Interior Design Tips for Monsoon:बारिश की फुहारों के साथ मन को ताजगी से भरने वाला मानसून अक्सर लोगों को पसंद होता है। बालकनी में बैठकर हल्की-हल्की बारिश को निहारना किसी मेडिटेशन से कम नहीं है। लेकिन यह मौसम घर की साज-सज्जा के लिहाज से बहुत-सी चुनौतियां भी लेकर आता है। वेंटिलेशन की कमी, नमी, सीलन और फर्नीचर से आने वाली महक मौसम के मजे को किरकिरा कर देती है। आइए जानते हैं कि मानसून के मौसम में इंटीरियर में कुछ बदलाव कर घर को एक फ्रेश लुक कैसे दिया जा सकता है।
लिनन और कॉटन के फैब्रिक
मानसून के मौसम में चूंकि नमी की समस्या बहुत होती है। ऐसे में सोफा कवर, रनर्स और बेडशीट के लिए लाइट फैब्रिक का चयन करें। कॉटन और लिनन ऐसे मटेरियल होते हैं, जो जल्दी सूख भी जाते हैं। वहीं, यह घर को एस्थेटिक लुक भी देते हैं। मोटे फैब्रिक का चयन न करें।
ब्राइट और पेस्टल रंगों का कॉम्बिनेशन
मानसून के मौसम में बाहर का मौसम धुंधला और उदास करने वाला होता है। इसी वजह से इस मौसम में इंटीरियर में ब्राइट और पेस्टल रंगों को शामिल करना सही रहता है। कुशन और रनर नारंगी, नींबू पीला, फिरोजी, रानी, हरा जैसे रंगों के रखें, वहीं पर्दे सफेद या पेस्टल रंग के सही रहेंगे। इन कुशंस के साथ, पीतल के दीये और खूबसूरत फूल घर को मानसून में भी आकर्षक बना सकते हैं। इनसे घर में एक ताजगी का अहसास होगा। जब बारिश न हो, तब पर्दों को हटाकर खिड़कियों को खोलने का ध्यान रखें। इससे हवा का फ्लो बना रहेगा और घर में सीलन और नमी की बदबू भी नहीं आएगी।
/filters:format(webp)/grehlakshmi/media/media_files/2026/08/01/home-decore-2026-07-30-12-37-06-2026-08-01-21-53-12.webp)
मानसून फ्रेंडली डेकोर अपनाएं
बहुत छोटे-छोटे बदलाव कर आप घर के लुक को बदल सकते हैं। जैसे कि लिविंग रूम की सेंटर टेबल पर बैंबू ट्रे में छोटे-छोटे पॉट्स में बोनसाई को रखकर एक मानसून पैलेट तैयार कर लें। चाहें तो आर्टिफिशियल प्लांट्स भी लगा सकते हैं। घर को सजाने के लिए ऐसे डेकोर आइटम चुनें, जो नमी से खराब न हों। मेटल और ग्लास से बने डेकोर पीसेज अच्छे रहेंगे। लेकिन अगर घर में इंडोर प्लांट्स को डेकोर की तरह इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो रोशनी और हवा का ध्यान रखें। नमी की वजह से बहुत बार पौधों में फंगस लग जाती है।
कारपेट की जगह चटाई
नीचे बैठना हम भारतीयों को बहुत अच्छा लगता है। नीचे बैठने के लिए अपार्टमेंट में लोग छोटे कारपेट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बारिश के मौसम में कारपेट की जगह आप चटाई का इस्तेमाल करें। चटाई भी आजकल बहुत खूबसूरत और डिजाइनर आ रही हैं। इससे घर का लुक भी बदल जाएगा
फर्नीचर को नमी से बचाएं
कक अपार्टमेंट में बहुत बड़ी समस्या नमी की होती है। आप चाहे कितना भी अच्छा इंटीरियर क्यों ना कर लें। लेकिन अगर नमी है तो घर का लुक अपीलिंग नहीं लगता। खासतौर से फर्नीचर को नमी से बचाए रखना बहुत जरुरी होता है। दीवारों से फर्नीचर पर सबसे ज्यादा नमी आती है। इसलिए दीवारों से फर्नीचर को सटाकर ना रखें। गीले कपड़े से फर्नीचर को ना पोछें। वहीं घर पर डीह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें।
/fit-in/580x348/filters:format(webp)/grehlakshmi/media/media_files/2026/08/01/painted-furniture-home-decor-ideas-2026-07-26-22-41-01-2026-08-01-21-59-03.webp)
छोटे बदलावों से आप मानसून में अपने अपार्टमेंट को न सिर्फ खूबसूरत रख सकते हैं, बल्कि सीलन, नमी और बदबू जैसी परेशानियों से भी काफी हद तक बचा सकते हैं।
Read more कियारा-सिद्धार्थ के लग्जरी घर को गौरी खान ने दिया रॉयल लुक, हर कोना है बेहद खास
FAQ
Q.
मानसून में घर के इंटीरियर के लिए कौन-से फैब्रिक बेहतर होते हैं?
A.
मानसून में कॉटन और लिनन जैसे हल्के फैब्रिक बेहतर रहते हैं। ये जल्दी सूख जाते हैं और नमी के मौसम में घर को फ्रेश लुक देते हैं।
Q.
बारिश के मौसम में घर को सीलन से कैसे बचाएं?
A.
घर में हवा का फ्लो बनाए रखें। बारिश न होने पर खिड़कियां खोलें और नमी वाले कमरों में पर्याप्त वेंटिलेशन का ध्यान रखें।
Q.
मानसून में कारपेट की जगह क्या इस्तेमाल कर सकते हैं?
A.
बारिश के मौसम में कारपेट की जगह चटाई का इस्तेमाल किया जा सकता है। आजकल बाजार में कई डिजाइनर और खूबसूरत चटाइयां उपलब्ध हैं, जो घर को आकर्षक लुक देती हैं।
Q.
मानसून में घर की सजावट के लिए कौन-से रंग अच्छे रहते हैं?
A.
मानसून में ब्राइट और पेस्टल रंग घर को फ्रेश और खुशनुमा लुक देते हैं। कुशन, रनर और अन्य डेकोर आइटम में नारंगी, नींबू पीला और फिरोजी जैसे रंग इस्तेमाल किए जा सकते हैं। 5. क्या मानसून में इंडोर प्लांट्स से घर सजा सकते हैं? हां, लेकिन मानसून में इंडोर प्लांट्स के लिए पर्याप्त रोशनी और हवा का ध्यान रखना जरूरी है। अधिक नमी के कारण पौधों में फंगस लग सकती है, इसलिए उनकी नियमित देखभाल करें।
Q.
क्या मानसून में इंडोर प्लांट्स से घर सजा सकते हैं?
A.
हां, लेकिन मानसून में इंडोर प्लांट्स के लिए पर्याप्त रोशनी और हवा का ध्यान रखना जरूरी है। अधिक नमी के कारण पौधों में फंगस लग सकती है, इसलिए उनकी नियमित देखभाल करें।