Aug 25, 2026 08:54 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

मुख्य बातें
- पलक टेक्नोलॉजीज का IPO दांव लगाने के लिए 28 अगस्त को खुलेगा
- आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 48 रुपये है
- पलक टेक्नोलॉजीज के शेयर ग्रे मार्केट में 21% के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं

पलक टेक्नोलॉजीज का आईपीओ दांव लगाने के लिए 1 सितंबर तक खुला रहेगा।
एक छोटी कंपनी पलक टेक्नोलॉजीज का आईपीओ खुलने जा रहा है। कंपनी आईपीओ से 33 करोड़ रुपये तक जुटाएगी। पलक टेक्नोलॉजीज का आईपीओ दांव लगाने के लिए शुक्रवार 28 अगस्त को खुलेगा और 1 सितंबर तक ओपन रहेगा। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 50 रुपये से कम है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों को लेकर अभी से हलचल है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 21 पर्सेंट के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं।
48 रुपये है शेयर का दाम, 10 रुपये चल रहा है ग्रे मार्केट प्रीमियम
पलक टेक्नोलॉजीज (Paluck Technologies) के आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 48 रुपये है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 10 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी का आईपीओ अभी खुला नहीं है, लेकिन मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से देखें तो पलक टेक्नोलॉजीज के शेयर 58 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं। यानी, कंपनी के आईपीओ में जिन इनवेस्टर्स को शेयर अलॉट होंगे, वह लिस्टिंग वाले दिन करीब 21 पर्सेंट के फायदे की उम्मीद, मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से कर सकते हैं। कंपनी के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट 2 सितंबर को फाइनल होगा। वहीं, कंपनी के शेयर 4 सितंबर 2026 को बाजार में लिस्ट होंगे।
अधिकतम 2 लॉट के लिए दांव लगा सकेंगे आम निवेशक
पलक टेक्नोलॉजीज (Paluck Technologies) के आईपीओ में आम निवेशक या इंडीविजुअल इनवेस्टर्स 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की दो लॉट में 6000 शेयर हैं। यानी, आम निवेशकों को कंपनी के आईपीओ में कम से कम 2,88,000 रुपये का निवेश करना होगा। नवीन कटियार, प्रवीण कुमार, सारिका कटियार और सुमित कुमार बजाज कंपनी के प्रमोटर्स हैं। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 86.55 पर्सेंट है, जो कि अब 57.97 पर्सेंट रह जाएगी।
क्या करती है कंपनी?
पलक टेक्नोलॉजीज (Paluck Technologies) की शुरुआत अप्रैल 2010 में हुई है। पलक टेक्नोलॉजीज एक डायवर्सिफाइड इंजीनियरिंग सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सपोर्ट कंपनी है, जिसके ऑपरेशंस ऑटोमोबाइल एंड इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट रेंटल, लॉजिस्टिक्स एंड फ्लीट मैनेजमेंट और टेलिकॉम इंजीनियरिंग सर्विसेज में हैं। कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट रेंटल एंड लॉजिस्टिक्स सेगमेंट में कंपनी कंक्रीट ट्रांसपोर्टेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर इक्विपमेंट रेंटल और RMC प्लांट सेटअप सर्विसेज उपलब्ध कराती है। कंपनी टेलिकॉम इंजीनियरिंग सर्विसेज भी उपलब्ध कराती है। इसके अलावा, पलक टेक्नोलॉजीज अलग-अलग OEM के लिए अर्थोराइज्ड सर्विस सेंटर और डीलरशिप के रूप में ऑपरेट करती है। 28 फरवरी 2026 तक के डेटा के मुताबिक टेक्नोलॉजी, ऑपरेशंस, फाइनेंस, सेल्स, मार्केटिंग और एचआर फंक्शंस में 192 एंप्लॉयीज थे।
लेखक के बारे में
Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।
और पढ़ें