Aug 09, 2026 06:52 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
15 अगस्त से पहले जानें देश की 5 बड़ी देशभक्ति फिल्मों के बारे में। इन फिल्मों की कहानी ने ऑडियंस को इमोशनल कर दिया था। IMDB पर इन फिल्मों को शानदार रेटिंग मिली है।लेकिन एक ऐसी भी देशभक्ति फिल्म है जिसने रेटिंग के मामले में सनी देओल की बॉर्डर को पीछे छोड़ दिया है।

जानिए इन 5 देशभक्ति फिल्मों को IMDB पर मिली है कितनी रेटिंग
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने कई देशभक्ति फिल्में बनाई हैं। इनमें से कुछ ऐसी भी हैं जो आत्मा में जैसे बस गई हों। इन फिल्मों में देश के लिए जान गंवाने वाली कहानी से लेकर देश को आगे बढ़ाने तक को दिखाया गया है। फिल्मों के म्यूजिक और एक्टर्स की परफॉरमेंस ने ऑडियंस पर अलग छाप छोड़ दी। जब भी देश और हिंदी सिनेमा की बातें होंगी इन 5 फिल्मों को हमेशा याद किया जाएगा। जानिए इन सबसे शानदार फिल्मों को कब और कहां देखा जा सकता है। IMDB पर इन्हें कितनी रेटिंग मिली है।
बॉर्डर
जब भी देशभक्ति फिल्मों की बात होगी, सनी देओल की फिल्म बॉर्डर को हमेशा याद किया जाएगा। 1997 में रिलीज हुई इस फिल्म में देश के लिए जान देने वाले जवानों की कहानी को दिखाया गया था। सनी देओल के अलावा सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ जैसे एक्टर्स ने अहम किरदार निभाया था। फिल्म को IMDB पर 8 की रेटिंग मिली है। इस फिल्म को OTT प्लेटफार्म प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
धुरंधर बनाने वाले आदित्य धर के करियर की पहली डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म थी। साल 2019 में आई इस फिल्म में विकी कौशल ने लीड रोल निभाया था। फिल्म को IMDB पर 8.2 की रेटिंग मिली है। ये फिल्म जी 5 पर देखी जा सकती है। इस फिल्म में अपने रोल के लिए विकी कौशल ने करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड जीता था।
रंग दे बसंती
आमिर खान के करियर की शानदार फिल्मों में से एक फिल्म रंग दे बसंती ऑडियंस के लिए भी खास फिल्म है। इस फिल्म की कहानी यूथ को प्रभवित करती है। दिल छू लेने वाला म्यूजिक था। IMDb पर 8.1 की रेटिंग वाली इस फिल्म को जियो हॉटस्टार और प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
तिरंगा
नाना पाटेकर और एक्टर राजकुमार की फिल्म तिरंगा का ऑडियंस के बीच अलग क्रेज रहा है। इस फिल्म की रेटिंग बेशक कम हो, लेकिन फिल्म की कहानी और एक्टर की शानदार परफॉरमेंस छाप छोड़ती है। 1993 में आई फिल्म तिरंगा को IMDB पर 6.9 की रेटिंग मिली है। इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
हकीकत
बेटे सनी देओल से पहले उनके पापा धर्मेंद्र ने 1962 में आई हकीकत नाम की एक देशभक्ति फिल्म बनाई थी। फिल्म की एक इमोशनल कर देने वाली इस फिल्म के गाने खूब हिट हुए थे।
इसी फिल्म का वो गाना था 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों'। इस फिल्म को IMDB पर 7.8 की रेटिंग मिली है। इस फिल्म को आप फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं।
लेखक के बारे में
Usha Shrivas
परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
