दिल्ली लक्ष्मी योजना से उत्साहित महिलाओं ने शुक्रवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को राखियां बांधीं. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने टीवी9 भारतवर्ष से बात करते हुए कहा कि यह रक्षा सूत्र दिल्ली की बहनों का विश्वास है. इस विश्वास को हम कायम रखेंगे. हमने जो वायदा किया था, वह पूरा किया है. 2500 रुपए देने का वादा, जो दिल्ली की बहन को देने का था, उसे पूरा कर रहे हैं. 1 तारीख को पोर्टल लांच हुआ और 4.5 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुका है. बहुत ही सरल तरीका है. इसके लिए हमने 5100 करोड़ रखे हैं. दिल्ली की बहनों को उनका अधिकार मिलेगा.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मैं यह समझती हूं. दिल्ली की बहनों के लिए, जो हमने किया है, यह उनका अधिकार था. यह सम्मान की लड़ाई, जो पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने लड़ा. मैं उनको उनका हक दे पा रही हूं. यह सौभाग्य की बात है. मैं उनको कहना चाहती हूं कि उनकी यह मुख्यमंत्री बहन हमेशा उनके साथ रहेगी.

महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बांधा रक्षा सूत्र

उन्होंने कहा कि क्योंकि दो हिस्सों में यह पेमेंट जाएगी, 1000 वॉलेट में जाएगी, जो रोजाना के अपने खर्च कर पाएगी और जो बाकी फिक्स डिपाजिट रहेगा. यह भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. यह रक्षा सूत्र है और मेरी दिल्ली की बहनों का विश्वास है सरकार और मुझ में और मैं इस विश्वास पर खरी उतरूंगी.

आपको बता दें कि दिल्ली में दिल्ली लक्ष्मी योजना लागू करने पर सैकड़ों महिलाओं ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को राखी बांधकर धन्यवाद दिया और मुख्यमंत्री को राखी और रक्षा सूत्र बांधा.

विपक्ष के प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री का पलटवार

सदन में स्वास्थ्य विभाग में 650 करोड़ के कथित घोटाले पर विपक्ष के प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पलटवार किया. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ये उनके लिए बड़ा ही भारी क्षण है कि कैसे इस सरकार ने बिना किसी आगामी चुनाव को देखे, इतने बड़े संकल्प को पूरा किया.

उन्होंने कहा किपंजाब राज्य में 5 सालों तक बहनों को पैसा देने की बात बोलते रहे और आखिरी चंद महीने, जब चुनाव को बच गए, तब उन्होंने इस योजना को लागू किया. वो भी मात्र एक हजार रुपए दे रहे हैं. मैं समझती हूं कि हमारे विपक्ष के भाई बड़ी तकलीफ में हैं. ये जनता के हित में है. उनको साथ खड़ा होना चाहिए. कैग रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सदन में कैग रिपोर्ट भी रखी है. विधेयक भी रखें हैं. उनपर चर्चा होगी. सबके सामने आएगी.

ये भी पढ़ें- दिल्ली 2.0′ के लिए आगे आएं राजधानी के युवाइंडिया इनोवेट्स 2026 में CM रेखा गुप्ता का आह्वान

जीतेन्द्र भाटी

जीतेन्द्र भाटी

करीब डेढ़ दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पॉलिटिक्स, क्राइम, सामाजिक और मानवीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग. BAG Films की नर्सरी से IBN7, आज़ाद न्यूज़, प्रज्ञा TV, 4 रियल न्यूज, Focus News और न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया होते हुए देश के सबसे बड़े न्यूज नेटवर्क TV9 भारतवर्ष में खबरों के बीच सफर जारी.

Read More

google button