Gujarat Chemical Plant Explosion: गुजरात के भरूच में एक केमिकल प्लांट में शुक्रवार देर रात जोरदार धमाका हो गया. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 6 लोग घायल हुए हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Gujarat Chemical Plant Explosion: गुजरात के भरूच में एक केमिकल प्लांट में शुक्रवार देर रात जोरदार धमाका हो गया. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 6 लोग घायल हुए हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/17/gujarat-chemical-plant-blast-2026-10-17-09-49-04.jpg)
भरूच के केमिकल प्लांट में धमाका Photograph: (ANI)
Gujarat Chemical Plant Explosion: गुजरात के भरूच जिले में एक केमिकल प्लांट में भीषण विस्फोट होने की खबर है. बताया जा रहा है कि इस धमाके में पांच कर्मचारियों की मौत हो गई है. जबकि छह लोग घायल हुए हैं. हादसा वागरा क्षेत्र के सायखा GIDC स्थित सिनजील फार्माकेम कंपनी में शुक्रवार देर रात हुआ. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, प्लांट में हाइड्रोजनीकरण की प्रक्रिया के दौरान रिएक्टर में धमाका हो गया.
मिथाइलीन डाइक्लोराइड के रिसाव से फैली दहशत
इसके बाद मिथाइलीन डाइक्लोराइड के रिसाव से फैक्ट्री परिसर और आसपास के इलाके में दहशत फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं. उसके बाद राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया. फिलहाल केमिकल प्लांट में विस्फोट के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है.
#WATCH | Gujarat: Four people died and two injured in a blast at a Pharma company in GIDC Saykha Industrial Estate in Vagra Taluka of Bharuch district late last night. Visuals from outside the hospital where the injured were brought. pic.twitter.com/rujeqGVhsm
— ANI (@ANI) October 17, 2026
15 किलोमीटर दूर तक सुनी गई धमाके की आवाज
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त केमिकल प्लांट में धमाका हुआ उस समय वहां फैक्ट्री में 15 किलोलीटर क्षमता वाला रिएक्टर चल रहा था. हाइड्रोजनीकरण प्रक्रिया के दौरान हुए विस्फोट की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि रिएक्टर के टुकड़े कंपनी परिसर से बाहर तक जा गिरे. धमाके की आवाज करीब 15 किलोमीटर दूर तक सुनाई देने की बात भी सामने आई है.
विस्फोट के बाद प्लांट में मशीनों के टुकड़े और धातु की चादरें इधर उधर बिखर गए. इसके बाद फैक्ट्री में मिथाइलीन डाइक्लोराइड गैस (MDC) का रिसाव होने लगा, जिससे परिसर के भीतर और आसपास धुंध जैसी स्थिति बन गई. वहां मौजूद कुछ कर्मचारियों ने आंखों में तेज जलन की शिकायत की. गैस के संपर्क में आने से कुछ लोगों की तबीयत भी बिगड़ गई. वहीं इस हादसे के बाद पूरे औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. दमकल की गाड़ियों और एंबुलेंस की मदद से फैक्ट्री में फंसे लोगों को बाहर निकाल और उसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया.
घायलों को भरूच और वडोदरा के अस्पतालों में कराया गया भर्ती
इस हादसे में जान गंवाने वाले पांचों लोगों शवों को भरूच सिविल अस्पताल ले जाया गया है. जबकि घायल लोगों को इलाज के लिए भरूच और वडोदरा के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. प्रशासन ने घटना की जांच के लिए संबंधित विभागों को एक्टिव कर दिया है. गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (GPCB) और औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य निदेशालय (DISH) की टीमें यह पता लगाने में जुटी हैं कि रिएक्टर में विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ. जांच में औद्योगिक सुरक्षा मानकों और निर्धारित प्रक्रियाओं के पालन की भी पड़ताल की जाएगी.
एक साल भी पुरानी नहीं थी कंपनी
जानकारी के मुताबिक, सायखा GIDC औद्योगिक क्षेत्र में स्थित इस कंपनी का संचालन शुरू किए अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था. यहां करीब 53 कर्मचारी काम करते थे. ऐसे में हादसे के कारणों के साथ-साथ प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति भी जांच का अहम हिस्सा हो सकती है.
ये भी पढ़ें: Gujarat Road Accident: कच्छ में बोलेरो और ट्रक की जोरदार टक्कर; 7 मजदूरों की मौत, 20 घायल
चार मृतकों की हुई पहचान
हादसे में जान गंवाने वाले पांच लोगों में से चार की पहचान कर ली गई है. इनमें वागरा निवासी शिफ्ट इंचार्ज जयदीप पटेल (27), अनिकेतकुमार हरिकिशोर (24), अर्जुन रामसिंह गौतम (20) और वृंद तलविया शामिल हैं. पांचवें मृतक की पहचान की पुष्टि के लिए अधिकारी जानकारी जुटा रहे हैं. भरूच की उप-विभागीय मजिस्ट्रेट मनीषा मनानी के मुताबिक, विस्फोट हाइड्रोजनीकरण प्रक्रिया के दौरान हुआ. संबंधित विभाग घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जांच करेंगे और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.
ये भी पढ़ें: ViZag Gas Tragedy: 5 हजार टन के दो टैंक से रिसी जहरीली गैस, आधा दर्जन गांव प्रभावित
