The liveblog has ended.

  • 06 Sep 2026 11:17 PM (IST)

    दिल्ली हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच

    सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली सीएम ऑफिस की ओर से बड़ी जानकारी दी गई है. एक पोस्ट में बताया गया किमौके पर जाकर जायजा लेने और शुरुआती जांच के आधार पर मुख्यमंत्री ने इस घटना की मजिस्ट्रेट से जांच कराने और इमारत के मालिक के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है.इस गंभीर घटना के लिए ज़िम्मेदार लोगों को पूरी तरह जवाबदेह ठहराया जाएगा. उनके खिलाफ कानून के सबसे सख़्त प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी.

    ये भी पढ़ें- डरावनी आवाज, फिर सब धुआं-धुआं… दिल्ली सत्य निकेतन हादसे के चश्मदीद की जुबानी

  • 06 Sep 2026 10:54 PM (IST)

    दिल्ली हादसे में इमारत के मालिक के खिलाफ FIR

    सत्य निकेतन हादसे में दिल्ली के थाना साउथ कैंपस में इमारत के कथित मालिक हरिराम और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. बताया गया है कि इमारत में पीजी चल रहा था. आरोप है कि ग्राउंड फ्लोर पर मरम्मत का काम चल रहा था, जिसके चलते इमारत ढह गई. आरोपियों की तलाश के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया है. राहत एवं बचाव अभियान अभी भी जारी है.

  • 06 Sep 2026 10:45 PM (IST)

    दिल्ली हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हुई

    दिल्ली हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है. घटना के बाद JPN एपेक्स ट्रॉमा सेंटर (AIIMS) में 10 मरीज़ लाए गए थे. इसमें से 4 लोगों को मृत अवस्था में लाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल एक मरीज़ की बाद में मौत हो गई. 3 मरीज़ भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है. एक की अंगों की सर्जरी हुई है और मामूली रूप से घायल एक मरीज़ को निगरानी के बाद छुट्टी दे दी गई.

    ये भी पढ़ें- सत्य निकेतन हादसा: पुरानी बिल्डिंग, कमजोर फाउंडेशन और बेसमेंट में काम Hostel Days PG या मौत का इंतजाम?

  • 06 Sep 2026 10:31 PM (IST)

    MCD कमिश्नर इस्तीफा दें: ABVP

    दिल्ली हादसा: ABVP के एक सदस्य ने कहा कि पुलिस और प्रशासन को शर्म आनी चाहिए. जब ​​लोग और छात्र मर रहे हैं और मलबे में दबे हुए हैं, तब वे ज़िम्मेदार MCD अधिकारियों को गिरफ़्तार करने में नाकाम रहे हैं. इसके बजाय यहां विरोध कर रहे छात्रों को परेशान कर रहे हैं. दिल्ली पुलिस प्रशासन को इस बात पर शर्म आनी चाहिए. MCD कमिश्नर को यहां मौजूद होना चाहिए था लेकिन वे अपने एयर-कंडीशन्ड ऑफ़िस में बैठे हैं. उन्हें इस्तीफ़ा दे देना चाहिए. यही हमारी मांग है.

  • 06 Sep 2026 10:28 PM (IST)

    Bigg Boss 20 Live Updates: एक साथ इन तीन कंटेस्टेंट्स की एंट्री

    कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू और अमन गांधी बिग बॉस के स्टेज पर एक साथ आए. दोनों 12वें और 13वें कंटेस्टेंट बने. इनके बाद सलमान खान ने एक्ट्रेस डांसर उदिती सिंह को 14वें कंटेस्टेंट के तौर पर स्टेज पर बुलाया. इससे पहले उन्होंने अपनी डांस परफॉर्मेंस से सबको अपना दीवाना बना लिया. इन तीनों कंटेस्टेंट ने घर में एक साथ एंट्री मारी.

  • 06 Sep 2026 10:22 PM (IST)

    ABVP महासचिव डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी हिरासत में

    दिल्ली: सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सदस्यों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान सिविक सेंटर स्थित MCD दफ़्तर में तोड़-फोड़ की गई. प्रदर्शनकारी MCD कमिश्नर के इस्तीफे की मांग कर रहे थे और बाद में पुलिस ने ABVP के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी को हिरासत में लिया.

  • 06 Sep 2026 09:57 PM (IST)

    दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी: पंकज सिंह

    दिल्ली सरकार में मंत्री पंकज सिंह ने कहा, बचाव अभियान चल रहा है. हमारा लक्ष्य है कि हम घायलों को अच्छी मेडिकल सुविधा दें. विपक्ष के लोग एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना का भी राजनीतिकरण कर रहे हैं. दिल्ली सरकार और हम सभी मिलकर काम कर रहे हैं. दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी.

