जयपुर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

जयपुर में नगर निगम चुनाव में पार्षद बनने के लिए किस्मत, आजमा रहे भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों में कई दंगे और चोरी के भी आरोपी हैं। वहीं, कुछ प्रत्याशियों पर लापरवाही से गाड़ी चलाने, जबर्दस्ती घर में घुसकर हमला करने और सरकारी कर्मचारियों से मारपीट के भी केस दर्ज हैं। दोनों दल के 298 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, इनमें से 6% यानी 17 पर आपराधिक केस दर्ज हैं। इनमें कांग्रेस के 9 और भाजपा के 8 हैं। इसकी जानकारी उम्मीदवारों ने अपने हलफनामे में दी है।
वार्ड-118 से कांग्रेस की महिला प्रत्याशी सुनीता गुप्ता मावर पर एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज है। इन उम्मीदवारों पर कुछ केस अभी जांच या ट्रायल में हैं, वहीं कुछ मामलों में कोर्ट दोष सिद्धि का फैसला भी सुना चुका है।
भाजपा प्रत्याशी पर चोरी का केस
वार्ड-29 से बीजेपी उम्मीदवार महादेव बागड़ा के खिलाफ चोरी करते हुए किसी व्यक्ति के लिए मौत का खतरा पैदा करने का केस दर्ज है। बागड़ा पर अलग-अलग 5 धाराओं (IPC की धाराएं 427, 143, 382, 323, 371) के तहत मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। वार्ड-97 से बीजेपी उम्मीदवार शशि कुमार शर्मा के खिलाफ चोरी का केस दर्ज है।
कांग्रेस की सुनीता मावर पर एससी-एसटी केस
इधर वार्ड-118 से कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता गुप्ता पर SC/ST एक्ट की धारा 3(2), 3(1) और 3(1) के तहत मामला दर्ज है। सुनीता पर धमकी समेत कुल चार अलग-अलग धाराओं में केस पेंडिंग हैं।

