Team India: टीम इंडिया साल 2025 के बाद से ही लगातार वनडे फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. चैंपियंस ट्रॉफी के बाद टीम इंडिया ने 5 सीरीज खेली है. जिसमें से टीम को 3 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं 2 सीरीज में जीत मिली है. ये दोनों ही सीरीज टीम इंडिया ने घरेलू मैदान पर खेली है. जिसमें साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई सीरीज शामिल है. वनडे फॉर्मेट में दोबारा अपनी बादशाहत बनाने के लिए टीम इंडिया को इन 4 स्टार खिलाड़ियों की वापसी करानी होगी.
ऋषभ पंत
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को वनडे फॉर्मेट में और मौके देने होंगे. बैकअप विकेटकीपर के रूप में ईशान किशन ने विदेशी सरजमीं पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. वहीं विदेशी सरजमीं पर ऋषभ पंत का रिकॉर्ड बहुत ही अच्छा रहता है. पंत वनडे में टीम इंडिया के फीनिशर वाली तलाश भी खत्म कर सकते हैं. जिसके कारण ही फैंस भी इस खिलाड़ी के वापसी की मांग कर रहे हैं.
---विज्ञापन---
🚨YUVRAJ BACKS PANT FOR WORLD CUP 2027🚨
— PANTIAN (@ArjunkaRishu) July 20, 2026
Yuvraj Singh believes Rishabh Pant needs more ODI opportunities before the 2027 World Cup despite India's strong wicketkeeping options. The former all-rounder said Pant's match-winning ability makes him a valuable asset, but regular game… pic.twitter.com/VbsBIQMQgy
मोहम्मद सिराज
तेज गेंदबाजी में टीम इंडिया फिलहाल कमजोर नजर आ रही है. ऐसे में एक बार फिर से टीम मैनेजमेंट को वापस पलट कर देखना होगा. मोहम्मद सिराज को ऐसे समय में दोबारा वनडे फॉर्मेट में भी मौका देना होगा. विदेशी सरजमीं पर सिराज भी बेहद खतरनाक गेंदबाज साबित हो सकते हैं. ऐसे में मैनेजमेंट को उनके बारे में सोचना होगा.
हार्दिक पांड्या
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया का बैलेंस ही खराब हो जाता है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट को पांड्या की फिटनेस पर ध्यान रखना होगा. अगर पांड्या फिट रहे और वनडे फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आए, तो टीम इंडिया वनडे फॉर्मेट में बेहतर नजर आती है. ऐसे में पांड्या की वापसी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वनडे फॉर्मेट में बहुत ही अहम है.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: जिम्बाब्वे दौरे के लिए बदल गया टीम इंडिया का हेड कोच, BCCI ने शेयर किया वीडियो
हर्षित राणा
उभरते हुए तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने भी हाल फिलहाल में अच्छा प्रदर्शन किया है. राणा गूरनूर बरार और प्रिंस यादव से बहुत बेहतर प्रदर्शन करते हैं. इसके अलावा वो नंबर 8 पर बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. जिसके कारण ही उनकी वापसी के बाद टीम इंडिया वनडे फॉर्मेट में और बेहतर हो सकती है.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले T20 में बेंच पर बैठेंगे ये 4 खिलाड़ी? अय्यर नहीं लेना चाहेंगे कोई रिस्क