Aug 29, 2026 12:32 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • Penny Stocks: Jonjua Overseas Ltd 5वीं बार बोनस शेयर देने जा रही है
  • इसके लिए तय रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते है
Jonjua Overseas Ltd bonus share record date

Jonjua Overseas Ltd की तरफ से फिर से बोनस शेयर दिया जा रहा है।

Penny Stocks: पेनी स्टॉक Jonjua Overseas Ltd ने फिर से बोनस शेयर देने का फैसला किया है। 10 रुपये से कम की कीमत वाला स्टॉक इस बार 7 शेयर बोनस के तौर पर दे रहा है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी घोषित कर दिया गया है। जोकि नजदीक ही है। कंपनी 5वीं बार बोनस शेयर दे रही है।

किस दिन है रिकॉर्ड डेट

Jonjua Overseas Ltd ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया है कि 24 शेयर पर 7 शेयर बोनस के तौर पर दिए जाएंगे। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 4 सितंबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। कंपनी लगभग 3 साल के बाद बोनस शेयर देने जा रही है।

कब-कब कंपनी ने दिया है बोनस शेयर

इस कंपनी ने पहली बार निवेशकों को 2019 में बोनस शेयर दिया था। तब 25 पर 1 शेयर बोनस के तौर पर दिया गया था। दूसरी बार कंपनी ने 2021 में बोनस शेयर दिया था। इस बार 27 शेयर पर 5 शेयर बोनस के तौर पर दिए गए थे। तीसरी बार कंपनी 2022 में एक्स-बोनस ट्रेड की थी। इस बार निवेशकों को 23 पर 4 शेयर का फायदा हुआ था। बता दें, आखिरी बार कंपनी ने 50 शेयर पर 9 शेयर बोनस के तौर पर दिया था।

इस पेनी स्टॉक ने एक बार निवेशकों को डिविडेंड भी दिया है। कंपनी के शेयर 2025 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 0.10 रुपये का फायदा हुआ था।

शेयर बाजार में कैसा प्रदर्शन?

शुक्रवार को Jonjua Overseas Ltd के शेयरों में अपर सर्किट लगा था। कंपनी के शेयरों का दाम 5 प्रतिशत की तेजी के साथ बीएसई में 3.91 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। बीते एक महीने में पेनी स्टॉक की कीमतों में 10 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 6 महीने में स्टॉक का दाम 19 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि, इसके बाद भी एक साल में पेनी स्टॉक का दाम 51 प्रतिशत गिरा है। कंपनी का 52 वीक हाई 8.36 रुपये और 52 वीक लो लेवल 2.50 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 10.67 करोड़ रुपये का है।

लॉन्ग टर्म में भी कंपनी ने किया निराश

दो साल में Jonjua Overseas Ltd के शेयरों का दाम 50 प्रतिशत गिरा है। तीन साल में स्टॉक की कीमतों में 46 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। 5 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को अबतक 49 प्रतिशत का फायदा हुआ है।

सितंबर 2025 तक प्रमोटर्स के पास 57.07 प्रतिशत हिस्सा था। पब्लिक के पास 42.93 प्रतिशत हिस्सा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

See Less