इन इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर टूट पड़ी जनता! बिक्री में सीधे 52.9% का उछाल, बन गया रिकॉर्ड

Maruti e-VitaraImage Credit source: Getty

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की बिक्री तेजी से बढ़ रही है. अगस्त 2026 में देशभर में कुल 2,98,448 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई. यह अगस्त 2025 के मुकाबले 52.9% ज्यादा है. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) के मुताबिक, इस बढ़ोतरी के साथ देश में कुल वाहन बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी भी बढ़कर 12.3% हो गई है. एक साल पहले यह आंकड़ा 9.5% था.

EV बिक्री में सबसे बड़ा योगदान इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का रहा. अगस्त में इनकी 1,83,204 यूनिट बिकीं, जबकि पिछले साल इसी महीने 1,09,673 यूनिट की बिक्री हुई थी. यानी दोपहिया EV की बिक्री में 67.05% की बढ़ोतरी हुई. इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री भी अच्छी रही. अगस्त 2026 में 30,696 इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल बिके, जबकि अगस्त 2025 में यह आंकड़ा 20,210 यूनिट था. यानी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री करीब 52% बढ़ी. इसी तरह इलेक्ट्रिक तीनपहिया वाहनों की बिक्री भी बढ़ी. अगस्त में कुल 79,846 इलेक्ट्रिक तीनपहिया बिके, जबकि एक साल पहले 63,736 यूनिट की बिक्री हुई थी. इसमें 25.28% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

कमर्शियल वाहनों की बिक्री में तगड़ा उछाल

सबसे तेज बढ़ोतरी इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों में देखने को मिली. अगस्त 2026 में इनकी 4,702 यूनिट बिकीं, जबकि अगस्त 2025 में सिर्फ 1,631 यूनिट बिकी थीं. यानी बिक्री लगभग तीन गुना हो गई. FADA के अध्यक्ष साई गिरिधर ने कहा कि अगस्त 2026 भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए अब तक का सबसे अच्छा अगस्त रहा. खास बात यह है कि इलेक्ट्रिक वाहनों की चारों कैटेगरी ने अगस्त में बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया.

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री सबसे तेज

साई गिरिधर के मुताबिक, इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 67% बढ़ी और इनकी हिस्सेदारी 10% से ऊपर बनी रही. अब कुल EV बिक्री में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की हिस्सेदारी 60% से ज्यादा है. वहीं इलेक्ट्रिक तीनपहिया वाहनों में इलेक्ट्रिक मॉडल की हिस्सेदारी 65.3% तक पहुंच गई है. इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहनों की हिस्सेदारी भी बढ़कर 7.6% हो गई है.

ये भी पढ़ें- EV सस्ती होती है या CNG कार! आखिर रनिंग कॉस्ट में कितना होता है अंतर?

महेंद्र भार्गव

महेंद्र भार्गव

महेंद्र भार्गव एक अनुभवी बिजनेस और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो 2018 से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. वर्तमान में महेंद्र TV9 Bharatvarsh के साथ जुड़े हुए हैं, जहां बिजनेस और ऑटोमोबाइल से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स, रिव्यू, एक्सक्लूसिव स्टोरीज़ और इन-डेप्थ एनालिसिस पर काम कर रहे हैं. ऑटोमोबाइल और बिजनेस सेगमेंट में 5+ सालों के अनुभव के साथ, Mahendra ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है. महेंद्र नवदुनिया (दैनिक जागरण ग्रुप) अखबार से रिपोर्टर के तौर पर शुरुआत की. आगे ETV Bharat, Dainik Bhaskar, News18 और Zee News में उन्होंने डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में कई भूमिकाओं में काम किया.

Read More

google button