  • 06 Sep 2026 08:54 PM (IST)

    दिल्ली हादसे पर राजनाथ सिंह का X पर पोस्ट

    दिल्ली हादसे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है. एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, दिल्ली में इमारत ढहने से बहुमूल्य जिंदगियों की क्षति अत्यंत दुखद है. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. बचाव अभियान जारी है. प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है. प्रभावित सभी लोगों की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना करता हूं.

    ये भी पढ़ें- नीचे मेडिकल शॉप, ऊपर PG और बेसमेंट में काम… दिल्ली में कब और कैसे ढही बिल्डिंग, अब तक क्या एक्शन?

  • 06 Sep 2026 08:37 PM (IST)

    दिल्ली हादसे पर NDRF ने दी बड़ी जानकारी

    दिल्ली हादसे को लेकरNDRF ने कई बड़े अपडेट साझा किए हैं. बताया है किअभी साइट पर एक साथ दो टीमें काम कर रही हैं. लोगों का पता लगाने के लिए लाइफ डिटेक्टर और डॉग स्क्वाड (केनाइन) की भी मदद ली जा रही है. पहचान करने के बाद टीम को पहले ऐसे पीड़ित को निकालने में 15 मिनट लगे जो कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था और उसके बाद 2 ऐसे पीड़ितों को निकालने में 30 मिनट लगे जो प्रतिक्रिया दे रहे थे. NDRF ज़रूरत पड़ने पर रोटेशन के लिए साइट के पास दो टीमें स्टैंडबाय पर और रिप्लेसमेंट के लिए दो अतिरिक्त टीमें तैयार रख रही है.

    ये भी पढ़ें- सत्य निकेतन हादसा: पुरानी बिल्डिंग, कमजोर फाउंडेशन और बेसमेंट में काम Hostel Days PG या मौत का इंतजाम?

  • 06 Sep 2026 08:06 PM (IST)

    लापरवाही का खेल रोको, पीजी ओनर को जेल भेजो: ABVP

    दिल्ली हादसे को लेकर एबीवीपी का एमसीडी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन चल रहा है, जिसमें “लापरवाही का खेल रोको , पीजी ओनर को जेल भेजो” लिखे बैनर-पोस्टर लेकर पहुंचे हैं.

    ये भी पढ़ें- सत्य निकेतन हादसा: पुरानी बिल्डिंग, कमजोर फाउंडेशन और बेसमेंट में काम… Hostel Days PG या मौत का इंतजाम?

  • 06 Sep 2026 07:49 PM (IST)

    सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना दुखद: पीएम मोदी

    दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया है. एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना दुखद है. जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना. घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं. अधिकारी घटनास्थल पर काम कर रहे हैं. हादसे से प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं.

  • 06 Sep 2026 07:38 PM (IST)

    11 लोगों को अभी तक बाहर निकाला गया: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली हादसे पर सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि 11 लोगों को अभी तक बाहर निकाला गया है. जो लोग अंदर फंसे हैं उनके लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है. कैमरे डालकर लोगों को तलाश किया जा रहा है. बेहद दुखद घड़ी है. रेस्क्यू ऑपरेशन सभी पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं.

    ये भी पढ़ें- सत्य निकेतन हादसा: पुरानी बिल्डिंग, कमजोर फाउंडेशन और बेसमेंट में काम Hostel Days PG या मौत का इंतजाम?

  • 06 Sep 2026 07:29 PM (IST)

    सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली विश्वविद्यालय ने जताया दुख

    सत्य निकेतन इलाके में हुए हादसे पर दिल्ली विश्वविद्यालय ने दुख जताया है. एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना से हमें गहरा दुख और अफ़सोस है. हमारी संवेदनाएं प्रभावित छात्रों और उनके परिवारों के साथ हैं. हम मलबे में फंसे सभी लोगों के सुरक्षित बाहर निकलने की प्रार्थना करते हैं और अपने छात्रों की हर संभव मदद के लिए तैयार हैं.

  • 06 Sep 2026 07:19 PM (IST)

    Satya Niketan Building Collapsed: जेपी नड्डा ने रेखा गुप्ता से बात की

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से बात की. सत्य निकेतन में इमारत गिरने के बाद हालात का जायज़ा लिया.उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और एम्स (AIIMS) के डायरेक्टर और केंद्र सरकार के अस्पतालों को जरूरी मदद और सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

  • 06 Sep 2026 07:12 PM (IST)

    सत्य निकेतन इलाके के आसपास ट्रैफिक डायवर्ट

    सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने के कारण राहत और बचाव कार्य को देखते हुए प्रभावित इलाके के आसपास यातायात को नियंत्रित या डायवर्ट किया गया है. ताकि घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहचाने में आसानी हो. ये जानकारी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से दी गई है.

