Time Updated: Wednesday, September 2, 2026, 11:08 [IST]

India sends fifth relief flight to Nepal: नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। इस मुश्किल घड़ी में भारत लगातार नेपाल की मदद कर रहा है। अब भारत ने राहत सामग्री लेकर 5वीं फ्लाइट नेपाल के लिए रवाना की है।

इस विमान में 11 सदस्यीय रेस्क्यू टीम, विशेष बचाव उपकरण और 5.5 टन जरूरी दवाइयां भेजी गई हैं। इससे पहले भारत चार चरणों में 68.5 टन मानवीय सहायता और जरूरी दवाइयां भेज चुका है। इसके अलावा बेली ब्रिज और मॉड्यूलर स्टील ब्रिज भी नेपाल भेजे गए हैं। भारतीय डॉक्टर और रेस्क्यू टीमें नेपाली सेना के साथ मिलकर राहत अभियान में जुटी हैं।

India sends fifth relief flight to Nepal

11 सदस्यीय रेस्क्यू टीम भी नेपाल पहुंच रही

भारत की 5वीं राहत फ्लाइट में 11 सदस्यीय रेस्क्यू टीम को भी नेपाल भेजा गया है। टीम के साथ विशेष बचाव उपकरण भी हैं। इसका मकसद बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान को मजबूत करना है। भारतीय टीम स्थानीय एजेंसियों और नेपाली सेना के साथ मिलकर काम करेगी। मुश्किल इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने में टीम अहम भूमिका निभाएगी।

ये भी पढ़ें: नेपाल में जिंदगी की जंग, 12 हाइड्रोपावर टनल में फंसी सांसें, 900 मजदूर लापता! सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

5.5 टन जरूरी दवाइयां भेजी गईं

5वीं फ्लाइट में 5.5 टन जरूरी दवाइयां भी भेजी गई हैं। बाढ़ के बाद प्रभावित इलाकों में मेडिकल सुविधाओं की जरूरत बढ़ गई है। ऐसे में भारत की ओर से भेजी गई मेडिकल सप्लाई काफी अहम है। इससे घायलों और प्रभावित लोगों के इलाज में मदद मिलेगी। इससे पहले भी भारत कई चरणों में जरूरी दवाइयां और दूसरी मेडिकल सामग्री नेपाल भेज चुका है। भारतीय डॉक्टर भी राहत अभियान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

चार चरणों में भेजी 68.5 टन मदद

5वीं फ्लाइट से पहले भारत चार चरणों में कुल 68.5 टन मानवीय सहायता और जरूरी दवाइयां नेपाल भेज चुका है। इसमें खाने-पीने की चीजें, टेंट, कंबल और राहत-बचाव से जुड़ा जरूरी सामान शामिल रहा है। भारत की कोशिश है कि आपदा प्रभावित लोगों तक जल्द से जल्द जरूरी सामान पहुंचाया जाए। राहत सामग्री के साथ भारत लगातार बचाव और मेडिकल टीमों के जरिए भी नेपाल की मदद कर रहा है।

ये भी पढ़ें: नेपाल की बाढ़ में बह गया था बैंक! अब मलबे की खुदाई में निकला 50 करोड़ का सोना और 1.5 करोड़ कैश, Video वायरल

बेली ब्रिज से लेकर सिक्किम की मदद तक

बाढ़ से प्रभावित नेपाल में संपर्क व्यवस्था बहाल करने के लिए भारत ने 230 फीट का सिंगल लेन मॉड्यूलर स्टील ब्रिज भी भेजा है। नेपाल सरकार के मुताबिक भारत आगे 7 और बेली ब्रिज भेजेगा। वहीं सिक्किम ने भी "Sikkim for Nepal" अभियान के तहत राहत सामग्री और दवाइयां भेजी हैं। अभिनेता सोनू सूद भी नेपाल में रहकर प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं। यानी नेपाल की इस मुश्किल घड़ी में मदद का दायरा लगातार बढ़ रहा है।