Independence day look: 15 अगस्त पर देशभक्ति वाला लुक पाने के लिए महंगे कपड़ों की जरूरत नहीं। तिरंगे रंग की बिंदी, चूड़ियां, ब्रोच समेत इन 5 छोटी चीजों से सजें और जानें इनकी अनुमानित कीमत।

स्वतंत्रता दिवस पर आप कुछ खास चीजों की मदद से खास लुक तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप आसानी से बिंदी, चूड़ियों, दुपट्टे आदि की मदद से सुंदर लुक तैयार करें। ऐसे लुक में आपको मात्र 500 रु खर्च करने की जरूरत पड़ेगी। आइए जानते हैं कि कैसे बजट में छोटी-छोटी चीजों से देशभक्ति वाला लुक तैयार किया जा सकता है।

तिरंगे रंग की बिंदी से सजाएं माथा

15 अगस्त के दिन माथे पर ऑरेंज, व्हाइट और ग्रीन रंग की छोटी-सी बिंदी का इस्तेमाल आप कर सकती हैं। ऐसी बिंदी के साथ सूट के साथ साड़ी भी काफी खूबसूरत लगती है। अगर आप व्हाइट साड़ी या कुर्ती पहन रही हैं, तीन बिंदी लगाकर तिरंगा इफेक्ट क्रिएट करें। हल्का सा फेस में मेकअप काफी फैंसी दिखेगा।20 से 50 रु में आपको आसानी से बिंदी मिल जाएंगी।

तिरंगा ब्रोच लगाएं

ऑफिस में हैं और बहुत ज्यादा एक्सेसरीज पहनने के बजाय आप साड़ी, सूट या फिर जींस-टॉप के साथ तिरंगा ब्रोच लगा सकती हैं। ये दिखने में सुंदर लगता है। छोटे फ्लैग, अशोक चक्र या ट्राईकलर स्टोन डिजाइन वाले ब्रोच आपको आसानी से 100 रु के अंतर में मिल जाएंगे।

ट्राईकलर हेयर क्लिप

15 अगस्त के मौके पर बालों में भी तिरंगे रंग की क्लिप लगा सकती हैं। बच्चों के लिए सिर्फ क्लिप नहीं बल्कि ग्रीन, व्हाइट और ऑरेंज रिबन वाली हेयर स्क्रंची या रबर बैंड यूज करें। कॉलेज जाने वाली लड़कियां और बच्चे इस आइडिया को आसानी से 50 रु के अंदर ट्राय कर सकते हैं।

और पढ़ें: 15 अगस्त के लिए ऑरेंज सूट सलवार , स्वतंत्रता दिवस पर पाएं परफेक्ट एथनिक वाइब

तिरंगे रंग की इयररिंग्स पहनें

अपने लुक को इंडिपेंडेंस डे पर थोड़ा स्टाइलिश बनाने के लिए ट्राईकलर इयररिंग्स से सज जाएं। आप ऑरेंज, व्हाइट और ग्रीन बीड्स या स्टोन से बनी इयररिंग्स को स्कूल फंक्शन या फिर ऑफिस में पहनकर जा सकती हैं। इन्हें व्हाइट, क्रीम या हल्के रंग के एथनिक आउटफिट के साथ पहनें और 100 रु के अंदर खरीदें।

तिरंगे रंग की चूड़ियां

आप ऑरेंज के साथ ही ग्रीन और व्हाइट कलर की बैंगल्स को पहनकर स्वतंत्रता दिवस में सबसे अलग दिख सकती हैं।मेटल और स्टोन वाली चूड़ियों का कॉम्बिनेशन भी ट्राय करके देखें।

और पढ़ें: Sawan Somvar Wishes: सावन के दूसरे सोमवार की ऐसे दें शुभकामनाएं, दोहा-श्लोक पढ़कर दिन बितेगा अच्छा