कुख्यात गैंगस्टर हरी चंद जाट उर्फ हैरी बॉक्सर। इनसेट में पाइट कॉलेज के वाइस चेयरमैन राकेश तायल का फोटो।

हरियाणा के जीटी रोड स्थित पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (PIET) के वाइस चेयरमैन राकेश तायल को व्हाट्सएप कॉल और वॉइस नोट भेजकर 7 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है।

.

यह रंगदारी कुख्यात अपराधी हैरी बॉक्सर के नाम से मांगी गई है। विदेश नंबर से आई कॉल में रंगदारी मांगने वाले ने दावा किया कि वह वाइस चेयरमैन और उसके पूरे परिवार के बारे में सब कुछ जानता है। समालखा में तीन स्कूल और एक कॉलेज चलाने की बात भी बताई है। यह भी कहा कि यदि उन्हें उसकी पहचान पर शक है, तो वे यूट्यूब पर जाकर उसका नाम हैरी बॉक्सर सर्च करके उसकी आवाज की पुष्टि कर सकता है।

इस कॉल के बाद चेयरमैन और उसके परिवार में दहशत है। कॉल आने के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी। फिलहाल, थाना समालखा पुलिस ने वाइस चेयरमैन की शिकायत पर संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि हैरी बॉक्सर करीब एक साल पहले बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को धमकाने के लिए सुर्खियों में रहा है। उसने सलमान खान के साथ काम करने वाले अभिनेताओं को चेतावनी दी थी। कॉमेडियन कपिल शर्मा को भी निशाना बनाया था। उधर, पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार के मुताबिक, 4 बदमाश अरेस्ट किए गए हैं। एसपी भूपेंद्र सिंह दोपहर एक बजे इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

हैरी बॉक्सर करीब एक साल पहले बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को धमकाने के लिए सुर्खियों में रहा है।

हैरी बॉक्सर करीब एक साल पहले बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को धमकाने के लिए सुर्खियों में रहा है।

वाइस चेयरमैन को धमकी भरी कॉल में ये बातें कही गईं…

  • कॉलेज परिसर में मौजूद थे वाइस चेयरमैन, तब आई कॉल : पुलिस को दी गई शिकायत में राकेश तायल ने बताया कि वे समालखा स्थित अपने कॉलेज PIET परिसर में मौजूद थे। इसी दौरान शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे उनके मोबाइल नंबर पर एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना परिचय हैरी बॉक्सर के रूप में दिया। उसने दावा किया कि वह राकेश तायल और उनके पूरे परिवार के बारे में सब कुछ जानता है। उसने कहा कि समालखा में उनके तीन स्कूल और एक कॉलेज चल रहा है।
  • 24 घंटे के भीतर 7 करोड़ रुपए देने का अल्टीमेटम : शिकायतकर्ता के अनुसार, हैरी बॉक्सर नाम के इस व्यक्ति ने बिना किसी हिचकिचाहट के उनसे 7 करोड़ रुपए की रंगदारी की मांग की और यह पूरी राशि देने के लिए महज 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। इतना ही नहीं, कॉल के साथ-साथ आरोपी ने एक व्हाट्सएप वॉइस नोट भी भेजा। वॉइस नोट में आरोपी ने अकड़ दिखाते हुए कहा कि यदि उन्हें उसकी पहचान पर शक है, तो वे यूट्यूब पर जाकर उसका नाम हैरी बॉक्सर सर्च करके उसकी आवाज की पुष्टि कर सकते हैं कि वह कौन है और कितना खतरनाक है।
  • नंबर ब्लॉक किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम : आरोपी ने वाइस चेयरमैन को सख्त चेतावनी दी कि अगले दिन इसी समय वह इसी नंबर पर दोबारा कॉल करेगा। उसने धमकी दी कि वे इस नंबर को किसी भी हाल में ब्लॉक न करें। यदि उन्होंने नंबर ब्लॉक किया या पुलिस के पास जाने की कोशिश की, तो उन्हें और उनके परिवार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
हैरी बॉक्सर का असली नाम हरिचंद है।

हैरी बॉक्सर का असली नाम हरिचंद है।

कौन है हैरी बॉक्सर, कैसे पहुंचा लॉरेंस गैंग तक, 3 पॉइंट में पूरी कहानी...