  • 06 Sep 2026 07:05 PM (IST)

    दिल्ली हादसे में अबतक 2 लोगों की मौत

    दिल्ली हादसे में अबतक 2 लोगों की मौत हो चुकी है. 6 घायलों का इलाज चल रहा है.

    ये भी पढ़ें- नीचे मेडिकल शॉप, ऊपर PG और बेसमेंट में काम दिल्ली में कब और कैसे ढही बिल्डिंग, अब तक क्या एक्शन?

  • 06 Sep 2026 06:26 PM (IST)

    सत्य निकेतन हादसे में अब तक 7 को बचाया गया

    दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे में अब तक 8 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. इसमें से एक की मौत हो गई है.

    ये भी पढ़ें- डरावनी आवाज, फिर सब धुआं-धुआं… दिल्ली सत्य निकेतन हादसे के चश्मदीद की जुबानी

  • 06 Sep 2026 06:14 PM (IST)

    सरकार को नींद से जागना होगा: केजरीवाल

    सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सरकार पर हमला बोला है. केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, सत्य निकेतन, दिल्ली में इमारत गिरने का हादसा अत्यंत दुखद और चिंताजनक है. मेरी भगवान से प्रार्थना है कि मलबे में फंसे लोगों का सकुशल और जल्द रेस्क्यू हो जाए. दिल्ली में सरकार की लापरवाही के कारण अब तक कई हादसे हो चुके हैं. सरकार को नींद से जागना होगा. बड़े स्तर पर एक्शन लेकर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत है.

    ये भी पढ़ें- मलबे में दबे कई छात्र, अंदर से कर रहे फोन दिल्ली सत्य निकेतन हादसे की खौफनाक तस्वीरें

  • 06 Sep 2026 06:02 PM (IST)

    सत्य निकेतन इलाके में पूरी रात चलेगा रेस्क्यू ऑपरेशन

    दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलेगा. इसके लिए स्पॉट पर लाइट्स लगाई गई हैं.

  • 06 Sep 2026 05:54 PM (IST)

    सत्य निकेतन हादसे पर अमित शाह ने जताया दुख

    सत्य निकेतन हादसे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है. एक पोस्ट में उन्होंने कहा, दिल्ली के सत्य निकेतन मेंएक इमारत के ढहने से बहुत दुख हुआ है. मैंने मुख्यमंत्री, दिल्ली के पुलिस कमिश्नर और NDRF के डायरेक्टर जनरल से बात की. जमीनी हालात का जायजा लिया. स्थानीय प्रशासन और NDRF मिलकर तेजी से बचाव कार्य कर रहे हैं. घायलों को हर जरूरी मेडिकल मदद दी जा रही है. मैं सभी घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं.

    ये भी पढ़ें- डरावनी आवाज, फिर सब धुआं-धुआं दिल्ली सत्य निकेतन हादसे के चश्मदीद की जुबानी

  • 06 Sep 2026 05:51 PM (IST)

    एक साल पहले खाली कराई गई थी इमारत

    सूत्रों का कहना है कि करीब एक साल पहले इमारत को खाली कराया गया था. इसके बाद दोबारा ऊपरी मंजिलों पर छात्रों के रहने की जानकारी सामने आ रही है.

  • 06 Sep 2026 05:48 PM (IST)

    सत्य निकेतन हादसे पर राहुल गांधी ने जताया दुख

    दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने की घटना पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दुख जताया है. एक पोस्ट में उन्होंने लिखा,खबर बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है. कई लोगों के मलबे में दबे होने की खबर है, जिनमें दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई छात्र भी शामिल हैं. मेरी अपील है कि NDRF, दिल्ली फायर सर्विस और सभी बचाव दल हर संभव प्रयास करके हर एक छात्र तक पहुंचें, घायलों को तुरंत सर्वोत्तम संभव इलाज मिले, ताकि किसी को भी बचाने में कोई कसर न छोड़ी जाए.

    उन्होंने कहा, कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ता मौके पर मौजूद हैं और हर संभव मदद के लिए तैयार हैं. इस मुश्किल घड़ी में हम सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं. छात्रों का जीवन पहले ही संघर्षों से भरा था, अब हालात जानलेवा हैं. कॉलेज या विश्वविद्यालय में अच्छे हॉस्टल न होने के कारण छात्र PG में एक छत के नीचे 40-40 की संख्या में, अमानवीय परिस्थितियों में रहने को मजबूर हैं. हर छात्र की जान कीमती है और उसकी रक्षा हर हाल में होनी चाहिए.

