Bengaluru News: कर्नाटक की फ्लैगशिप लग्जरी टूरिस्ट ट्रेन ‘द गोल्डन चैरियट’ (The Golden Chariot) 24 अक्टूबर 2026 से अपने नए सीजन की शुरुआत करने जा रही है. आधुनिक हॉस्पिटैलिटी और नए कलेवर के साथ यह ट्रेन पर्यटकों को वन्यजीव, शाही विरासत, विश्व धरोहर स्थलों, कॉफी बागानों और तटीय इलाकों की शानदार सैर कराएगी. कर्नाटक के पर्यटन मंत्री के.जे. जॉर्ज ने बताया कि सीजन की पहली 5-रात और 6-दिन वाली ‘प्राइड ऑफ कर्नाटक’ यात्रा की 100% बुकिंग हो चुकी है, जिसमें 75 यात्री सफर करेंगे. 202627 सीजन के लिए कुल 13 लग्जरी यात्राएं शेड्यूल की गई हैं.
रेलवे बोर्ड द्वारा इस सीजन में 3 अलग-अलग रूट तय किए गए हैं:
1. प्राइड ऑफ कर्नाटक (5 रात / 6 दिन)
दिन 1 (शनिवार – बेंगलुरु से नंजनगुड): यशवंतपुर रेलवे स्टेशन से सुबह चेक-इन के बाद रवानगी. दोपहर में नंजनगुड आगमन और बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान में शाम की जंगल सफारी. रात को ट्रेन में मैसूर प्रस्थान.
दिन 2 (रविवार – मैसूर): मैसूर पैलेस का भ्रमण. दोपहर के भोजन के बाद श्रीरंगपट्टनम की यात्रा (वैकल्पिक). रात को बाणावर के लिए प्रस्थान.
दिन 3 (सोमवार – हलेबीडु और चिकमगलूर): हलेबीडु के ऐतिहासिक मंदिरों का भ्रमण. शाम को चिकमगलूर के कॉफी बागानों की सैर, सांस्कृतिक कार्यक्रम और डिनर. रात में होसपेट के लिए रवानगी.
दिन 4 (मंगलवार – हम्पी): यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हम्पी के अवशेषों का भ्रमण. रात में ट्रेन गोवा के लिए रवाना होगी.
दिन 5 (बुधवार – गोवा): उत्तर गोवा के ऐतिहासिक चर्चों का भ्रमण. शाम को दक्षिण गोवा के होटल में भव्य गाला डिनर. रात 10:30 बजे बेंगलुरु के लिए वापसी.
दिन 6 (गुरुवार – बेंगलुरु): यशवंतपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रा का समापन.
2. जुएल्स ऑफ साउथ (5 रात / 6 दिन)
दिन 1 (शनिवार): बेंगलुरु से मैसूर पैलेस का भ्रमण और चेंगलपट्टू प्रस्थान.
दिन 2 (रविवार): कांचीपुरम (वैकल्पिक) और महाबलीपुरम के ऐतिहासिक स्मारकों का भ्रमण. समुद्र तट पर डिनर के बाद तंजावुर प्रस्थान.
दिन 3 (सोमवार): तंजावुर और चेट्टीनाड की प्रसिद्ध अथांगुडी टाइल फैक्ट्री व हवेलियों का भ्रमण. रात में कोच्चि प्रस्थान.
दिन 4 (मंगलवार): फोर्ट कोच्चि में मट्टनचेरी पैलेस, चीनी फिशिंग नेट और पारंपरिक नृत्य प्रदर्शन.
दिन 5 (बुधवार): कुमारकोम/करतला में लग्जरी हाउसबोट क्रूज और दोपहर का भोजन.
दिन 6 (गुरुवार): बेंगलुरु (यशवंतपुर) वापसी और डीबोर्डिंग.
3. ग्लिम्पसेस ऑफ कर्नाटक (3 रात / 4 दिन)
दिन 1 (रविवार): बेंगलुरु से प्रस्थान, नंजनगुड के रास्ते बांदीपुर नेशनल पार्क में सफारी.
दिन 2 (सोमवार): मैसूर पैलेस और श्रीरंगपट्टनम का भ्रमण, सांस्कृतिक संध्या के साथ डिनर.
दिन 3 (मंगलवार): विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हम्पी की सैर. शाम को ऑनबोर्ड स्पेशल इंडियन इवनिंग.
दिन 4 (बुधवार): सुबह 11 बजे बेंगलुरु (यशवंतपुर) वापसी.
ये भी पढ़ें: 122 साल पुराने कालका-शिमला ट्रैक पर दौड़ेगी हाइड्रोजन ट्रेन, धुएं की जगह निकलेगी भाप रेल मंत्रालय का सर्वे पूरा
किराया और टिकट बुकिंग
ट्रेन की लग्जरी सुविधाओं और रूट के अनुसार प्रति व्यक्ति किराया तय किया गया है. 2.53 लाख से लेकर 4.87 लाख प्रति व्यक्ति (5% जीएसटी अलग से लागू होगा). यात्री इस लग्जरी सफर के लिए आधिकारिक पोर्टल www.goldenchariot.org पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं.
आधुनिक सुविधाओं से लैस हुई ट्रेन
2026-27 के नए सीजन से पहले ट्रेन का मई से अगस्त 2026 के दौरान मैसूर वर्कशॉप में तकनीकी मेंटेनेंस किया गया. ट्रेन के किचन को आधुनिक कॉम्बी ओवन, हाई-कैपेसिटी इंडक्शन सिस्टम से लैस किया गया है. ट्रेन में नया और अपग्रेटेड आरओ (RO) वाटर प्यूरीफिकेशन प्लांट लगाया गया है. लगभग 60 ऑनबोर्ड स्टाफ मेंबर यात्रियों की सेवा और आतिथ्य के लिए तैनात रहेंगे.

तन्वी गुप्ता
तन्वी गुप्ता मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला की रहने वाली हैं. स्कूल-कॉलेज धर्मशाला से करने के बाद शिमला में हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से MMC की पढ़ाई की. मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. चंडीगढ़, हैदराबाद में नौकरी करने के बाद फिलहाल दिल्ली में जॉब कर रही हैं. प्रिंट, टेलीविजन के बाद 2017 से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रही हैं. इससे पहले आजतक, न्यूज18, द ट्रिब्यून, ईटीवी भारत और इंडिया न्यूज सहित कुछ अन्य मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं. क्राइम, इतिहास और साइंस एक्सपेरिमेंट्स की खबरों में खास रूचि है. फिलहाल टीवी9 डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम संभाल रही हैं. नौकरी के अलावा खेल-कूद और घूमने फिरने में भी काफी दिलचस्पी है. नेशनल लेवल पर वॉलीबॉल और बैडमिंटन खेल चुकी हैं. साथ ही खो-खो खेल में भी स्टेट लेवल तक खेल चुकी हैं. इसके अलावा एनसीसी 'C' सर्टिफिकेट प्राप्त है. गाना सुनना तो पसंद है ही. लेकिन सिंगिंग का भी शौक रखती हैं. स्कूल और कॉलेज लेवल पर सिंगिंग में भी काफी पुरस्कार मिल चुके हैं.
Read More