यूटिलिटी

  • Authored by: शिवानी कोटनाला
  • Updated Jul 31, 2026, 04:26 PM IST

बहुत से लोग अच्छी कमाई के बावजूद महीने के अंत में खाली हाथ रह जाते हैं और अगली सैलरी का इंतजार करते हैं। हालांकि, कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो बजट को मैनेज किया जा सकता है।

Image

इन तरीकों से बचाएं पैसा (AI Generated Image)

How to Save Money: आज के समय में अच्छी कमाई होने के बावजूद कई लोग महीने के अंत तक बचत नहीं कर पाते। बढ़ते खर्च, ऑनलाइन शॉपिंग, बाहर खाना और बेफिजूल खर्च अक्सर बजट बिगाड़ देते हैं। ऐसे में अगर शुरुआत से ही सही वित्तीय आदतें अपनाई जाएं, तो छोटी-छोटी बचत भी लंबे समय में बड़ा फंड तैयार कर सकती है। इस आर्टिकल में आपको पैसा बचाने और बजट मैनेज करने का ही तरीका बता रहे हैं-

खर्चों का रिकॉर्ड रखें

बचत की शुरुआत अपने खर्चों का रिकॉर्ड रखने से करें। एक या दो महीने तक हर खर्च लिखें या मोबाइल ऐप की मदद से ट्रैक करें। इससे आसानी से पता चल जाएगा कि आपकी आय का सबसे बड़ा हिस्सा किन चीजों पर खर्च हो रहा है और किन खर्चों को कम किया जा सकता है।

मंथली बजट बनाएं

हर महीने एक निश्चित बजट बनाएं और उसी के अनुसार खर्च करें। जरूरी खर्च, वैकल्पिक खर्च और बचत को पहले से अलग-अलग तय कर लें। अगर आप नियमित रूप से बजट का पालन करते हैं, तो अनावश्यक खर्चों पर आसानी से नियंत्रण पाया जा सकता है।

50-30-20 नियम अपनाएं

बचत के लिए 50-30-20 नियम काफी लोकप्रिय माना जाता है। इस नियम के अनुसार अपनी आय का लगभग 50% जरूरी जरूरतों, 30% इच्छाओं और लाइफस्टाइल पर तथा कम से कम 20% बचत और निवेश के लिए अलग रखना चाहिए। इससे खर्च और बचत के बीच संतुलन बनाए रखना आसान हो जाता है।

पहले कर्ज चुकाने पर दें ध्यान

अगर आपके ऊपर क्रेडिट कार्ड या किसी अन्य प्रकार का कर्ज है तो उसे जल्द से जल्द खत्म करने की कोशिश करें। अधिक ब्याज वाले कर्ज आपकी बचत को प्रभावित करते हैं। इसलिए अतिरिक्त आय या बोनस मिलने पर पहले कर्ज कम करना बेहतर रणनीति हो सकती है।

बेफिजूल खर्चों को करें कम

रोजाना कैब की जगह सार्वजनिक परिवहन या कारपूल का इस्तेमाल करें। बार-बार ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के बजाय घर का भोजन अपनाएं। इसके अलावा जिन OTT या अन्य सब्सक्रिप्शन का इस्तेमाल नहीं करते, उन्हें बंद कर दें। छोटी-छोटी बचत मिलकर हर महीने अच्छी रकम में बदल सकती है।

Shivani Kotnala

शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Utility-News

End of Article