200MP OIS कैमरा, दमदार Galaxy AI और 7 साल के अपडेट वाले Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। फोन 40,000 से ज्यादा की सीधी छूट के साथ मिल रहा है। जानें फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल में मिलने वाली पूरी डील और ऑफर्स की डिटेल।

1/8

Samsung Galaxy S25 Ultra Biggest Price Drop

फ्लिप्कार्ट की फ्रीडम सेल आज से शुरू हो गयी है। इस सेल में Samsung के लेटेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S25 Ultra 5G पर पर अब तक की सबसे बड़ी छूट देखने को मिल रही है। यह फोन इस समय फ्लिप्कार्ट पर 40,000 रुपए से ज्यादा के डिस्काउंट पर बेचा जा रहा है। जानिए इस डील के बारे में सबकुछ:

2/8

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर मिल रहा शानदार डिस्काउंट

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G को 1,29,999 रुपए में लॉन्च किया गया है, लेकिन फिलहाल फ्लिपकार्ट की फ्रीडम सेल में यह फोन 89,760 रुपए में बेचा जा रहा है। यानी ग्राहकों को सीधे 40,239 रुपए की छूट मिल रही है। खास बात यह है कि बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बेनिफिट्स इस कीमत से अलग दिए जा रहे हैं, जिससे कुल बचत और भी बढ़ सकती है।

3/8

बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज से होगी अतिरिक्त बचत

फ्लिपकार्ट पर इस फोन के साथ कई अतिरिक्त ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। चुनिंदा बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 1,000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट पर 4500 रुपए का कैशबैक मिल जायेगा। अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो उसे एक्सचेंज करके 38,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस भी पाया जा सकता है। हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी।

4/8

Samsung Galaxy S25 Ultra: डिस्प्ले और प्रोसेसर में फ्लैगशिप लेवल का दम

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G में 6.9 इंच का QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसकी स्क्रीन ब्राइटनेस, कलर क्वालिटी और स्मूद स्क्रॉलिंग शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है।

5/8

200MP कैमरा के साथ प्रो-लेवल फोटोग्राफी

फोटोग्राफी के लिए Galaxy S25 Ultra 5G में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका 200MP का प्राइमरी कैमरा OIS (Optical Image Stabilization) के साथ आता है, जिससे कम रोशनी में भी बेहतर तस्वीरें मिलती हैं। इसके अलावा 50MP का टेलीफोटो कैमरा 5x ऑप्टिकल ज़ूम, 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 10MP का टेलीफोटो लेंस 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो AI फीचर्स और HDR सपोर्ट के साथ शानदार आउटपुट देता है।

6/8

AI फीचर्स से फोटो और वीडियो एडिटिंग होगी आसान

Samsung ने इस फ्लैगशिप फोन में कई एडवांस AI कैमरा टूल्स भी शामिल किए हैं। फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है और इसमें बेहतर वीडियो स्टेबिलाइजेशन के साथ नाइट वीडियो मोड भी मिलता है। वहीं Photo Assist, Generative Edit और अन्य AI टूल्स की मदद से फोटो एडिटिंग काफी आसान हो जाती है। यूजर्स तस्वीरों से अनचाहे ऑब्जेक्ट हटा सकते हैं, बैकग्राउंड बदल सकते हैं और फोटो की क्वालिटी को बेहतर बना सकते हैं।

7/8

7 साल तक मिलेगा सॉफ्टवेयर अपडेट

Galaxy S25 Ultra 5G के साथ कंपनी 7 साल तक Android OS अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है। इसके अलावा One UI 7 में मिलने वाले Live Translate, Circle to Search, AI Wallpaper Generator और Photo Assist जैसे AI फीचर्स फोन के एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाते हैं।

8/8

बैटरी और प्रीमियम फीचर्स

Galaxy S25 Ultra 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा फोन में Titanium फ्रेम, S Pen सपोर्ट, IP68 रेटिंग और Galaxy AI जैसी प्रीमियम सुविधाएं भी मिलती हैं।

Samsung Samsung Galaxy Samsung Mobile

Hindi Newsफोटोगैजेट्सलपक लो डील! पूरे ₹40,239 सस्ता हुआ Samsung का 200MP कैमरा वाला सुपरफोन, AI फीचर्स की भरमार; यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील