दिवंगत फिल्म मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. दिशा के पिता सतीश सालियन ने शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे और महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को 500 करोड़ रुपये का मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है.

दिवंगत फिल्म मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. दिशा के पिता सतीश सालियन ने शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे और महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को 500 करोड़ रुपये का मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है.

author-image

New Update

disha saliyaan

Disha Salian Death Case: दिवंगत फिल्म मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. दिशा के पिता सतीश सालियन ने शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे और महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को 500 करोड़ रुपये का मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है. हाल ही में सीबीआई ने सतीश सालियान की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था, जिसके बाद उन्होंने दोनों नेताओं के बयानों पर कड़ा ऐतराज जताते हुए यह कदम उठाया है. अपने वकील अनुष्का सोनावणे के जरिए भेजे गए इस नोटिस में सतीश सालियन ने दोनों नेताओं से सात दिनों के भीतर अपने बयान वापस लेने, बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने और हर्जाना देने की मांग की है. 

बिना शर्त लिखित और वीडियो माफीनामा जारी करने की शर्त

नोटिस में साफ कहा गया है कि आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को सभी प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में ए4 आकार का विज्ञापन देकर लिखित माफी मांगनी होगी. इसके साथ ही राष्ट्रीय और राज्य स्तर के प्रमुख न्यूज चैनलों व अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कम से कम तीन मिनट का बिना शर्त वीडियो माफीनामा जारी करना होगा. सतीश सालियान का आरोप है कि दोनों नेताओं ने उनकी कानूनी लड़ाई और बेटी की न्याय की मांग को राजनीतिक साजिश बताकर उनकी विश्वसनीयता और छवि को धूमिल करने की कोशिश की है.

ये भी पढ़ें: यूपी विधानसभा 2027 चुनाव से पहले बीजेपी को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा सपा में शामिल

आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख के बयानों पर जताई आपत्ति

सतीश सालियान के मुताबिक, उन्होंने अपनी बेटी की मौत की निष्पक्ष जांच के लिए संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया था. उनकी याचिका में कई संदिग्ध परिस्थितियों, विरोधाभासों और सबूतों को आधार बनाया गया था. लेकिन आदित्य ठाकरे ने अदालत की कार्यवाही में हस्तक्षेप करते हुए उनकी मंशा पर सवाल उठाए और इसे एक राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया. वहीं, अनिल देशमुख ने भी पिछले साल एक बयान देकर इस याचिका को आदित्य ठाकरे को बदनाम करने की साजिश बताया था. सतीश का कहना है कि देशमुख इस मामले में निष्पक्ष व्यक्ति नहीं थे, इसलिए उनका बयान दुर्भावनापूर्ण था.

दिशा की मौत पर उठते सवाल और सीबीआई जांच का दायरा

दिशा सालियान के पिता लंबे समय से यह दावा करते रहे हैं कि उनकी बेटी की मौत केवल दुर्घटना या आत्महत्या नहीं थी. हाईकोर्ट में दायर याचिका में उनके वक्यिल ने आरोप लगाया था कि दिशा के साथ पहले यौन हिंसा हुई और उसके बाद उनकी हत्या कर दी गई, जिसमें कई प्रभावशाली लोगों और पुलिस अधिकारियों की भूमिका रही. हालांकि, मुंबई पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच और मार्च 2025 में दाखिल की गई क्लोजर रिपोर्ट में दिशा की मौत को मानसिक परेशानी के चलते की गई आत्महत्या करार दिया था. अब सीबीआई के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि क्या इस मामले में पुराने निष्कर्षों से अलग कोई नया और ठोस सबूत सामने आता है या नहीं.  

ये भी पढे़ं: सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बढ़ती ताकत, वैश्विक चुनौतियों के बीच 7.8% रही विकास दर

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें