India Cricket Team: भारतीय टीम में ऐसे सीनियर खिलाड़ी हैं, जो सिर्फ एक फॉर्मेट में खेलने को मजबूर हैं. रवींद्र जडेजा अब सिर्फ टेस्ट टीम में ही दिखाई दे रहे हैं.
Written By : नीरज शर्मा | Updated at : 28 Jul 2026 07:57 PM (IST)

ये भारतीय खिलाड़ी सिर्फ एक फॉर्मेट में खेल रहे
Source : सोशल मीडिया
पिछले एक साल में यह स्थिति बिल्कुल स्पष्ट हो चली है कि, भारतीय क्रिकेट में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें अब सिर्फ एक फॉर्मेट में चांस मिलेगा. BCCI ने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड का एलान किया, जिसके बाद यह भी साफ है कि शायद रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज 2027 वर्ल्ड कप की योजनाओं में शामिल नहीं हैं.
2027 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप पास आ रहा है, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के फाइनल में एक साल से भी कम समय रह गया है. उससे पहले उन खिलाड़ियों के बारे में जान लीजिए, जो अब सिर्फ एक फॉर्मेट के होकर रह गए हैं.
रवींद्र जडेजा
रवींद्र जडेजा इनमें सबसे बड़ा नाम रवींद्र जडेजा का है, जो धीरे-धीरे वनडे टीम टीम के प्लान से गायब हो गए हैं. इस साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी बार उन्हें वनडे में खेलते देखा गया था. IPL 2026 के बाद टीम मैनेजमेंट ने 2027 वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू की हैं, लेकिन उसके बाद जडेजा वनडे टीम से गायब हैं. वो अब सिर्फ टेस्ट में ही खेल रहे हैं.
मोहम्मद सिराज
मोहम्मद सिराज का भी वही हाल है. जबसे टीम इंडिया ने अगले साल वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू की है, तभी से सिराज का नाम वनडे टीम से गायब है. उन्हें श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वाड में चुना गया है. सिराज भी अब टेस्ट के ही होकर रह गए हैं.
ऋषभ पंत
ऋषभ पंत का नाम व्हाइट बॉल टीमों से कब गायब हुआ, पता ही नहीं चला. पंत की सीमाएं अब सिर्फ टेस्ट फॉर्मेट तक सीमित रह गई हैं. वनडे टीम में केएल राहुल विकेटकीपर की पहली चॉइस बन चुके हैं और ईशान किशन ने जिस तरह हालिया मौकों को भुनाया है, जिससे वो कहीं ना कहीं वनडे टीम में विकेटकीपर की दूसरी बेस्ट चॉइस बनते जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले
शिवम दुबे
शिवम दुबे एक तगड़े खिलाड़ी हैं और उनका बैटिंग स्टाइल टी20 को सूट करता है, लेकिन वहां भी उनके हालिया आंकड़े ज्यादा अच्छे नहीं रहे हैं. दुबे को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जरूर मौका मिला, लेकिन वह इसलिए कि हार्दिक पांड्या और नीतीश कुमार रेड्डी उपलब्ध नहीं थे.
यशस्वी जायसवाल
यशस्वी जायसवाल सोचते होंगे कि उनसे ज्यादा किस्मत किसकी खराब हो सकती है. बेशक जायसवाल ऐसे बल्लेबाज हैं, जो तीनों फॉर्मेट खेलना डिजर्व करते हैं, लेकिन टी20 और वनडे टीम में ओपनिंग स्लॉट भरे पड़े हैं. इसलिए जायसवाल इंतजार करने के अलावा कुछ नहीं कर सकते. वो काफी समय से सिर्फ टेस्ट फॉर्मेट में ही खेल रहे हैं.
यह भी पढ़ें:
सारांश जैन को टीम इंडिया में जगह मिलने के पीछे हरभजन सिंह का हाथ, जानिए कहानी

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
Published at : 28 Jul 2026 07:57 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola