अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, जॉर्डन-कुवैत समेत 6 देशों में US ठिकानों पर अटैक

अमेरिकी हमले पर ईरान का काउंटर अटैक

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर का समझौता टूटने के बाद एक बार फिर सैन्य टकराव बढ़ गया है. शनिवार यानी 11 जुलाई की देर रात अमेरिका ने बड़े पैमाने पर ईरान में एयर स्ट्राइक की. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि (CENTCOM) के मुताबिक उसकी सेनाओं ने ईरान के करीबन 140 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया.

इसके पहले ईरान होर्मुज स्ट्रेट में साइप्रस झंडे वाले कंटेनर जहाज पर हमला कर दिया था. अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक हमले के बाद जहाज में आग लग गई. साथ ही इंजन को भारी नुकसान पहुंचा है. इसके अलावा चालक दल का एक सदस्य भी लापता है. इसी के जवाब में अमेरिका ने ईरान पर ताबड़तोड़ अटैक किया.

अमेरिका ने ईरान के 12 ठिकाने तबाह किए

अमेरिका ने बहरीन बेस से मिसाइलें दागीं और 12 ठिकाने तबाह कर दिए. चाबहार, बुशहर, बंदर अब्बास और सिरिक में कई धमाके हुए हैं. अमेरिका ने ईरान के सात शहरों पर अटैक किया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड का कहना है, उसने तीन दिन में ईरान के अंदर 300 से ज्यादा लक्ष्यों पर कार्रवाई की.

ईरान ने भी किया पलटवार, अमेरिका के 6 सैन्य ठिकानों पर हमला

एयरस्ट्राइक के कुछ ही देर बाद ईरान ने पलटवार का दावा किया. ईरानी सरकारी टीवी IRIB के मुताबिक, ईरानी सेना ने 6 देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया है. इसमें कुवैत, बहरीन, सऊदी अरब, कतर, UAE और जॉर्डन शामिल हैं. कतर, UAE और बहरीन में मिसाइल और अलर्ट की भी सूचना सामने आई है. इसके अलावा ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद करने का भी ऐलान कर दिया है. कहा है जब तक अरब देशों में अमेरिका दखल खत्म नहीं होता, तब तक होर्मुज में आवाजाही सामान्य नहीं हो पाएगी.

फिलहाल, अमेरिका और ईरान के बीच दोबारा जंग की आहत से वैश्विक स्तर तेल और गैस का संकट फिर शुरू हो सकता है. इस बीच अमेरिकी रक्षा सचिव पीटर हेसगेथ ने कहा कि ईरान को जहाज पर हमले की कीमत चुकानी होगी. वहीं ईरान के संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा कि अब एकतरफा समझौतों का दौर खत्म हो चुका है. हमने पहले ही कहा था कि वादा निभाओ, नहीं तो कीमत चुकाओ.

7 जुलाई को अमेरिका ईरान के बीच टूट गया सीजफायर

ईरान और अमेरिका के बीच हुए सीजफायर का समझौता 07 जुलाई को टूट गया. दरअसल, ईरान ने पहले होर्मुज स्ट्रेट में कतर और सऊदी के 3 जहाजों को निशाना बनाया था. जवाब में अमेरिका ने ईरान पर हमला कर दिया था. अमेरिकी राष्ट्रपति ने नाटो समिट में इसकी पुष्टि करते हुए कहा था कि अब ईरान से कोई बातचीत नहीं होगी.

मुज्तबा ने कहा-पिता की हत्या का बदला लेकर रहेंगे

इन सबके बीच ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के 9 जुलाई को मशहद में सुपुर्द-ए-खाक होने के बाद उनके बेटे और देश के नए सर्वोच्च नेता मुज्तबा ने कहा है कि वह अपने पिता और बेगुनाहों की हत्या का बदला लेकर रहेंगे. यही ईरान की इच्छा है. हम इसके लिए एक लिस्ट बना रहे हैं. वहीं ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान मेरी हत्या करने में कामयाब हो जाता है, तो उसपर ऐसे हमले होंगे, जो इतिहास में नहीं देखा गया होगा. मैंने इसके लिए पहले से ही निर्देश दे रखे है.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button