Home›Madhya Pradesh›Indore›Major action by Lokayukta: Raids conducted on the premises of Head Constable-cum-Driver Firoz Khan.

MP Lokayukta Action: सुबह 6 बजे प्रधान आरक्षक के घर पहुंची लोकायुक्त की टीम, 15 ठिकानों पर की छापेमार कार्रवाई, अंदर मिला करोड़ों का राज!

MP Lokayukta Action

MP Lokayukta Action

Dageshwar DewanganReported By: Niharika Sharma

Published: 14 Oct 2026 | 11:33 amModified: 14 Oct 2026 | 11:33 am

HIGHLIGHTS

  1. इंदौर-देवास में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
  2. 6.26 करोड़ की अनुपातहीन संपत्ति
  3. जमीन और कंपनियों के दस्तावेज खंगाले

इंदौर: MP Lokayukta Action मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में पदस्थ प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान के ठिकानों पर आज टीम ने दबिश दी है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त इंदौर और उज्जैन की संयुक्त टीम ने सुबह 6 बजे से सर्चिंग शुरू की। इंदौर और देवास में कुल 15 ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। शुरुआती जांच में करीब 6 करोड़ 26 लाख रुपये की अनुपातहीन संपत्ति का खुलासा हुआ है। टीम मकान, फ्लैट, प्लॉट, कृषि भूमि और कंपनियों से जुड़े वित्तीय दस्तावेज खंगाल रही है।

कृषि भूमि से जुड़े दस्तावेजों की हो रही जांच

MP Lokayukta Action जानकारी के अनुसार, इंदौर में 4 और देवास में 11 ठिकानों पर एक साथ सर्चिंग की जा रही है। जांच में फिरोज खान की कुल आय करीब 1 करोड़ 93 लाख 84 हजार रुपये आंकी गई है। जबकि करीब 6 करोड़ 26 लाख रुपये की अनुपातहीन संपत्ति सामने आने की बात कही गई है। जांच के मुताबिक, संपत्ति आय से 223 प्रतिशत अधिक बताई जा रही है। लोकायुक्त की टीम देवास के आदर्श नगर स्थित आवास के साथ मकान, फ्लैट, प्लॉट और कृषि भूमि से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। इंदौर के मनोरमा अपार्टमेंट में मां के नाम पर खरीदे गए दो फ्लैट भी जांच के दायरे में हैं।

रियल एस्टेट के वित्तीय लेन-देन की भी हो रही जांच

देवास के गजीपुरा, गुरान, जेतपुरा और गद्दूखेड़ी में कृषि भूमि और व्यावसायिक भूखंडों की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में परिचित महिला रोशनी वर्मा के नाम पर करीब 21.75 बीघा कृषि भूमि का एग्रीमेंट कराने का आरोप भी सामने आया है। महिला को भी मामले में आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा फिरोज खान की मां और पत्नी के नाम से जुड़ी साहिल ट्रेडिंग कंपनी, रोशनी वर्मा की रोशनी सेल्स एंड सर्विस और रॉयल ग्रीन रियल एस्टेट के वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

  • अब स्कूली पढ़ाई का खर्च रह जाएगा आधा!.. भाजपा सरकार का बड़ा फैसला, कक्षा 1 से 10वीं तक मुफ्त मिलेंगी किताबें..
  • एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अचानक बदले गए इन जिलों के कलेक्टर, एक साथ कई IAS अफसर इधर से उधर 
  • याचिका, खामी, सवाल, SIR पर जारी बवाल, विपक्ष के मार्च और याचिका पर भाजपा का पलटवार, आखिर कब थमेगा ये सियासी घमासान? 

Join Our Whatsapp Group

हमसे जुड़ें

Dageshwar Dewangan

Dageshwar Dewangan

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

और भी पढ़ें...

Web Title: Major action by Lokayukta: Raids conducted on the premises of Head Constable-cum-Driver Firoz Khan.

दिवाली से पहले इस विभाग के कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का आदेश, लापरवाही पर जिला कलेक्टर ने लिया एक्शन

दिवाली से पहले इस विभाग के कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का आदेश, लापरवाही पर जिला कलेक्टर ने लिया एक्शन

14 Oct 2026 | 10:38 am

मप्र : प्रधान आरक्षक के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय के मुकाबले तीन गुना ज्यादा संपत्तियां मिलीं

मप्र : प्रधान आरक्षक के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय के मुकाबले तीन गुना ज्यादा संपत्तियां मिलीं

14 Oct 2026 | 10:22 am

आज भर जाएगी लाडली बहनों की झोली, नवरात्रि पर मुख्यमंत्री देंगे बड़ी सौगात, खाते में ट्रांसफर करेंगे इतने हजार रुपए

आज भर जाएगी लाडली बहनों की झोली, नवरात्रि पर मुख्यमंत्री देंगे बड़ी सौगात, खाते में ट्रांसफर करेंगे इतने हजार रुपए

14 Oct 2026 | 6:48 am

एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अचानक बदले गए इन जिलों के कलेक्टर, एक साथ कई IAS अफसर इधर से उधर

एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अचानक बदले गए इन जिलों के कलेक्टर, एक साथ कई IAS अफसर इधर से उधर

13 Oct 2026 | 11:58 pm

निशाने पर ‘आयुष्मान’, धांधली वाला घमासान! आयुष्मान भारत योजना में हो रहा फर्जीवाड़ा! आखिर क्यों जांच के दायरे में आए 71 अस्पताल?

निशाने पर ‘आयुष्मान’, धांधली वाला घमासान! आयुष्मान भारत योजना में हो रहा फर्जीवाड़ा! आखिर क्यों जांच के दायरे में आए 71 अस्पताल?

13 Oct 2026 | 11:37 pm

आधी रात को पत्नी ने इस बात के लिए किया मना, बौखलाए पति ने कर दिया कांड, महिला की हालत देख पुलिस भी रह गई हैरान

आधी रात को पत्नी ने इस बात के लिए किया मना, बौखलाए पति ने कर दिया कांड, महिला की हालत देख पुलिस भी रह गई हैरान

13 Oct 2026 | 7:15 pm

6 पटवारियों पर गिरी गाज, इस वजह से किया गया बर्खास्त, कार्रवाई के बाद पूरे विभाग में मचा हड़कंप

6 पटवारियों पर गिरी गाज, इस वजह से किया गया बर्खास्त, कार्रवाई के बाद पूरे विभाग में मचा हड़कंप

13 Oct 2026 | 5:58 pm

Sagar News: जनसुनवाई में युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचा था युवक

Sagar News: जनसुनवाई में युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचा था युवक

13 Oct 2026 | 4:20 pm