पटना-बंद घर से करीब 50 लाख की चोरी: 100g सोना..2.5Kg चांदी, 2 लाख कैश ले गए 6 चोर; बेटी की शादी का सामान भी नहीं छोड़ा - Patna News
पटना4 घंटे पहले
कॉपी लिंक
पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के पुनाईचक में एक घर से लाखों रुपए की संपत्ति चोरी हो गई। परिजनों के मुताबिक, चोर घर से करीब 50 लाख रुपए का सामान चोरी कर ले गए।
चोरी हुए सामान में 100 ग्राम सोने के गहने, ढाई किलो चांदी, 100 से अधिक चांदी के सिक्के, करीब 2 लाख रुपए कैश और बेटी की शादी के लिए खरीदा गया अन्य सामान शामिल है।
बेटी की शादी के सिलसिले में पूरा परिवार दिल्ली गया था। इसी दौरान 3 बाइक से 6 चोरों ने बंद घर में घुसकर 10 से अधिक ताले काटे और चोरी की घटना को अंजाम दिया।
भागने के दौरान सभी चोर आसपास के घरों में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गए। मामला 28 अगस्त का है। घटना की जानकारी तब हुई, जब परिवार के लोग 2 सितंबर की सुबह घर पहुंचे।
पुनाईचक में इसी घर को चोरों ने निशाना बनाया
CCTV में करीब 6 संदिग्ध दिखे, 3 बाइक से पहुंचे थे
घर पहुंचने के बाद परिवार ने शास्त्रीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने आसपास के घरों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। CCTV फुटेज में 6 चोर 3 बाइक पर सवार होकर फरार होते दिखाई दे रहे हैं।
पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने और चोरी की वारदात का खुलासा करने में जुटी है। साथ ही पुलिस चोरों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
शुरुआती आकलन में करीब 100 ग्राम से अधिक सोने के गहने, ढाई किलो के आसपास चांदी, 100 से ज्यादा चांदी के सिक्के और करीब 2 लाख रुपए नकद चोरी होने की बात सामने आई है।
इसके अलावा पीतल के बर्तन, महंगे गिफ्ट आइटम, कपड़े, क्रॉकरी और अन्य घरेलू सामान भी चोरी हुए हैं। फिलहाल, घर से कितने की सामान की चोरी हुई है, पुलिस चोरी गए सामान की पूरी सूची तैयार कर रही है।
चोरी करने के बाद घर के मेनगेट से बाहर निकलते चोर।
6 चोर 3 बाइकों पर सवार होकर मौके से भागते दिखे।
नवंबर में बेटी की होने वाली है शादी
पीड़ित राजीव मिश्रा के मुताबिक, मेरी बेटी डॉक्टर है और नवंबर में उसकी शादी की तैयारी चल रही है। शादी की बातचीत के सिलसिले में पूरा परिवार दिल्ली गया था। इसी दौरान चोरों ने बंद घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।
हमलोग आज सुबह पटना वापस लौटा तो मेन गेट बंद था, लेकिन घर में प्रवेश करने वाला दरवाजा खुला था। अंदर जाने पर सामान बिखरा मिला, जिसके बाद चोरी का पता चला। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने घर के कई कमरों के 10 से अधिक ताले काट दिए थे।
राजीव मिश्रा के मुताबिक, चोर पैतृक संपत्ति के साथ बेटी की शादी के लिए खरीदे गए गहने और सामान भी ले गए। चोर साड़ी, लहंगा, क्रॉकरी और महंगे गिफ्ट आइटम तक चोरी कर ले गए।
घर में चारों ओर बिखरा पड़ा मिला सामान, अलमारी टूटे मिले।
बेटी की शादी की बात पर फफक पड़े पिता
चोरी के बाद बेटी की शादी की तैयारियों पर पड़े असर को लेकर राजीव मिश्रा भावुक हो गए। बेटी की शादी के लिए जुटाए गए सामान का जिक्र करते हुए वह फफक-फफक कर रोने लगे।
उन्होंने कहा, नवंबर में बेटी की शादी करने की तैयारी थी। शादी के लिए गहने, कपड़े और अन्य सामान धीरे-धीरे जुटाए थे। चोर सब लेकर चले गए। अब इस चोरी की वजह से बेटी की शादी प्रभावित होने की चिंता है।
.
खबरें और भी हैं...
LIVE
बेतिया में गंडक में कटाव, नदी में समाया घर, VIDEO: पटना में खतरे के निशान से 2 फीट ऊपर गंगा, निरीक्षण करने पहुंचीं IAS कशिश1:28
कॉपी लिंक
शेयर
'तेजप्रताप और उनके दोस्त जबरन मेरे कमरे में घुसे': मोनिका मनी बोलीं- होटल में गलत बर्ताव किया; धमकी देने पर दोनों भागे
1:14
कॉपी लिंक
शेयर
पटना में अफेयर में हुई 4 लोगों की हत्या: SP बोले- शराब खरीदी फिर जहर मिलाकर पिलाई; खुलासे के बाद थाने पहुंचे लोगों का हंगामा
1:01
कॉपी लिंक
शेयर
बिहार में खुलेगा NSD का कैंपस: 3000 बच्चों को मिलेगा कला प्रशिक्षण; मंत्री प्रमोद बोले-कलाकारों को देश-दुनिया में मिलेगी नई पहचान