वार्ड-11 से बीजेपी प्रत्याशी शैलेंद्र शर्मा पर धारा 126(2) और धारा 115(2) के तहत गंभीर चोट पहुंचाना जैसे दो मामले लंबित हैं। वार्ड-44 कांग्रेस उम्मीदवार विनय प्रताप भोपार पर अलग-अलग 5 धाराओं में केस कोर्ट में पेंडिंग हैं। इसमें विनय प्रताप पर आईपीसी की धारा 332 और 353 के तहत सरकारी कर्मचारी पर हमला करने का केस दर्ज है।
वार्ड-57 से कांग्रेस प्रत्याशी शंकर आकड़ पर भी अलग-अलग कुल 5 धाराओं में केस दर्ज हैं। जिसमें आईपीसी की धारा 324 के तहत खतरनाक चोट पहुंचाने का आरोप है।
| वार्ड | बीजेपी प्रत्याशी | वार्ड | कांग्रेस प्रत्याशी |
| 11 | शैलेंद्र शर्मा- केस पेंडिंग- धाराएं BNS 126(2), 115(2), गंभीर चोट पहुंचाने से संबंधित। | 42 | चंद्रवीर सिंह- धाराएं 323, 451, 427 IPC। मारपीट, अपराध के इरादे से घर में प्रवेश और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से संबंधित। |
| 29 | महादेव बागड़ा- 5 धाराओं में केस पेंडिंग- 427, 143, 382, 323, 371 IPC। इनमें 382 चोरी के दौरान/चोरी के लिए चोट, रोकने या डराने की तैयारी से संबंधित गंभीर धारा। | 44 | विनय प्रताप भोपार- केस पेंडिंग। धाराएं 147, 283, 336, 332, 353 IPC। इनमें 332 और 353 लोक सेवक की ड्यूटी में बाधा/हमला या बल प्रयोग से संबंधित। |
| 60 | गिरिराज प्रसाद मीणा- धारा 147 IPC,धारा 283 IPC दंगा गैरकानूनी जमाव के सदस्य द्वारा बल या हिंसा का इस्तेमाल करने से संबंधित। | 52 | हनुमान सैनी- राजस्थान सार्वजनिक जुआ अध्यादेश की धारा 3/4। केस निस्तारित। |
| 74 | रामपाल- धाराएं 332, 353 IPC। लोक सेवक को ड्यूटी से रोकने के लिए चोट/हमला या आपराधिक बल के आरोप। केस पेंडिंग। | 53 | राजीव चौधरी- धाराएं 323/149 IPC। साधारण चोट और सामूहिक जिम्मेदारी से संबंधित। केस का निस्तारित। |
| 83 | नटवरलाल कुमावत- NI Act की धारा 138, चेक बाउंस से संबंधित मामला। | 57 | शंकर आकड़- धाराएं 147, 451, 323, 324, 149 IPC। दंगा, अपराध के इरादे से घर में प्रवेश, चोट और खतरनाक हथियार से चोट से संबंधित। |
| 96 | अमित सरवान- BNS 115(2), 126(2), 3(5)। गंभीर चोट, गलत तरीके से रोकने संबंधित आरोप। | 65 | मुकेश कुमार- धाराएं 147, 283 IPC। दंगा और सार्वजनिक स्थान पर बाधा/खतरा पैदा करने से संबंधित। दोषसिद्ध, केस निस्तारित। |
| 97 | शशि कुमार शर्मा- धारा 379 IPC, चोरी का मामला। केस पेंडिंग। | 85 | महेंद्रपाल हिंगोनिया- धारा 279 IPC (लापरवाही से वाहन चलाना) । |
| 113 | फरिदुद्दीन जैकी- धाराएं 283, 323, 188, 341 IPC। सार्वजनिक रास्ते में बाधा, मारपीट, आदेश की अवज्ञा और रास्ता रोकने से संबंधित। | 115 | सुरेश बिवाल- धारा 337 IPC, लापरवाही से किए गए कृत्य से चोट पहुंचाने से संबंधित। केस पेंडिंग। |
| 118 | सुनीता मावर- FIR 199/2023 में 342, 332, 353, 506 IPC तथा SC/ST Act की धाराएं 3(2)(va), 3(1)(r), 3(1)(s)। केस पेंडिंग है। |
ये भी पढ़ें…
जयपुर के टॉप करोड़पति पार्षद उम्मीदवार सिर्फ साक्षर:जयपुर के 298 पार्षद उम्मीदवारों में 45% कॉलेज नहीं गए, 62 पोस्ट ग्रेजुएट, महिला प्रत्याशी सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखी

जयपुर नगर निगम चुनाव में इस बार 150 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों के चुनावी हलफनामे में पढ़ाई का भी दिलचस्प गणित सामने आया है। दैनिक भास्कर ने उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता का विश्लेषण किया तो पता चला कि चुनाव मैदान में पीएचडी, पोस्ट ग्रेजुएट से लेकर ग्रेजुएट, 12वीं पास और 10वीं फेल उम्मीदवार हैं। इनमें से 28 उम्मीदवार तो कभी स्कूल ही नहीं गए। 45 प्रतिशत कॉलेज नहीं गए यानी इन्होंने सिर्फ स्कूली शिक्षा पूरी की है। (पूरी खबर पढ़ें)
7 शहरों में भाजपा-कांग्रेस का हर चौथा उम्मीदवार करोड़पति:सबसे ज्यादा जयपुर में; जोधपुर-कोटा से आगे सीकर; जानें- किस प्रत्याशी के पास कितनी प्रॉपर्टी

निकाय चुनाव में सियासत के साथ उम्मीदवारों की आर्थिक हैसियत भी चर्चा में है। जयपुर, अजमेर, कोटा, अलवर, सीकर, उदयपुर और जोधपुर से चुनाव मैदान में उतरे भाजपा-कांग्रेस के 1172 उम्मीदवारों में 297 यानी करीब 25.34% उम्मीदवार करोड़पति हैं। (पूरी खबर पढ़ें)
.