5 महीने में 3 फिल्मों में दिखीं, अब इन 5 पिक्चर्स से बॉक्स ऑफिस पर राज करेंगी वामिका गब्बी

वामिक गब्बी की अपकमिंग फिल्में

Wamiqa Gabbi Upcoming Movies: फिल्मी दुनिया में कई ऐसे एक्टर और एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था. काम करने का उनका सिलसिला जारी रहा, बड़े होकर वो फिल्मों में लीड रोल करने लगे और स्टार बन गए. ऐसे ही सितारों में एक नाम एक्ट्रेस वामिका गब्बी का भी है, जिन्होंने साउथ से बॉलीवुड तक अपनी जबरदस्त एक्टिंग की छाप छोड़ी है.

पर्दे पर लोग वामिका को देखना पसंद करते हैं. पिछले 5 महीने (अप्रैल-अगस्त) वो में वो 3 फिल्मों का हिस्सा रहीं. इस साल वो सबसे पहले अप्रैल में अक्षय कुमार के साथ ‘भूत बंगला’ में दिखीं. मई के महीने में आयु्ष्मान खुराना के साथ वो टी-सीरीज की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ में नजर आईं. उसके बाद वो अगस्त में तमिल सिनेमा की फिल्म ‘DC’ में नजर आईं.

वामिका गब्बी के पास 5 बड़ी फिल्में

वामिका के पास काम की कोई कमी नहीं है. वो यंग एक्ट्रेसेस में से एक पॉपुलर चेहरा हैं. अभी उनके पास 5 बड़ी फिल्में हैं, जिनमें वो आने वाले समय में दिखेंगी. आज यानी 29 सितंबर को वामिका का 33वां जन्मदिन है. इस मौके पर चलिए उनकी अपकमिंग फिल्मों के बारे में जानते हैं. ज्यादातर फिल्मों की रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं हुई है.

वामिका गब्बी की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट

  • टिकी टाका

पहली फिल्म है रोहित वीएस के डायरेक्शन में बनी ‘टिकी टाका’. पहले 2025 में क्रिसमस पर ही रिलीज होने की चर्चा थी. लेकिन उस समय ये फिल्म नहीं आई. ये मलयालम भाषा की फिल्म है. फिलहाल रिलीज डेट अनाउंस होने का इंतजार है.

  • प्रहार

वामिका गब्बी एक्टर राजकुमार राव के साथ ‘प्रहार’ में नजर आने वाली हैं. ये उज्जवल निकम की बायोपिक है. मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का डायरेक्शन अविनाश अरुण ने किया है.

  • गुडाचारी 2 (G2)

लिस्ट में अगला नाम है ‘गुडाचारी 2’ (G2) का है, जो एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. अदिवि शेष और इमरान हाशमी इस फिल्म का हिस्सा हैं. इन दोनों के साथ वामिका गब्बी भी इस फिल्म में नजर आने वाली हैं.

  • कुकू की कुंडली

लिस्ट में एक नाम धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ‘कुकू की कुंडली’ का भी है. ये एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जिसे शरण शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म में वामिका के साथ भुवन बाम दिखने वाले हैं.

ये भी पढ़ें-

अक्षय खन्ना ने 33.26 करोड़ रुपये में खरीदा अपार्टमेंट, 2 Cr तो स्टैंप ड्यूटी चुकाई

इनको जेल में होना चाहिए FAKE AI वीडियो से परेशान सलमान खान, बोले- मेरी भी बनाते हैं

  • दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग

लिस्ट में एक नाम ‘दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग’ का भी है. इस फिल्म की घोषणा साल 2024 में हुई थी. विकास बहल के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में में सिद्धांत चतुर्वेदी और जया बच्चन भी नजर आने वाले हैं. 2025 में ही ये फिल्म रिलीज होने थी, लेकिन बाद में पोस्टपोन हो गई. नई रिलीज डेट अनाउंस होने का इंतजार है.

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More

google button