बिलासपुर5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बिलासपुर में ब्याज की रकम को लेकर हुए विवाद के दौरान पति-पत्नी ने मिलकर युवक का गला काट दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि 6 हजार रुपए उधार के बदले 18 हजार रुपए ब्याज मांगने को लेकर विवाद शुरू हुआ। जिसके बाद पति-पत्नी ने मिलकर युवक पर हमला कर दिया। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, देवरीडीह के देवनगर निवासी सरिता साहू ने पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले घरेलू काम के लिए उसने तहरून निशा से 6 हजार रुपए उधार लिए थे। जिसके मूलधन की राशि वह चुका चुकी हैं। इसके बावजूद 27 सितंबर की रात करीब 8 बजे तहरून निशा और उसका दूसरा पति राजू पठान घर पहुंचे और 18 हजार रुपए ब्याज बकाया होने की बात कहकर विवाद करने लगे।

मोहलत मांगी तो दोनों लौट गए, फिर देर रात किया हमला

इस दौरान सरिता ने उनसे मोहलत मांगी, तो दोनों पति-पत्नी घर लौट गए। जिसके बाद रात करीब 11 बजे दोनों फिर पहुंचे और दरवाजा खटखटाने लगे। बाहर आने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी।

विरोध करने पर राजू पठान ने नुकीले धारदार हथियार से अनिल साहू के गले और दोनों कलाई पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची सरिता से भी धक्का-मुक्की की गई। आसपास के लोगों के पहुंचने पर दोनों आरोपी फरार हो गए।

अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने नहीं लिखी एफआईआर

इस हमले में गंभीर रूप से घायल अनिल साहू इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है। दूसरी तरफ उसकी पत्नी सरिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। युवक के गले और कलाई में गहरा जख्म लगा है। लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित का कहना है कि उनकी शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई करने की भी बात कही है।

.

खबरें और भी हैं...

  • हाईकोर्ट बोला-मोटा-काला कहने से नहीं टूटता 7 फेरों का रिश्ता: पति-पत्नी में नोकझोंक से संबंध खत्म नहीं किए जा सकते, पति की तलाक अर्जी नामंजूर

    पति-पत्नी में नोकझोंक से संबंध खत्म नहीं किए जा सकते, पति की तलाक अर्जी नामंजूर|बिलासपुर (छत्तीसगढ़),Bilaspur (Chhattisgarh) - Dainik Bhaskar0:42
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • अरपा नदी में डूबे 2 बच्चे...तीसरे दिन दूसरा शव मिला: बिलासपुर में गणेश-प्रतिमा विसर्जन के दौरान नारियल लेने पानी में उतरे थे

    बिलासपुर में गणेश-प्रतिमा विसर्जन के दौरान नारियल लेने पानी में उतरे थे|बिलासपुर (छत्तीसगढ़),Bilaspur (Chhattisgarh) - Dainik Bhaskar0:28
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पुलिस की गश्त में पकड़ा गया चोरी का आरोपी: पूछताछ में 4 चोरियों का खुलासा, बिना-नंबर की बाइक से भाग रहा था, घेराबंदी कर पकड़ा

    पूछताछ में 4 चोरियों का खुलासा, बिना-नंबर की बाइक से भाग रहा था, घेराबंदी कर पकड़ा|बिलासपुर (छत्तीसगढ़),Bilaspur (Chhattisgarh) - Dainik Bhaskar1:19
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सिगरेट पीकर धुआं उड़ाती और चाकू लहराती लड़की, VIDEO: दावा- बिलासपुर में 2 दिन पहले मारपीट की थी, युवतियां सड़क पर शराब पीते भी दिखीं

    1:02
    • कॉपी लिंक

    शेयर