के यात्रियों को भी अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

13 साधारण, 2 गार्ड डिब्बे शामिल

यात्रियों की संख्या को देखते हुए स्पेशल ट्रेन में कुल 15 डिब्बे होंगे। इनमें 13 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे शामिल हैं। ट्रेन अनारक्षित होगी, इसलिए इसमें सफर करने के लिए यात्रियों को पहले से रिजर्वेशन कराने की आवश्यकता नहीं होगी।

.

खबरें और भी हैं...

  • स्कूटी सवार बहनों को पिकअप ने कुचला, छोटी की मौत: बड़ी बहन का कॉलेज देखने आईं थीं, कहा था-यहीं एडमिशन लूंगी; लोगों ने ड्राइवर पकड़कर पीटा

    बड़ी बहन का कॉलेज देखने आईं थीं, कहा था-यहीं एडमिशन लूंगी; लोगों ने ड्राइवर पकड़कर पीटा|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar0:31
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सिरसा के जसवंत हत्याकांड केस में वीडियो वायरल: नकाबपोश बोला- मेरी गर्भवती पत्नी को पीटा, इसलिए मारा; पुलिस आज करेगी खुलासा

    नकाबपोश बोला- मेरी गर्भवती पत्नी को पीटा, इसलिए मारा; पुलिस आज करेगी खुलासा|सिरसा,Sirsa - Dainik Bhaskar0:35
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हरियाणा में राजस्थान से सटे इलाकों में छाई हल्की धुंध: मानसून की विदाई शुरू, सीजन में 22% कम बरसात, 25 सालों में 9वीं बार ऐसा हुआ

    मानसून की विदाई शुरू, सीजन में 22% कम बरसात, 25 सालों में 9वीं बार ऐसा हुआ|हिसार,Hisar - Dainik Bhaskar0:37
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • कैथल में रेप केस में महिला समेत तीन गिरफ्तार: समझौते के नाम पर लिए 3 लाख; सजा दिलाने की दी थी धमकी

    0:25
    • कॉपी लिंक

    शेयर