क्रिकेट
- Authored by: आदित्य साहू
- Updated Aug 8, 2026, 09:34 AM IST
IND vs SL Test Series: भारत और श्रीलंका दोनों देशों के बीच टेस्ट इतिहास काफी लंबा है और इस दौरान कई गेंदबाजों ने अपना कमाल दिखाया है। आइए जानते हैं भारत-श्रीलंका टेस्ट मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट किस गेंदबाज ने लिए हैं।
![]()
भारत-श्रीलंका टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट (फोटो साभार- BCCI/X)
IND vs SL Test Series: 15 अगस्त से गॉल में भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस बार भी श्रीलंका के खिलाफ अपने पुराने दबदबे को बरकरार रखना चाहेगी। दोनों देशों के बीच टेस्ट इतिहास काफी लंबा है और इस दौरान कई गेंदबाजों ने अपना नाम चमकाया है। आइए जानते हैं भारत-श्रीलंका टेस्ट मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के बारे में। चौंकाने वाली बात यह है कि चमिंडा वास टॉप-5 गेंदबाजों में भी शामिल नहीं हैं।
कपिल देव
1983 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव को श्रीलंका के खिलाफ गेंदबाजी करना खूब भाता था। 14 टेस्ट में उन्होंने 45 विकेट लिए हैं। उन्होंने 26.55 की औसत से गेंदबाजी की है और 110 रन देकर 5 विकेट उनका बेस्ट रहा है। वह इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर हैं और अपनी तेज गेंदबाजी से श्रीलंका की बैटिंग लाइन की कमर तोड़ी है।
हरभजन सिंह
टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह ने श्रीलंका के खिलाफ 16 टेस्ट में 53 विकेट चटकाए हैं। उनकी ऑफ स्पिन ने श्रीलंकाई मिडिल ऑर्डर को काफी परेशान किया। उन्होंने 2 बार पारी में 5 विकेट भी लिए हैं। वहीं श्रीलंका के खिलाफ 62 रन देकर 7 विकेट उनके करियर का बेस्ट प्रदर्शन है। वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं।
रविचंद्रन अश्विन
रविचंद्रन अश्विन दोनों टीमों के बीच टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट निकालने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 11 टेस्ट में 62 विकेट निकाले हैं। वह 3 बार एक पारी में 5 विकेट ले चुके हैं। वहीं कोलंबो में 46 रन देकर 6 विकेट उनका श्रीलंका के खिलाफ बेस्ट प्रदर्शन है।
अनिल कुंबले
भारत की तरफ से श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज अनिल कुंबले हैं। उन्होंने लंका के खिलाफ 18 टेस्ट में 74 शिकार किए हैं। अपनी लेग स्पिन और सटीक लाइन-लेंथ से कुंबले ने श्रीलंका के खिलाफ 4 बार एक पारी में 5 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका औसत 31.20 का रहा है।
मुथैया मुरलीधरन
टेस्ट क्रिकेट में 800 विकेट का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के इकलौते गेंदबाज मुरलीधरन ने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा कहर बरपाया है। उन्होंने भारत के खिलाफ 22 टेस्ट खेले और 105 विकेट झटके। उनकी फिरकी के आगे भारतीय बल्लेबाज कई बार फंसे। एक पारी में 7 बार 5 विकेट लेने का कारनामा भी उन्होंने भारत के खिलाफ किया।
![]()
आदित्य साहूauthor
आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।
और पढ़ें
- Hindi News
- Sports
- Cricket
End of Article