सिडनी में ₹5 लाख महीने की कमाई, खर्च ₹2.6 लाख! भारतीय बंदे ने बताया कैसे बचाता था बाकी पैसा

ऑस्ट्रेलिया में कमाई और बचत Image Credit source: Getty Images

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रहने वाले एक भारतीय शख्स ने अपनी कमाई और महीने भर के खर्च का पूरा हिसाब सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में रहने के दौरान उनकी कमाई कैसे बढ़ी, उन्होंने किन-किन कामों से पैसे कमाए और हर महीने खर्च करने के बाद कितनी रकम बचा पाते थे. उनका यह वीडियो अब लोगों का ध्यान खींच रहा है.

इंस्टाग्राम पर @psych.actually नाम से एक्टिव दिव्यज गौतम ने बताया कि अब वह ऑस्ट्रेलिया छोड़ने वाले हैं और सिडनी में उनके पास करीब 18 दिन ही बचे हैं. ऐसे में उन्होंने सोचा कि जाने से पहले अपनी कमाई और खर्च के असल आंकड़े लोगों के साथ शेयर किए जाएं.

ऑस्ट्रेलिया में कितनी कमाई और कितना खर्च?

दिव्यज ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद उनका पहला काम एक इंडियन ग्रॉसरी स्टोर में था. वहां वह हफ्ते में छह दिन काम करते थे और करीब 500 ऑस्ट्रेलियन डॉलर यानी लगभग 34 हजार रुपये प्रति सप्ताह कमाते थे. इसके बाद उन्होंने रिटेल सेक्टर में नौकरी शुरू की, जहां उनकी कमाई बढ़कर करीब 1,100 डॉलर यानी लगभग 75 हजार रुपये प्रति सप्ताह हो गई. समय के साथ उन्होंने अपनी प्रोफेशनल स्किल्स का इस्तेमाल करते हुए खुद का साइकोसोशल रिस्क कंसल्टिंग प्रैक्टिस भी शुरू किया. उन्होंने बताया कि इस काम में एक क्लाइंट से उन्हें करीब 3,000 ऑस्ट्रेलियन डॉलर, यानी लगभग 2 लाख रुपये प्रति महीने मिलते थे.

दिव्यज के मुताबिक, धीरे-धीरे उनकी औसत मासिक कमाई करीब 10 हजार ऑस्ट्रेलियन डॉलर तक पहुंच गई. यह रकम टैक्स से पहले की थी, जबकि टैक्स कटने के बाद उनके हाथ में लगभग 7,500 डॉलर यानी करीब 5 लाख रुपये आते थे. इसके बाद उन्होंने सिडनी में हर महीने होने वाले खर्च का भी पूरा हिसाब बताया. उनके मुताबिक, घर के किराए पर करीब 2,400 डॉलर यानी लगभग 1.62 लाख रुपये खर्च होते थे. यूटिलिटीज पर 350 डॉलर, किराने के सामान पर करीब 500 डॉलर और जिम की मेंबरशिप पर 100 डॉलर खर्च होते थे. इसके अलावा बाहर खाने-पीने और घूमने-फिरने पर वह हर महीने करीब 500 से 600 डॉलर खर्च करते थे.

इन सभी खर्चों को जोड़ने पर उनका कुल मासिक खर्च लगभग 3,900 डॉलर यानी करीब 2.6 लाख रुपये बैठता था. टैक्स के बाद मिलने वाली करीब 7,500 डॉलर की आय में से खर्च निकालने के बाद उनके पास लगभग 3,600 डॉलर यानी करीब 2.4 लाख रुपये बच जाते थे. उन्होंने बताया कि वह इस रकम का लगभग पूरा हिस्सा सेव करते थे. दिव्यज ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया से भारत लौटते समय अपने साथ एक आर्थिक सुरक्षा रखना चाहते हैं. उन्होंने लिखा कि मैं भारत में किसी प्लान के बजाय एक आर्थिक कुशन के साथ लौटना पसंद करूंगा.

यह भी पढ़ें: Viral Video: अहमदाबाद में युवकों ने सड़क को बना दिया स्टंट शो, बाइक पर जगह नहीं बची तो कंधे पर बैठ गया दोस्त

उन्होंने यह भी बताया कि ऑस्ट्रेलिया में उनके शुरुआती दोनों जॉब में उन्हें उनके काम के घंटों के हिसाब से पैसे मिलते थे. लेकिन जब उन्होंने कंसल्टिंग शुरू की, तो उनकी कमाई उनकी प्रोफेशनल सर्विस और स्किल्स से होने लगी. दिव्यज ने इस अंतर को समझाते हुए लिखा कि दोनों नौकरियों में उन्हें अपने समय के लिए पैसे मिलते थे, जबकि कंसल्टिंग में उन्हें अपनी सर्विस के लिए भुगतान किया जाता था. उनके मुताबिक, शहर वही था और इंसान भी वही, बस कमाई का तरीका बदल गया था.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.<p></p> अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. <p></p>फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.

Read More

google button