
आईफोन 18 प्रो मैक्सImage Credit source: एपल
एपल का सरप्राइज एंड शाइन इवेंट 9 सितंबर 2026 को होने जा रहा है, जिसमें iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और कंपनी का पहला फोल्डेबल iPhone Ultra लॉन्च होने की उम्मीद है. इवेंट से पहले iPhone 18 Pro Max को लेकर कई लीक्स सामने आए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 6.9 इंच डिस्प्ले, 48MP ट्रिपल कैमरा और 5400mAh बैटरी मिल सकती है. इसकी भारत में शुरुआती कीमत 1,69,900 रुपये होने की भी चर्चा है.
भारत में कीमत, कलर और लॉन्च डेट
एपल ने पुष्टि की है कि उसका मेगा इवेंट 9 सितंबर 2026 को आयोजित होगा. भारत में इस इवेंट की लाइवस्ट्रीमिंग रात 10:30 बजे भारतीय समय के अनुसार की जाएगी. लीक्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro Max को डार्क चेरी, स्काई ब्लू, ब्लैक और सिल्वर समेत चार कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है. वहीं, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 1,69,900 रुपये हो सकती है. हालांकि, कीमत और कलर ऑप्शन समेत सभी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि एपल की ओर से अभी बाकी है.
डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी में बड़े अपग्रेड
लीक्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले दिया जा सकता है. फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है. कैमरा की बात करें तो इसमें 48MP प्राइमरी, 48MP अल्ट्रा-वाइड और 48MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 24MP फ्रंट कैमरा दिए जाने की भी संभावना है. फोन में 5400mAh बैटरी और 25W वायरलेस मैगसेफ चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है.
नया चिपसेट और दमदार परफॉर्मेंस
iPhone 18 Pro Max को एपल के नए A20 Pro चिपसेट के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. यह चिपसेट 2nm प्रोसेस पर आधारित हो सकता है और इसके साथ एपल का 6-कोर ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट दिया जा सकता है. लीक्स में 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट का भी जिक्र किया गया है. हालांकि, फोन के डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस को लेकर एपल ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, इसलिए इन सभी जानकारियों को लीक्स और अफवाहों के आधार पर ही देखा जाना चाहिए.
ये भी पढ़ें: ओपनएआई का AI हुआ बेकाबू और वेबसाइट पर किया था कब्जा, अब कंपनी ने तोड़ी चुप्पी

विशाल मैथिल
भोपाल के रहने वाले हैं. कम्प्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन और मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद डिजिटल मीडिया में कदम रखा. दैनिक भास्कर से शुरुआत हुई. इसके बाद टाइम्स नाउ नवभारत और अमर उजाला जैसे संस्थान में टेक जर्नलिस्ट के दौर पर करने के बाद TV9 भारतवर्ष से जुड़े हैं. सोशल मीडिया कैंपेन को लीड करने और हिंदी मैग्जीन में भी काम करने का मौका मिला. फिलहाल टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और स्मार्टफोन की खबरें आप तक आसान भाषा में पहुंचाने का काम कर रहे हैं. गैजेट्स कंपेरिजन, गैजेट्स रिव्यूज और मोबाइल रिचार्ज जैसे टॉपिक्स पर भी अच्छी पकड़ रखते हैं. रिसर्च, एक्सप्लेनर, डाटा स्टोरी और इंफोग्राफिक्स के साथ जटिल खबरों को आसानी से कहने और टेक जगत की छोटी-बड़ी अपडेट आप तक पहुंचाने का हुनर रखते हैं. गैजेट्स के अलावा किताबों और म्यूजिक में भी खूब मन लगता है.
Read More