1. जयपुर में सीखता था बॉक्सिंग

हैरी बॉक्सर का असली नाम हरि चंद है। उसकी उम्र करीब 37 साल है। उसके पिता गिरधारी जाट हैं, जो खेती करते हैं। हैरी बॉक्सर के दो बच्चे हैं। बेटा 10वीं और बेटी 11वीं क्लास में पढ़ती है। हैरी का छोटा भाई विक्की फाइनेंस का काम करता है।

हैरी बॉक्सर के गांव चतरपुरा आढी गेली (राजस्थान) के लोगों ने बताया कि हैरी बॉक्सर बानसूर से साल 2022 से फरार है। उससे पहले वह जयपुर में बॉक्सिंग की कोचिंग करता था। हैरी बॉक्सर ने 12वीं तक गांधी स्कूल बानसूर में पढ़ाई की है।

बानसूर कॉलेज से बीए किया है। इसके अलावा राजस्थान पुलिस, आर्मी और एसएससी कॉम्पीटिशन एग्जाम दिए, लेकिन क्लियर नहीं कर पाया। जयपुर और अलवर में रहकर भी तैयारी की थी।

2. पिता के पास 20 बीघा जमीन, सामान्य परिवार

गांव के लोग बताते हैं कि हैरी के पिता के पास करीब 20 बीघा जमीन है। अच्छी खेती होती है। सामान्य परिवार है। हैरी सरकारी नौकरी की तैयारी में लगा था। करीब 4 से 5 साल तैयारी भी की। लेकिन, सरकारी नौकरी नहीं लग सकी। इसके बाद हैरी बॉक्सिंग करने लगा और यहीं से क्राइम की दुनिया में घुसता चला गया।

3. शरीर से बलवान, लड़ाई करने से बचते थे दोस्त

हैरी बॉक्सर के बारे में लोग बताते हैं कि वह शरीर से बलवान है। इस वजह से उसके यार-दोस्त भी कभी पंगा नहीं लेते थे। कोई उससे झगड़ा भी नहीं चाहता था। लेकिन वह खुद अपराध करने वालों की तरफ बढ़ता गया। जब उसका नाम कई मुकदमों में आ गया तो उसे पुलिस ने परेशान किया।

कई बार उसने यही बताया कि पुलिस से परेशान होकर वह पूरी तरह अपराध की दुनिया में चला गया। साल 2022 के बाद से घर से बाहर है। करीब 2 साल पहले भी उसके बारे में पता चला था कि वह बड़े अपराधियों तक पहुंच गया है। अब उसका नाम लॉरेंस गैंग के बड़े गैंगस्टर के रूप में आया तो सब चौंक गए हैं।

---------------------------------------

ये खबर भी पढ़ें….

'सुनो सुरेंद्र, गोदारा गैंग ते बोलूं-2 करोड़ तैयार रख':हिसार विहिप अध्यक्ष को रंगदारी कॉल, रियल एस्टेट कारोबारी; 10 नेताओं-बिजनेसमैन को मिल चुकी थ्रेट

हिसार के बड़े रियल एस्टेट कारोबारी, कनॉट प्लेस के डायरेक्टर और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र जांगड़ा से 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। उन्हें एक वॉयस नोट भेज धमकी दी गई। वॉयस नोट में कहा- मैं गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग का मेंबर हूं। SP-DSP से कंफर्म कर लियो…दो दिन में रकम दे दे नहीं तो तुझे और परिवार को जान से मार दूंगा। (पूरी खबर पढ़ें)