IND vs ENG 2nd ODI: टीम इंडिया पहले बैटिंग करने के बाद 44 ओवर में 233 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने फिफ्टी लगाई.
Written By : मोहम्मद अलफैज | Updated at : 16 Jul 2026 09:38 PM (IST)

IND vs ENG 2nd ODI
Source : Social Media and ANI
कार्डिफ में खेले जा रहे दूसरे वनडे में पहले बैटिंग के लिए उतरी टीम इंडिया 44 ओवर में 233 रन पर ऑलआउट हो गई. एक वक्त पर लग रहा था कि भारतीय टीम आसानी से 300 रन का आंकड़ा पार कर लेगी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका. भारत ने 55 रन के अंदर आखिरी 7 विकेट गंवाए. टीम के लिए श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं. इसके अलावा बाकी सभी बल्लेबाज फ्लॉप नजर आए. इस दौरान इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए.
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लबाजी का न्योता दिया. टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही. टीम ने पहला विकेट 44 रन के स्कोर पर शुभमन गिल के रूप में गंवाया, जिन्होंने 30 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 31 रन स्कोर किए. इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की. स्कोर 104 पर पहुंचा और रोहित शर्मा आउट हो गए. रोहित ने 47 गेंदों में 1 छक्का और 1 चौका लगाकर 26 रन बनाए.
फिर 111 रन पर तीसरा विकेट ईशान किशन (01) के रूप में गिरा. इसके बाद चौथे विकेट के लिए कोहली ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर 67 रनों की साझेदारी की, जिसके बाद लगने लगा कि अब 300 रन का आंकड़ा बहुत ही आसानी से पार हो जाएगा. 178 रन पर कोहली के रूप में चौथा विकेट गिरा. कोहली ने 66 गेंदों में 8 चौके लगाकर 65 रन बनाए. इस विकेट के बाद मानिए भूचाल सा आ गया.
श्रेयस अय्यर एक तरफ खड़े रहे, लेकिन दूसरी तरफ बल्लेबाज सिर्फ आते-जाते रहे. 178 पर 3 विकेट थे. इसके बाद 233 रन पर टीम इंडिया ऑलआउट हो गई. 55 रन के भीतर टीम इंडिया ने 7 विकेट गंवा दिए. इस दौरान श्रेयस ने 71 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के लगाकर 66 रन बनाए. दूसरी तरफ कोई भी बल्लेबाज उनका साथ नहीं निभा सका. यह कारण रहा टीम बड़े टोटल नहीं कर पहुंच सकी. टीम के कुल 6 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके, जिसमें दो बल्लेबाजों का खाता भी नहीं खुला.
यह भी पढे़ं: विराट कोहली ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने बल्लेबाज; इस दिग्गज का तोड़ा रिकॉर्ड
Published at : 16 Jul 2026 09:17 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola