महेंद्रगढ़4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
कनीना स्थित रोडवेज बस स्टैंड। - Dainik Bhaskar

कनीना स्थित रोडवेज बस स्टैंड।

महेंद्रगढ़ जिले के कनीना में 52 साल पुराने बस स्टैंड का आधुनिकीकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री एवं अटेली विधायक आरती सिंह राव के प्रयासों से कनीना को 6.75 करोड़ रुपए की लागत से एक अत्याधुनिक 6-बे बस स्टैंड मिलेगा। लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) ने इस परियोजना के लिए ई-टेंडर जारी कर दिए हैं। सरकार ने निर्माण कार्य 455 दिन में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि कनीना का नया बस स्टैंड इसी विकास सोच का हिस्सा है, जिससे क्षेत्र के हजारों यात्रियों को आधुनिक और सुरक्षित परिवहन सुविधाएं मिलेंगी।

कनीना बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज की बसें।

कनीना बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज की बसें।

1974 में हुआ था कनीना बस स्टैंड का निर्माण

कनीना बस स्टैंड का निर्माण 22 दिसंबर 1974 को शुरू हुआ था और इसका उद्घाटन 4 जून 1983 को हुआ था। पिछले पांच दशकों में यात्रियों की बढ़ती संख्या और आधुनिक सुविधाओं की आवश्यकता के कारण नए बस स्टैंड की मांग लगातार की जा रही थी। अब स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से यह मांग पूरी होने जा रही है।

कनीना बस स्टैंड से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, राजस्थान, रेवाड़ी, नारनौल, दादरी, झज्जर और कोसली सहित कई प्रमुख रूटों पर यात्रा करते हैं। नया बस स्टैंड बनने से बसों का संचालन अधिक व्यवस्थित होगा। इससे यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और आधुनिक वातावरण मिलेगा। आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा नया बस स्टैंड : आरती राव

प्रस्तावित 6-बे बस स्टैंड आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें विशाल प्रतीक्षालय, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, आधुनिक टिकट काउंटर, स्वच्छ पेयजल, महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय, पार्किंग और दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं शामिल होंगी। बसों के आगमन-प्रस्थान की सुव्यवस्थित व्यवस्था भी विकसित की जाएगी, जिससे यात्रियों की सुविधा और यात्रा अनुभव बेहतर होंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि परियोजना के लिए ऑनलाइन निविदाएं 20 अगस्त शाम 5 बजे तक आमंत्रित की गई हैं, जबकि तकनीकी बोलियां 21 अगस्त को खोली जाएंगी। पूरी प्रक्रिया ई-टेंडरिंग के माध्यम से पारदर्शी तरीके से संपन्न की जाएगी ताकि गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित हो सके।

.

खबरें और भी हैं...

  • नारनौल से शुरू होगा ‘घर-घर तिरंगा’ अभियान: 9 अगस्त को CM सैनी करेंगे शुभारंभ; नशा मुक्ति मैराथन को दिखाएंगे हरी झंडी

    9 अगस्त को CM सैनी करेंगे शुभारंभ; नशा मुक्ति मैराथन को दिखाएंगे हरी झंडी|नारनौल,Narnaul - Dainik Bhaskar0:28
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • महेंद्रगढ़ में सिटी बस सेवा शुरू: विधायक कंवर सिंह यादव ने किया उद्घाटन, 6.5 किलोमीटर का किराया मात्र 5 रुपए

    विधायक कंवर सिंह यादव ने किया उद्घाटन, 6.5 किलोमीटर का किराया मात्र 5 रुपए|महेंद्रगढ़,Mahendragarh - Dainik Bhaskar0:56
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • नारनौल नागरिक अस्पताल का सर्जिकल वार्ड बंद: ट्रॉमा सेंटर में शिफ्ट; जर्जर हिस्सों की होगी मरम्मत, शौचालयों का रेनोवेशन शुरू

    ट्रॉमा सेंटर में शिफ्ट; जर्जर हिस्सों की होगी मरम्मत, शौचालयों का रेनोवेशन शुरू|नारनौल,Narnaul - Dainik Bhaskar0:35
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • नारनौल में नहर हादसे के दोनों किशोरों का पोस्टमार्टम: दौड़ लगाने निकले थे, नहर में नहाते समय डूबे, 2 बहनों का इकलौता भाई

    0:49
    • कॉपी लिंक

    शेयर