• Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow Weather Update | Record August Rainfall Beats June July Monsoon

LIVE

लखनऊ के कई इलाकों में सुबह से बारिश:जून-जुलाई से ज्यादा अगस्त महीने में हुई बरसात, 5 सितंबर तक अलर्ट

लखनऊ44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ के अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग समय में जोरदार बारिश हो रही है। सुबह 7 मलिहाबाद की तरफ बारिश हो रही थी। उसके बाद 10 बजे जानकीपुरम विस्तार और 11 बजे हजरतगंज में भी तेज बरसात होने लगी।

इससे पहले सोमवार की शाम झमाझम बारिश हुई थी। सोमवार को 31.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। शहर में 5 सितंबर तक बारिश का अलर्ट जारी है।

इस सीजन जितनी बारिश जून-जुलाई दो महीने में हुई, उससे ज्यादा अगस्त में हुई है। 1 जून से 31 जुलाई तक 176.9 मिलीमीटर बारिश हुई थी। अगस्त में 330.5 मिलीमीटर से अधिक बरसात हुई।

इस सीजन एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश 15 अगस्त को हुई थी। उस दिन 58.7 मिमी बरसात हुई। इस पूरे सीजन अब तक 507.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। कोटा 519.3 मिलीमीटर है। यानी सामान्य से करीब 2 फीसदी कम बारिश हुई है।

5 तस्वीरें देखिए-

हजरतगंज में सुबह 11 बजे जोरदार बारिश होने लगी। इससे पहले सुबह से बादल छाए हुए थे।

हजरतगंज में सुबह 11 बजे जोरदार बारिश होने लगी। इससे पहले सुबह से बादल छाए हुए थे।

जानकीपुरम विस्तार इलाके में सुबह 10 बजे के बाद जोरदार बारिश शुरू हो गई।

जानकीपुरम विस्तार इलाके में सुबह 10 बजे के बाद जोरदार बारिश शुरू हो गई।

पारा इलाके में भी 11:10 पर जोरदार बारिश शुरू हो गई। झमाझम बारिश के चलते कॉलोनियों में सन्नाटा है।

पारा इलाके में भी 11:10 पर जोरदार बारिश शुरू हो गई। झमाझम बारिश के चलते कॉलोनियों में सन्नाटा है।

लखनऊ में सुबह से बादल छाए हुए हैं। यह तस्वीर सीतापुर रोड स्थित अपार्टमेंट की है।

लखनऊ में सुबह से बादल छाए हुए हैं। यह तस्वीर सीतापुर रोड स्थित अपार्टमेंट की है।

रहीमाबाद इलाके में सोमवार सुबह भी बारिश हुई।

रहीमाबाद इलाके में सोमवार सुबह भी बारिश हुई।

मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

.

अपडेट्स

59 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रहीमाबाद में फिर बारिश होने लगी

मलिहाबाद के रहीमाबाद में सुबह बारिश हुई थी। उसके बाद दोपहर में फिर से बारिश शुरू हो गई है।

05:44 AM1 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

पारा इलाके में झमाझम बारिश शुरू, कॉलोनियों में सन्नाटा

पारा इलाके में भी झमाझम बारिश शुरू हो गई है। कॉलोनियों में सन्नाटा पसर गया है। यह वीडियो बुद्धेश्वर के पास का है।

05:39 AM1 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

हजरतगंज में भी जोरदार बारिश शुरू

हजरतगंज में सुबह 11 बजे जोरदार बारिश होने लगी। इससे पहले सुबह से बादल छाए हुए थे।

05:06 AM1 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

जानकीपुरम विस्तार में तेज बारिश शुरू, 3 PHOTOS

05:03 AM1 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

इस सीजन अब तक की मैक्सिमम बारिश का रिकॉर्ड

05:02 AM1 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

पूरे यूपी में मानसूनी हवाएं तेज, 5 सितंबर तक होगी बारिश

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर हवा का एक चक्रवाती सिस्टम भी बना हुआ है, जिससे मानसून की हवाएं तेज हो गई हैं। पूर्वी से पश्चिमी यूपी की तरफ ये हवाएं बढ़ रही हैं। 5 सितंबर तक अधिकतर जिलों में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

05:01 AM1 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

सुबह 7 बजे मलिहाबाद में बारिश हो रही थी

05:01 AM1 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

शाम को बारिश के दौरान कई इलाकों में लगा जाम

सुशांत गोल्फ सिटी में सुलतानपुर रोड पर कैदी को ले जाने वाली गाड़ी खराब हो गई। इससे लंबा जाम लग गया। वहीं, बारिश की वजह से कमता, पॉलीटेक्निक, बुद्धेश्वर, चिनहट, बीबीडी, इंदिरा नहर कट के पास भी जाम लगा। मोहनलालगंज में रेलवे क्रॉसिंग के पास यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आने से एक बाइक सवार घायल हो गया।

05:00 AM1 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

अमीनाबाद में 3 घंटे, गोमतीनगर में भी कई घंटे बत्ती गुल

बारिश के चलते अमीनाबाद इलाके में शाम करीब 6 बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद रात 9 बजे के आसपास सप्लाई बहाल हो सकी। इसी तरह जानकीपुरम और सेक्टर-क्यू अलीगंज में करीब दो घंटे तक बिजली गुल रही। गोमतीनगर के विश्वासखंड-1, 2 और 3 में भी बारिश के बाद कुछ घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।

04:10 AM1 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

कल शाम मूसलाधार बारिश हुई, कई चौराहों पर जाम लगा

लखनऊ में सोमवार शाम 5 बजे घने बादल छा गए। दिन में ही अंधेरा छा गया। वाहन चालकों को गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। इसके बाद घंटेभर मूसलाधार बारिश हुई। सुशांत गोल्फ सिटी में सुलतानपुर रोड पर कैदी को ले जाने वाली गाड़ी खराब हो गई। इससे लंबा जाम लग गया। (पूरी खबर पढ़िए)

खबरें और भी हैं...

  • बात खरी है

    केशव के अरमानों पर अखिलेश ने पटका स्टूल: भौकाली एंट्री देख मंत्री मैडम मायूस; 4 करोड़ की कोठी वाले सपा नेता को मिला तगड़ा इनाम

    भौकाली एंट्री देख मंत्री मैडम मायूस; 4 करोड़ की कोठी वाले सपा नेता को मिला तगड़ा इनाम|उत्तरप्रदेश,Uttar Pradesh - Dainik Bhaskar1:48
    • कॉपी लिंक

    शेयर