Aug 21, 2026 04:26 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

लग्जरी कार निर्माता वोल्वो भारतीय मार्केट में बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी ने ऑफिशियली कंफर्म किया है कि वह 12 अक्टूबर, 2026 को भारत में दो नई ऑल-इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करेगी।

volvo ex90 and es90 range of up to 696 km launch in india on 12 october

वोल्वो EX90 एंड ES90 इलेक्ट्रिक कार

Volvo ES90

केवल

₹1,15,000/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

लग्जरी कार बनाने वाली मशहूर कंपनी वोल्वो भारतीय मार्केट में बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी ने ऑफिशियली कंफर्म किया है कि वह 12 अक्टूबर, 2026 को भारत में दो नई ऑल-इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करेगी। इनमें एक फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी EX90 है, तो दूसरी लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान ES90 शामिल है। ये दोनों मॉडल भारत में वोल्वो के अपने-अपने सेगमेंट में सबसे टॉप वेरिएंट होंगे। वोल्वो की ये दोनों गाड़ियां न सिर्फ दिखने में बेहद शानदार हैं, बल्कि इनमें कमाल की रेंज और एडवांस टेक्नोलॉजी भी मिलने वाली है। आइए जानते हैं वोल्वो की मोस्ट-अवेटेड अपकमिंग कारों के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Nissan Magnite

₹ 5.65 - 11.13 लाख

Lexus ES 350h

₹ 66.1 - 71.8 लाख

Maruti Suzuki Grand Vitara

₹ 10.77 - 19.72 लाख

BMW 3 Series LWB

₹ 60.55 - 63.5 लाख

Volkswagen Golf GTI

₹ 53 लाख

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.52 - 23.52 लाख

वोल्वो EX90

सबसे पहले बात वोल्वो EX90 इलेक्ट्रिक एसयूवी की करते हैं। यह कंपनी की मशहूर XC90 का ही इलेक्ट्रिक वर्जन है। कार में बंद ग्रिल और विंडस्क्रीन के ऊपर एक खास बल्ब जैसा सेटअप मिलता है। इसमें लेवल-3 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) के रडार लगाए गए हैं। इसके हेडलाइट्स में थॉर्स हैमर पिक्सेल डिजाइन मिलता है। अंदर 14.5-इंच की बड़ी गूगल-बेस्ड टचस्क्रीन दी गई है। यह कार दो बैटरी ऑप्शन (92 kWh और 106 kWh) में आएगी। यह फुल चार्ज पर 608 किमी तक की शानदार रेंज देगी।

Volvo ES90

Volvo EX90

Volvo EX30

Volvo EX40

Volvo XC90

Maruti Suzuki Wagon R EV

वोल्वो ES90

दूसरी ओर वोल्वो ES90 कंपनी की बंद हो चुकी S90 सेडान का इलेक्ट्रिक अवतार है। इसमें भी EX90 जैसी ही डिजिटल फ्रंट स्टाइलिंग और थॉर्स हैमर पिक्सेल हेडलाइट्स मिलती हैं, हालांकि इसके हेडलाइट्स बाहर पॉप-आउट नहीं होते। यह 5-सीटर सेडान है, जिसमें 424 लीटर का बड़ा बूट स्पेस और 27 लीटर का फ्रंट ट्रंक दिया गया है। कंपनी ने इसमें भी EX90 वाले ही बैटरी और मोटर ऑप्शन दिए हैं। हालांकि, इसका 106 kWh बैटरी वैरिएंट फुल चार्ज होने पर पूरे 696 किमी तक की दूरी तय कर सकता है।

केबिन और कम्फर्ट

केबिन और कम्फर्ट की बात करें तो वोल्वो ने इन दोनों गाड़ियों में फीचर्स की भरमार रखी है। दोनों में 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, डिजिटल की, 5G कनेक्टिविटी, ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट्स और धमाकेदार बॉस (Bose) का साउंड सिस्टम मिलता है। इसके अलावा, पैनोरमिक ग्लास रूफ, 360-डिग्री कैमरा, पावर्ड सीट्स, ऑटो पार्क और वायरलेस चार्जिंग पैड जैसे लग्जरी फीचर्स भी दिए गए हैं। इतना ही नहीं, इनमें V2L (वेहिकल टू लोड) टेक्नोलॉजी भी मिलती है।

सेफ्टी के मामले में भी वोल्वो ने हमेशा की तरह कोई समझौता नहीं किया है। लेवल-3 ADAS और मॉडर्न सेंसर्स के साथ ये दोनों इलेक्ट्रिक गाड़ियां भारत में लग्जरी ईवी सेगमेंट के सारे समीकरण बदलने वाली हैं। जो लोग लंबी रेंज, प्रीमियम इंटीरियर और बेजोड़ सेफ्टी वाली इलेक्ट्रिक कार का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए 12 अक्टूबर का दिन बेहद खास होने वाला है।