बुखारेस्ट (उत्तम हिन्दू न्यूज): रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में एकता और सामाजिक सरोकार का एक हैरतअंगेज नजारा देखने को मिला, जहां 5 किलोमीटर से भी लंबी डाइनिंग टेबल पर एक साथ करीब 20 हजार लोग भोजन करने बैठे। रीसाइकिल्ड सामान से तैयार की गई इस विशाल मेज ने दुनिया की सबसे लंबी टेबल होने का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। इस अनूठे आयोजन का उद्देश्य सिर्फ रिकॉर्ड बनाना नहीं, बल्कि बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए फंड जुटाना था।

सड़क पर बिछी 5,055 मीटर लंबी टेबल, लोगों ने साथ बैठकर खाया खाना
यह ऐतिहासिक आयोजन ‘ब्लूम द वर्ल्ड’ संस्था की ओर से आयोजित किया गया था। शहर के प्रसिद्ध यूनिरिया बुलेवार्ड से कॉन्स्टीट्यूशन स्क्वायर तक कुल 5,055 मीटर लंबी टेबल बिछाई गई थी। इस टेबल को पूरी तरह दोबारा इस्तेमाल किए गए (रीसाइकिल्ड) सामान से तैयार किया गया था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इसे रीसाइकिल किए गए सामान से बनी दुनिया की सबसे लंबी टेबल का खिताब दिया है। बता दें कि इससे पहले भी यह रिकॉर्ड इसी संस्था के नाम दर्ज था, जिसने पिछले साल अल्बा इउलिया में 2,782 मीटर लंबी टेबल तैयार की थी।

बच्चों के मेंटल हेल्थ अस्पताल के लिए जुटाया गया फंड
इस महाभोज के जरिए जुटाया गया सारा फंड बुखारेस्ट के ओब्रेजिया अस्पताल में बच्चों के लिए एक नए मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल के निर्माण में इस्तेमाल किया जाएगा। करीब 3,900 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनने वाली इस नई इमारत पर लगभग 182 करोड़ यूरो खर्च होने का अनुमान है। इस अस्पताल के शुरू होने के बाद हर साल गंभीर मानसिक तनाव और परेशानियों से जूझ रहे 5,700 से अधिक बच्चों का समुचित इलाज संभव हो सकेगा।

You Might Be Interested In

  • लॉरेंस गैंग के करीबी कर्मवीर देओ पर पंजाब पुलिस का शिकंजा, कनाडा से डिपोर्ट होकर दिल्ली पहुंचते ही गिरफ्तार
  • दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, तीन विदेशी यात्री बिना इमिग्रेशन म्यूनिख रवाना; Air India को शो-कॉज नोटिस
  • भारत में सख्ती के बाद META झुका, बाल यौन शोषण से जुड़े मामलों की जानकारी एजेंसियों को देगा
  • अब रिक्शा खींचेगा रोबोट, चार पैरों वाले ‘मैजिकडॉग’ ने इंसानों को कराई सवारी; दुनिया हैरान
  • ईंट-पत्थर नहीं, 80 हजार प्लास्टिक की बोतलों से बुजुर्ग दंपती ने खड़ा कर दिया आलीशान आशियाना
  • Gen-Z को नहीं चाहिए प्रमोशन का तनाव, बॉस बनने से कर रहे इनकार