BSNL के दो बेहतरीन ऑफर आज खत्म हो रहे हैं। अगर आप एक रिचार्ज में 412 दिनों तक टेंशन फ्री रहना चाहते हैं या फिर सिर्फ 1 रुपये में 24 दिनों तक 4G इंटरनेट स्पीड का मजा लेना चाहते हैं, तो जल्दी कीजिए, क्योंकि यह दोनों ही ऑफर आज समाप्त हो रहे हैं। डिटेल में जानिए सबकुछ..

1/7![]()
BSNL का 2399 रुपये का प्लान
बीएसएनएल के पास सालभर चलने वाला एक सस्ता प्रीपेड प्लान है। यह प्लान वैसे तो 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, लेकिन ऑफर के तहत कंपनी इस पर 47 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर कर रही है, यानी अब यह प्लान 412 दिनों तक चलेगी। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए प्लान का रोज का खर्च 5.82 रुपये आएगा। ऑफर समाप्त होने के बाद वैलिडिटी पहले की तरह ही 365 दिनों की हो जाएगी।

2/7![]()
प्लान में 94GB एक्स्ट्रा डेटा भी
प्लान की वैलिडिटी बढ़ने से इसमें मिलने वाला डेटा बेनिफिट भी बढ़ गया है। इस प्लान में ग्राहकों को डेली 2GB डेटा मिलता है। यानी पूरे 412 दिनों के वैलिडिटी पीरियड में ग्राहकों को कुल 824GB डेटा मिलेगा, जो पहले केवल 730GB (365 दिनों के लिए) था, यानी अब प्लान में 94GB एक्स्ट्रा डेटा मिल रहा है।

3/7![]()
अनलिमिटेड कॉल्स, SMS भी
इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इस प्लान में डेली 100 एमएसएम भी शामिल है, यानी पूरे 412 दिनों के वैलिडिटी पीरियड में ग्राहकों को कुल 41,200 एसएमएस भेजने की सुविधा मिलेगी।

4/7![]()
BSNL Rs 1 प्लान
इस प्लान को बीएसएनएल ने Freedom 2.0 नाम दिया है। इस प्लान की कीमत सबसे यूनिक है। यह प्लान सिर्फ 1 रुपये में आता है। ऐसा प्लान किसी अन्य टेलीकॉम कंपनी के पास नहीं है। प्लान की कीमत भले ही 1 रुपये है, लेकिन इसमें लंबी वैलिडिटी मिलती है। यह प्लान पूरे 24 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

5/7![]()
फ्री कॉल्स, डेटा, SMS सबकुछ
इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग करने की सुविधा मिलती है। ग्राहकों को डेली 1GB डेटा (कुल 24GB) भी मिलता है। यह हाई-स्पीड 4G डेटा रहेगा। इसमें डेली 100 SMS (कुल 2400 एसएमएस) भी मिलते हैं।

6/7![]()
साथ मिलेगी FREE SIM
इस प्लान को खरीदने वाले ग्राहकों को कंपनी एक FREE SIM भी ऑफर कर रही है। इस प्लान के जरिए कंपनी अपना कस्टमर बेस बढ़ाने की कोशिश कर रही है। ध्यान रहे कि बीएसएनएल के पुराने मौजूदा ग्राहक इस प्लान का लाभ नहीं ले पाएंगे, क्योंकि यह प्लान केवल नए ग्राहकों के लिए है।

7/7![]()
ऑफर की लास्ट डेट
बीएसएनएल के यह दोनों ऑफर आज (12 सितंबर) को समाप्त हो रहे हैं। ग्राहक नजदीकी बीएसएनएल ऑफिस, बीएसएनएल की वेबसाइट, बीएसएनएल सेल्फ केयर ऐप के जरिए इस प्लान्स की डिटेल्स ले सकते हैं। कंपनी ने बताया कि ग्राहक 1800-150-1503 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Gadgets Hindi News BSNL Bsnl Prepaid Plan
Hindi Newsफोटोगैजेट्सआज आखिरी मौका, एक रिचार्ज में 412 दिन वैलिडिटी; 1 रुपये में 24GB डेटा, SIM फ्री