नौकरी के पहले दिन धरने पर बैठे 50 कर्मचारी: SMS हॉस्पिटल में मिली पोस्टिंग, वार्ड बॉय का काम करने से मना किया - Jaipur News
जयपुर3 घंटे पहले
कॉपी लिंक
नौकरी के पहले दिन ही चतुर्थ श्रेणी (फोर्थ क्लास) कर्मचारियों ने काम करने से मना कर दिया। जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल गुरुवार को नौकरी के पहले ही दिन 50 से ज्यादा कर्मचारियों ने पोर्च में आकर सुबह 10.30 बजे से 12 बजे तक धरना दिया।
दरअसल, 150 कर्मचारियों को सरकार ने पहली पोस्टिंग के तौर पर सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में लगाया था। हॉस्पिटल प्रशासन ने सभी को अलग-अलग सेक्शन में पोस्टिंग दी। करीब 50 कर्मचारियों को वार्ड बॉय का काम दिया गया। वार्ड बॉय का काम करने से मना करते हुए कर्मचारी धरने पर बैठ गए।
एसएमएस हॉस्पिटल के पोर्च मे धरने पर बैठे कर्मचारी।
कर्मचारियों का दावा- जॉब चार्ट में वार्ड बॉय का उल्लेख नहीं
कर्मचारियों का कहना है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के जॉब चार्ट में वार्ड बॉय का काम नहीं लिखा है। ऐसे में जॉब चार्ट से बाहर जाकर काम करवाया जाएगा तो हम लोग नहीं करेंगे।
इधर, SMS हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी का कहना है- डिपार्टमेंट मेडिकल हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर की जॉब रेस्पोंसेबिलिटी गाइडलाइन के सेक्शन-सी में स्पष्ट उल्लेख है कि वार्ड बॉय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का एक ही काम है। हमने इसी रूल्स के अनुसार इन कर्मचारियों को वर्क अलॉर्टमेंट किया। मैंने विरोध कर रहे इन कर्मचारियों को इस रूल्स की कॉपी भी दे दी है।
करीब 50 कर्मचारियों को वार्ड बॉय का काम दिया गया।
ग्रेजुएट, पोस्ट-ग्रेजुएट, बीटेक समेत अन्य डिग्रीधारी लगे चतुर्थ श्रेणी
कर्मचारी चयन बोर्ड ने साल 2025 में चतुर्थ श्रेणी के 53,749 पदों पर भर्ती के लिए एग्जाम करवाए थे। इन पदों पर नौकरी के लिए करीब 24.75 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें 10वीं, 12वीं पास के अलावा बड़ी संख्या में ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट समेत बीटैक समेत अन्य डिग्रीधारी अभ्यर्थियों ने एग्जाम दिया और सलेक्ट होकर नौकरी पर लगे।
.
खबरें और भी हैं...
अजमेर नगर निगम में निर्दलीय को भाजपा ने समर्थन दिया: राजसमंद में बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, बाड़मेर में कैंडिडेट को उठाकर ले जाने की कोशिश
1:15
कॉपी लिंक
शेयर
दावा- भाजपा-प्रत्याशी ने नाम वापसी के लिए 1 लाख दिए: निर्दलीय उम्मीदवार बोले- घर आकर पत्नी को पैसे दिए; पुलिस ने रुपए जब्त किए
0:42
कॉपी लिंक
शेयर
धौलपुर-दौसा समेत 6 जिलों में बारिश: भरतपुर में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा; राजस्थान में कल से तेज बरसात का अलर्ट
0:34
कॉपी लिंक
शेयर
भास्कर एक्सक्लूसिव
जयपुर-चिड़ियाघर में टाइगर ने तोड़ दी थी महिला की गर्दन: पार्क में अलार्म नहीं, आधे कैमरे बंद; सवालों पर भड़के अधिकारी, बोले- जो छापना है छाप दो1:54