उम्र बढ़ने के साथ-साथ हमारी त्वचा में प्राकृतिक रूप से कोलेजन का प्रोडक्शन कम होने लगता है, जिससे चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइंस और ढीलापन नजर आने लगता है. बाजार में मिलने वाली महंगी एंटी-एजिंग और कोलेजन क्रीम्स कई बार केमिकल से भरपूर होती हैं और मनचाहा रिजल्ट भी नहीं देतीं.
ऐसे में आप अपनी रसोई और घर में रखी कुछ प्राकृतिक चीजों की मदद से एक बेहतरीन कोलेजन बूस्टिंग क्रीम तैयार कर सकते हैं. यह क्रीम न सिर्फ आपकी त्वचा में कसावट लाएगी, बल्कि 40 की उम्र में भी आपको 25 जैसा जवां निखार और शीशे जैसी चमक देगी. आइए जानते हैं इसे बनाने और लगाने का आसान तरीका.
बनाने का तरीका
सम्बंधित ख़बरें
सामग्री: 2 चम्मच एलोवेरा जेल, 1 चम्मच अलसी के बीज (फ्लैक्स सीड्स), 1 चम्मच बादाम का तेल, 2 विटामिन ई कैप्सूल, 1 चम्मच गुलाब जल.
स्टेप 1: सबसे पहले एक छोटे बर्तन में आधा कप पानी और एक चम्मच अलसी के बीज डालकर मध्यम आंच पर 5 मिनट के लिए उबालें, जब तक कि पानी गाढ़ा और जेल जैसा न हो जाए.
स्टेप 2: उबलने के बाद इस मिश्रण को गर्म अवस्था में ही एक सूती कपड़े या छन्नी की मदद से छान लें ताकि अलसी का शुद्ध जेल अलग हो जाए. इसे ठंडा होने दें.
स्टेप 3: अब एक साफ कटोरी में 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 2 चम्मच तैयार किया हुआ अलसी का जेल डालें.
स्टेप 4: इसके बाद इसमें बादाम का तेल, विटामिन ई कैप्सूल का ऑयल और गुलाब जल मिलाएं.
स्टेप 5: सभी सामग्रियों को एक चम्मच की मदद से तब तक अच्छी तरह फेंटें. जब तक कि यह एक वाइट, क्रीमी टेक्सचर में न बदल जाए. आपकी होममेड कोलेजन क्रीम तैयार है. इसे एक कांच के साफ कंटेनर में भरकर फ्रिज में 7 से 10 दिनों के लिए स्टोर कर सकते हैं.
लगाने का तरीका
स्टेप 1: इस क्रीम को लगाने से पहले अपने चेहरे को किसी माइल्ड फेस वॉश से अच्छी तरह धो लें और पोंछ लें.
स्टेप 2: अब थोड़ी सी मात्रा में इस होममेड कोलेजन क्रीम को अपनी उंगलियों पर लें और पूरे चेहरे तथा गर्दन पर डॉट्स के रूप में लगाएं.
स्टेप 3: हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन (गोलाकार) में और नीचे से ऊपर की तरफ चेहरे की 2 से 3 मिनट तक मालिश करें, जब तक कि क्रीम त्वचा में पूरी तरह समा न जाए.
स्टेप 4: बेहतरीन और असरदार नतीजों के लिए इस क्रीम का इस्तेमाल रोज रात को सोने से पहले (नाइटरूटीन में) करें. रातभर यह क्रीम आपकी स्किन सेल्स को रिपेयर करेगी और कोलेजन बूस्ट करने में मदद करेगी.
---- समाप्त ----
