साउथ सुपरस्टार विजय थलापति की लेटेस्ट फिल्म जन नायकन ने कमाई के मामले में 6 हिंदी मूवीज को मात दी है। ...और पढ़ें

कमाई में अव्वल निकली जन नायकन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

कमाई में अव्वल निकली जन नायकन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. विजय की जन नायकन ने लूटी महफिल

  2. बॉक्स ऑफिस पर टॉपर बनी जन नायकन

  3. इन 6 फिल्मों को कमाई में छोड़ा पीछे

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में साउथ सुपरस्टार विजय थलापति की बहुचर्चित फिल्म जन नायकन को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। बड़े पर्दे पर आते ही जन नायकन जनता की फेवरेट बन गई है और भारी संख्या में दर्शक इसे देखने के लिए थिएटर्स पहुंच रहे हैं। इस वजह से विजय की ये फिल्म कमाई के मामले में भी शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है।

आलम ये है कि ओपनिंग वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में जन नायकन ने अपने साथ रिलीज होने वालीं अन्य 6 फिल्मों को मात दे दी हैं, जो हिंदी सिनेमा से नाता रखती हैं। 

इन फिल्मों पर भारी पड़ी जन नायकन

अभिनेता से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने सी. जोसेफ विजय अभिनीत फिल्म जन नायकन तमिल के साथ हिंदी और तेलुगु में भी डब होकर गुरुवार को प्रदर्शित हुई। फिल्म ने तमिल में पहले चार दिनों में 124 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं हिंदी में पहले तीन दिनों में कुल 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की।

यह भी पढ़ें- 4 दिन में 200 करोड़ पार... संडे को बॉबी देओल की Jana Nayagan ने मारी लंबी छलांग, बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई

jana nayagan worldwide collection day 3

यह फिल्म शनिवार तक भारत में सभी भाषाओं में मिलाकर कुल 146 करोड़ रुपये कमा चुकी है। बाकी हिंदी फिल्मों में श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल अभिनीत द इंडिया स्टोरी को 16 लाख रुपये की ओपनिंग मिली। तेरा यार हूं मैं को सिर्फ 11 लाख रुपये की ओपनिंग मिली।

jana

बाकी, अन्नू कपूर अभिनीत उत्तर दा पुत्तर, खुशाली कुमार अभिनीत दुल्हनिया ले आएगी, आदिल हुसैन अभिनीत मैक्स मिन एंड म्याऊजाकी तथा इंद्रजाल पहले दो दिनों में 10 लाख रुपये का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाई।

  • जन नायकन- 124 करोड़

  • द इंडिया स्टोरी- 60 लाख

  • तेरा यार हूं मैं- 40 लाख

  • दुल्हनिया ले आएगी- 17 लाख

  • उत्तर द पुत्तर- 10 लाख

  • मिन एंड म्याऊजाकी- 10 लाख

  • इंद्रजाल- 10 लाख

इस तरह से विजय थलापति की जन नायकन अपने साथ रिलीज होने वालीं अन्य 6 फिल्मों पर पूरी तरह से भारी पड़ गई है और बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में ओपनिंग वीकेंड तक टॉपर निकली है। इसके अलावा जन नायकन ने अजय देवगन स्टारर कॉमेडी फिल्म धमाल 4 के साथ-साथ हॉलीवुड मूवी द ओडिसी को भी कमाई में कड़ी टक्कर दी है।