हिसार सिटी6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
हिसार पुलिस की गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी। - Dainik Bhaskar

हिसार पुलिस की गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी।

हिसार में अर्बन एस्टेट पुलिस ने एक पूर्व आयुष्मान मित्र को गिरफ्तार किया है। उस पर अस्पताल का आयुष्मान डेटा नष्ट करने, ब्लैकमेल करने और 5.70 लाख रुपए ठगने का आरोप है। आरोपी की पहचान अर्बन एस्टेट-2 निवासी रोहित के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सूर्या अस्पताल, डाबड़ा चौक, हिसार के संचालक डॉ. राजीव अग्रवाल ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि साल 2022 में रोहित को अस्पताल में आयुष्मान मित्र के तौर पर रखा गया था। जनवरी 2026 में नौकरी छोड़ने के बाद रोहित ने अस्पताल की आयुष्मान आईडी बंद कर दी और मरीजों से जुड़ा काफी डेटा मिटा दिया।

शिकायत में बताया गया है कि इसके बाद आरोपी ने आयुष्मान विभाग, सीएमओ ऑफिस, ईपीएफओ और जीएसटी ऑफिस में अस्पताल और डॉक्टर के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराईं। इन शिकायतों को वापस लेने के बहाने रोहित ने बैंक ट्रांसफर के जरिए डॉक्टर से कुल 5 लाख 70 हजार रुपए ले लिए।

हिसार पुलिस की गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी।

हिसार पुलिस की गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी।

आरोप है कि पैसे लेने के बाद भी रोहित ने जून 2026 में फिर से अलग-अलग विभागों में शिकायतें दीं और और पैसे मांगने लगा। इसके बाद अस्पताल संचालक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। थाना अर्बन एस्टेट में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(6), 351(3) और आईटी एक्ट की धारा 65 के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आयुष्मान विभाग, ईपीएफओ, जीएसटी, सीएमओ ऑफिस और बैंकों से रिकॉर्ड और दूसरे सबूत इकट्ठा किए। इन्हीं सबूतों के आधार पर आरोपी रोहित को गिरफ्तार किया गया। एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि ब्लैकमेलिंग और साइबर अपराध से जुड़े मामलों में पुलिस कड़ी कार्रवाई करती रहेगी।

.

खबरें और भी हैं...

  • हांसी में बालाजी हार्डवेयर स्टोर में लगी आग: बिजली-हार्डवेयर और सेनेटरी का सामान खाक; शॉर्ट सर्किट की आशंका

    बिजली-हार्डवेयर और सेनेटरी का सामान खाक; शॉर्ट सर्किट की आशंका|हांसी,Hansi - Dainik Bhaskar0:27
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हिसार में UPSC-NDA की परीक्षा कल: 5 केंद्रों पर 1439 परीक्षार्थी देंगे एग्जाम, डीसी ने लिया सुविधाओं का जायजा, ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात

    5 केंद्रों पर 1439 परीक्षार्थी देंगे एग्जाम, डीसी ने लिया सुविधाओं का जायजा, ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात|हिसार,Hisar - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हांसी पुलिस ने अरेस्ट किए दो बाइक चोर: बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर भाग रहे, हिसार से चुराई, चेसिस नंबर से हुआ खुलासा

    बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर भाग रहे, हिसार से चुराई, चेसिस नंबर से हुआ खुलासा|हांसी,Hansi - Dainik Bhaskar0:31
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हरियाणा के 3 जिलों में बारिश: पानीपत-सोनीपत में बूंदाबांदी; कल से 2 दिन झमाझम बरसेंगे बादल

    0:40
    • कॉपी लिंक

    शेयर