15

40 50 मजदूर कर रहे थे काम, अचानक ढह गई पूरी इमारत; अंबाला में बड़ा हादसा

Image Credit :

ANI

40-50 मजदूर कर रहे थे काम, अचानक ढह गई पूरी इमारत; अंबाला में बड़ा हादसा

हरियाणा के अंबाला में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को हिला दिया। धूलकोट गांव क्षेत्र में निर्माणाधीन भवन का लेंटर डालते समय अचानक पूरी इमारत भरभराकर गिर गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ, वहां बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका के बीच राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। अब तक चार मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

25

40-50 मजदूर कर रहे थे काम

Image Credit :

ANI

40-50 मजदूर कर रहे थे काम

हादसे के समय भवन में करीब 40 से 50 श्रमिक काम कर रहे थे। इमारत के अचानक ढहने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस तथा डायल 112 को सूचना दी। स्थानीय लोगों और राहत टीमों की मदद से मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने का सिलसिला शुरू हुआ।

35

10 घायल मजदूर अस्पताल पहुंचे

Image Credit :

ANI

10 घायल मजदूर अस्पताल पहुंचे

बचाव अभियान के दौरान अब तक 10 घायल श्रमिकों को मलबे से निकालकर अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। वहीं, हादसे में चार मजदूरों की जान जाने की जानकारी सामने आई है। मलबे के नीचे अभी और लोगों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

45

JCB से मलबा हटाने का काम जारी

Image Credit :

ANI

JCB से मलबा हटाने का काम जारी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी राहत-बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंच गए। JCB और दूसरी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है।

55

मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने पर ज़ोर

Image Credit :

ANI

मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने पर ज़ोर

प्रशासन के मुताबिक फिलहाल सबसे बड़ी प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना और घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता देना है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी विस्तृत जांच राहत अभियान पूरा होने के बाद की जाएगी।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।