IND W vs ENG W: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में 7 विकेट लेकर क्रांति गौड़ ने इतिहास रच दिया है. क्रांति गौड़ लॉड्स टेस्ट में 5 विकेट हॉल लेने के साथ POTM का अवॉर्ड जीतने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं.

IND W vs ENG W: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में 7 विकेट लेकर क्रांति गौड़ ने इतिहास रच दिया है. क्रांति गौड़ लॉड्स टेस्ट में 5 विकेट हॉल लेने के साथ POTM का अवॉर्ड जीतने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं.

author-image

New Update

Kranti Gaud

Kranti Gaud Photograph: (X/BCCI)

IND W vs ENG W: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने नया इतिहास लिखा है. भारतीय टीम अब लॉर्ड्स में टेस्ट मैच जीतने वाली दुनिया की पहली महिला टीम बन गई है. वहीं इस मैच में भारतीय स्टार तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने दोनों पारियों में 7 विकेट लेकर इतिहास रचा है. इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए एकमात्र 4 दिवसीय टेस्ट की पहली पारी में क्रांति गौड़ ने 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया. इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने 2 विकेट चटकाए. उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड मिला.

लॉड्स में क्रांति गौड़ का ऐतिहासिक 5 विकेट हॉल

लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में क्रांति गौड़ ने पहले दिन के आखिरी समय में टैमी ब्यूमोंट को चलता किया था. इसके बाद उन्होंने माया बुशियर, ऐलिस कैप्सी और नैट साइवर-ब्रंट को चलता किया. फिर एमी जोन्स के रूप में क्रांति गौड़ ने अपना पांचवां विकेट लेने का कारनामा किया. इसी के साथ क्रांति गौड़ लॉर्ड्स में टेस्ट में 5 विकेट हॉल लेने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बनीं. लॉर्ड्स के इतिहास में महिला टेस्ट क्रिकेट में पहला 5 विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड क्रांति गौड़ के नाम लिखा गया. उन्होंने लॉर्ड्स का ऑनर्स बोर्ड पर अपना नाम लिखवाया है

- Won the Test match.
- First Women to take five wicket haul.
- First Women to take POTM award.

KRANTI GAUD - THE HISTORY MAKER AT LORD'S 😍 pic.twitter.com/NmqgLetxiG

— Johns. (@CricCrazyJohns) July 13, 2026

ल़ॉड्स टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाली बनीं पहली महिला खिलाड़ी

क्रांति गौड़ को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. इसी के साथ क्रांति गौड़ लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं.

Kranti Gaud is a superstar 💥 pic.twitter.com/voLfaF3L0D

— Cricbuzz (@cricbuzz) July 13, 2026

अपने ऐतिहासिक प्रदर्शन पर क्या बोलीं क्रांति गौड़

प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने पर क्रांति गौड़ ने कहा कि जब मैच शुरू हुआ था तो कभी ऐसा नहीं सोचा था कि वो ऐसा कारनामा करेंगी. क्रांति गौड़ ने कहा, "पहले कभी ऐसा नहीं सोचा था, लेकिन जिस दिन टेस्ट मैच शुरू हुआ, मैंने सोचा कि मैं अपना नाम इस (लॉर्ड्स ऑनर्स) बोर्ड पर लिखवाने के बाद ही यहां से जाऊंगी."

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड में कीर्तिमान बनाने के बेहद करीब विराट कोहली, इस मामले में करेंगे सौरव गांगुली की बराबरी

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें