जयपुर में बेरोजगार युवाओं को धरना स्थल से हटाया: पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप, ग्रेड 4th भर्ती की वेटिंग लिस्ट जारी करने कर रहे मांग - Jaipur News
जयपुर4 मिनट पहले
कॉपी लिंक
जयपुर में शुक्रवार शाम शहीद स्मारक पर धरना दे रहे बेरोजगार युवाओं को पुलिस ने खदेड़ दिया। युवा ग्रेड 4th (ग्रुप-डी) भर्ती की वेटिंग लिस्ट जारी करने की मांग को लेकर धरना दे रहे थें। युवाओं का आरोप है कि पुलिस ने लाठी चार्ज कर सात युवाओं को हिरासत में लिया, जिन्हें देर रात छोड़ा गया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले शाम करीब साढ़े सात बजे पुलिस ने धरना स्थल पहुंची। पुलिस ने धरना स्थल खाली करवाने के दौरान बल प्रयोग किया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और सात प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। हालांकि सभी को देर रात छोड़ दिया गया।
युवाओं ने आरोप लगाया कि शहीद स्मारक पर धरने पर बैठे युवाओं को पुलिस जबरन उठाकर ले गई।
रिक्त पदों को भरने की मांग
युवाओं का कहना है कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा हाल ही में 53,749 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती की गई थी, लेकिन कई चयनित अभ्यर्थियों के जॉइन नहीं करने से बड़ी संख्या में पद अब भी रिक्त हैं। इन रिक्त पदों को भरने के लिए लंबे समय से वेटिंग लिस्ट (आरक्षित सूची) जारी करने की मांग की जा रही है।
बड़ी संख्या में पुलिस ने घेराबंदी कर लोगों को शहीद स्मारक से बाहर निकाला।
शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद भी कार्रवाई का आरोप
धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद कार्रवाई करते हुए युवाओं, महिलाओं और उनके साथ मौजूद बच्चों के साथ भी धक्का-मुक्की की और कई लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस कार्रवाई के बाद शहीद स्मारक पर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई।
मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए
धरने में शामिल लादूराम गोदारा ने बताया कि प्रदर्शन की विधिवत अनुमति ली गई थी। इसके बावजूद करीब 50 पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जबरन धरना समाप्त कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके सहित सात लोगों को हिरासत में लेकर मानसरोवर थाने ले जाया गया, जहां उनके मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए। देर रात करीब 11 बजे सभी को रिहा कर दिया गया।
युवा नेता अनुराग नेहरा ने पुलिस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताते हुए सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की।
सरकार की आलोचना की
वहीं युवा नेता अनुराग नेहरा ने पुलिस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताते हुए सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार 'हर घर तिरंगा' अभियान के जरिए लोकतंत्र और देशभक्ति का संदेश दे रही है, जबकि दूसरी ओर अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार युवाओं पर कार्रवाई की जा रही है।
युवा बोले-आंदोलन तेज करेंगे
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार युवाओं की मांगों पर जल्द निर्णय लेते हुए रिक्त पदों के लिए वेटिंग लिस्ट जारी करे। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। उनका मानना है कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और इसे दबाने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा।
.
खबरें और भी हैं...
LIVE
जयपुर में ध्वजारोहण के दौरान एक व्यक्ति को आया हार्ट-अटैक: एंबुलेंस से एसएमएस हॉस्पिटल भिजवाया; बड़ी चौपड़ पर सत्ता और विपक्ष ने किया ध्वजारोहण1:43
कॉपी लिंक
शेयर
सवाईमाधोपुर में बारिश के चलते स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थगित: 18 जिलों में बरसात का अलर्ट, जानें- राजस्थान में तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
0:36
कॉपी लिंक
शेयर
बात खरी है
डोटासरा ने नारे लगा रहे कार्यकर्ता को रोका: मिट्टी का बर्तन बनाकर नाचने लगे सांसद, ओवैसी-बेनीवाल की 'ट्यूनिंग'2:05
कॉपी लिंक
शेयर
ग्राउंड रिपोर्ट
जयपुर में हॉस्पिटल की 24वीं मंजिल पर उतरेंगी एयर एंबुलेंस: दिन में ही टैकऑफ-लैंडिंग हो सकेगी; गंभीर मरीजों को मिलेगा फायदा1:49