  • 06 Sep 2026 05:45 PM (IST)

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचीं

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सत्य निकेतन में इमारत गिरने की जगह पर चल रहे बचाव कार्यों की देखरेख कर रही हैं.

    #WATCH | Delhi Chief Minister Rekha Gupta oversees the rescue operations ongoing at the building collapse site in Satya Niketan. pic.twitter.com/lmj9kJknXB

    — ANI (@ANI) September 6, 2026

  • 06 Sep 2026 05:43 PM (IST)

    हादसे कीन्यायिक जांच: दिल्ली कांग्रेस

    दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव का कहना है कि इस हादसे की न्यायिक जांच हो. इस बिल्डिंग को सील किया गया था लेकिन किसके आदेश पर एक महीने पहले सील हटाया गया. एमसीडी और दिल्ली सरकार की जिम्मेदारी तय हो.

    ये भी पढ़ें- डरावनी आवाज, फिर सब धुआं-धुआं… दिल्ली सत्य निकेतन हादसे के चश्मदीद की जुबानी

  • 06 Sep 2026 05:35 PM (IST)

    हादसे के समय बेसमेंट में चल रहा था मरम्मत का काम

    दिल्ली पुलिस का कहना है कि स्थानीय पूछताछ से पता चला है कि यह 40-50 साल पुरानी इमारत थी. एक बेसमेंट और पांच ऊपरी मंज़िलें थीं. इसका इस्तेमाल PG अकोमोडेशन के तौर पर किया जा रहा था. घटना के समय बेसमेंट में मरम्मत का काम चल रहा था. अब तक छह लोगों को बचाया गया है. अस्पतालों में भेजा गया है. बचाव अभियान जारी है.

    ये भी पढ़ें- नीचे मेडिकल शॉप, ऊपर PG और बेसमेंट में काम… दिल्ली में कब और कैसे ढही बिल्डिंग, अब तक क्या एक्शन?

  • 06 Sep 2026 05:28 PM (IST)

    6-7 लोगों को जीवित निकाला गया: दिल्ली मेयर

    दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता मौके पर घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं. उधर, इमारत गिरने की घटना पर दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही ने कहा, हम प्रार्थना कर रहे हैं और लोग बचाव कार्य में लगे हुए हैं. बचाव दल और NDRF टीम लगी हैं. 6-7 लोगों को जीवित निकाला गया है.

    ये भी पढ़ें- डरावनी आवाज, फिर सब धुआं-धुआं दिल्ली सत्य निकेतन हादसे के चश्मदीद की जुबानी

  • 06 Sep 2026 05:26 PM (IST)

    गिरने वाली इमारत के बेसमेंट में चल रहा था काम: दिल्ली पुलिस

    दिल्ली पुलिस ने कहा, “स्थानीय पूछताछ से पता चला है कि यह 40-50 साल पुरानी इमारत थी, जिसमें एक बेसमेंट और पांच ऊपरी मंजिले थीं और इसका इस्तेमाल PG अकोमोडेशन के तौर पर किया जा रहा था. घटना के समय बेसमेंट में मरम्मत का काम चल रहा था. अब तक छह लोगों को बचाया गया है और अस्पतालों में भेजा गया है. खोज और बचाव अभियान जारी है.”

  • 06 Sep 2026 05:24 PM (IST)

    6 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा गया

    पुलिस का कहना है कि दिल्ली पुलिस, एनडीआरएफ, दमकल विभाग और डीडीएमए की टीमें मौके पर हैं. फायर टेंडर और कैट्स एंबुलेंस भी राहत-बचाव में जुटीं हैं. अब तक 6 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा गया है. राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है. मलबे में अन्य लोगों की तलाश की जा रही है. ज्वाइंट सीपी नई दिल्ली रेंज, डीसीपी साउथ-वेस्ट और एडिशनल डीसीपी मौके पर ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं.

  • 06 Sep 2026 05:23 PM (IST)

    40-50 साल पुरानी इमारत गिरी: दिल्ली पुलिस

    दिल्ली पुलिस का कहना है किसत्य निकेतन मार्केट में 40-50 साल पुरानी इमारत गिरी है.दोपहर 1:34 बजे पीसीआर कॉल मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची.इमारत में बेसमेंट के अलावा पांच मंजिलें थीं और इसका इस्तेमाल पीजी के तौर पर हो रहा था. हादसे के वक्त बेसमेंट में मरम्मत का काम चल रहा था.